CM मोहन यादव आज प्रयागराज दौरे पर, महाकुंभ में लगाएंगे आस्था की डुबकी
Siddhi Tamrakar | Feb 08, 2025, 08:26 IST
prayagraj-mahakumbh-visit-cm-mohan-yadav
सीएम मोहन यादव आज प्रयागराज दौरे पर रहेंगे, जहां वे आस्था की डुबकी लगाएंगे। अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और अखिलेश यादव के साथ कई प्रमुख हस्तियां संगम नगरी की यात्रा कर चुके हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Mohan Yadav) आज यानी कि 8 फरवरी को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे, जहां वे महाकुंभ में स्नान कर श्रद्धा की डुबकी लगाएंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री के इस दौरे में उनके साथ कौन-कौन रहेगा, इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। बता दें कि अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और अखिलेश यादव के साथ कई प्रमुख हस्तियां संगम नगरी की यात्रा कर चुके हैं।आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल।
खबर यह भी- टॉपर्स को मिलेगा लैपटॉप और स्कूटी: सीएम मोहन ने किया बड़ा ऐलान
देश में नदियों को जोड़ने की योजनाएं तेजी से अमल में लाई जा रही हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी इस दिशा में अपने पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बीच ताप्ती-कन्हान नदी परियोजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम डॉ. यादव ने इसे लेकर जानकारी दी कि ताप्ती और कन्हान नदी परियोजना पर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच सहमति बन गई है।
खबर यह भी- सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में शराब की दुकानें होंगी बंद, दूध की खुलेंगी
सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्षों से लंबित नदी योजनाओं को लेकर महाराष्ट्र सरकार से बात की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस दिशा में सकारात्मक रुख दिखाया। ताप्ती और कन्हान नदी परियोजना पर जल्द ही ठोस काम शुरू होगा।
खबर यह भी- CM मोहन यादव आज 7 हजार 900 छात्रों को देंगे ई-स्कूटी, देखें उनका पूरा शेड्यूल
सीएम ने बताया कि इस परियोजना के तहत मध्य प्रदेश में करीब 1,23,000 हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा। वहीं, महाराष्ट्र में 34,000 हेक्टेयर क्षेत्र को जल आपूर्ति मिलेगी। इस जल प्रबंधन से किसानों की सिंचाई, पीने का पानी और औद्योगिक उपयोग के लिए स्थायी समाधान होगा।
खबर यह भी- मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान से लाए खुशखबरी, MP में होगा बड़ा निवेश
ताप्ती-कन्हान नदी परियोजना के तहत दोनों राज्यों के कई गांवों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी। पीएम मोदी के नेतृत्व में चल रही इस योजना को लेकर दोनों राज्यों में समन्वय बनाया गया है। सीएम यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस परियोजना को जल्द से जल्द अमल में लाएं।
सीएम मोहन यादव ने यह भी कहा कि पहले की कई परियोजनाओं, जैसे राजस्थान और यूपी की योजनाओं से मिले अनुभवों का लाभ इस योजना में उठाया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य जल संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना है ताकि हर बूंद का फायदा राष्ट्रहित में हो सके।
खबर यह भी- टॉपर्स को मिलेगा लैपटॉप और स्कूटी: सीएम मोहन ने किया बड़ा ऐलान
CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सुबह 10.25 बजे- एयरपोर्ट इंदौर आगमन
- सुबह 10.30 से 11.45 बजे तक - एयरपोर्ट इंदौर से सिविल एयरपोर्ट बमरौली, प्रयागराज (उ.प्र.) आगमन
- सुबह 11.50 से 12.05 बजे तक - सिविल एयरपोर्ट बमरौली, प्रयागराज से हेलीपैड डी.पी.एस. महाकुंभ, प्रयागराज आगमन
- दोपहर 12.15 बजे तक - वीआईपी घाट, त्रिवेणी शंकुल अरेल आगमन
- दोपहर 12.20 बजे तक - अरैल घाट जेटी आगमन
- दोपहर 12.25 बजे तक - संगम नोज आगमन
- स्थानीय कार्यक्रम - (स्नान/ दर्शन पूजन)
- स्थानीय कार्यक्रम -
- स्थानीय कार्यक्रम एकात्म धाम / म.प्र. पवेलियन का अवलोकन
- शाम 07.00 बजे - टेंट सिटी आगमन
- शाम 07.00 से 08.00 बजे तक - विक्रमादित्य नाट्य
- रात 08.30 से 09.00 बजे तक - एयरपोर्ट प्रयागराज आगमन
- रात 09.05 से 10.05 बजे तक - एयरपोर्ट प्रयागराज (उ.प्र.) से एयरपोर्ट भोपाल आगमन
- रात 10.20 बजे तक - निवास आगमन
ताप्ती-कन्हान नदी परियोजना पर बड़ा ऐलान
खबर यह भी- सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में शराब की दुकानें होंगी बंद, दूध की खुलेंगी
जल्द शुरू होगा परियोजना पर ठोस काम
खबर यह भी- CM मोहन यादव आज 7 हजार 900 छात्रों को देंगे ई-स्कूटी, देखें उनका पूरा शेड्यूल
एमपी-महाराष्ट्र को होंगे ये फायदे
खबर यह भी- मुख्यमंत्री मोहन यादव जापान से लाए खुशखबरी, MP में होगा बड़ा निवेश
किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगी राहत
जल संसाधनों का अधिकतम इस्तेमाल करना है उद्देश्य
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari