एमपी में प्री मानसून एक्टिव, आंधी तूफान से तबाही, सरियों से टकराते हुए निकली वंदे भारत

Rohit Sahu | May 22, 2025, 09:20 IST
Share
Mp weather updates
Mp weather updates

मध्यप्रदेश में प्री मानसून में बारिश और आंधी ने मचाया कहर, बिजली गिरने से गर्भवती महिला की मौत हो गई। किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। आज भी 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी।

MP News:मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बुधवार को प्री मानसून की पहली दस्तक भारी तूफान और बारिश के साथ दर्ज की गई। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तेज हवा, आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। वहीं किसानों की सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गईं।

भोपाल में खंभे गिरे, धार में गर्भवती महिला की मौत

भोपाल में झमाझम बारिश के साथ आई तेज हवाओं ने 18 से अधिक बिजली के खंभों को गिरा दिया। धार जिले में खेत में काम कर रही गर्भवती महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई। अनूपपुर जिले में जोरदार बारिश और आंधी के कारण आम और टमाटर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा। कई पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। सीहोर के गांवों में ओले भी गिरे, जिससे फसलों की स्थिति और बिगड़ गई।
sagar
sagar

वंदे भारत एक्सप्रेस बाल-बाल बची

भोपाल से करीब 30 किलोमीटर दूर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर अचानक कई टन वजनी लोहे का स्ट्रक्चर झुक गया, जिससे ट्रेन की विंडो से सरिए रगड़ते हुए निकले। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। डेढ़ घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी।

vande bharat
vande bharat


क्या हुआ था?

वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी और तेज गति से चलने लगी। मंडीदीप क्रॉस करने के बाद तेज हवाएं चलने लगीं और ट्रेन पर सरिए रगड़ते हुए निकले। यात्री डर गए और बाहर झांककर देखा तो निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के सामने ट्रेन रुकी हुई थी। तेज आंधी के कारण निर्माणाधीन पुल के सरिए तिरछे होकर ट्रैक की ओर मुड़ गए थे।

कुछ जिलों में लू का प्रकोप

जहां एक ओर बारिश और तूफान का दौर जारी है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी भी देखी गई। खजुराहो में अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज हुआ, जो बुधवार को पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा टीकमगढ़, गुना, शिवपुरी, सतना और दमोह में भी तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहा।

मानसून कब आएगा

केरल में मानसून 25 मई के आसपास आने की संभावना है। इसके 15 दिन बाद ही एमपी मानसून की एंट्री हो जाती है। इस बार लगातार सिस्टम बन रहे हैं और प्री मानसून एक्टिव है। इस दौरान मई माह में ही अब तक 16.6 मिमी बारिश हो चुकी है। एमपी में मानसून की सामान्य तारीख 20 जून है। ऐसे में पांच से छह दिन पहले ही इस बार मानसून का आगमन हो सकता है।

mp weather news
mp weather news


आज फिर 37 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को भी ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया समेत 37 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कुछ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

यह भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

अगले 5 दिन तक बारिश, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सिस्टम सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, हरियाणा और पाकिस्तान सीमा पर बने चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) और उत्तरप्रदेश से गुजरती ट्रफ लाइन के कारण प्रदेश में अगले पांच दिन तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें....MP News : मारुति वैन में अचानक लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर, शव की पहचान मुश्किल

प्रदेश के बड़े शहरों का तापमान

ग्वालियर में तापमान: 44.6°C

भोपाल में तापमान: 39.1°C

इंदौर में तापमान: 36.8°C

जबलपुर और उज्जैन में भी पारा 38°C

MP Newsthesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें | mp weather alert | MP weather Forecast | MP Weather update | एमपी मौसम | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम न्यूज | एमपी मौसम विभाग

Tags:
  • MP News
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • MP Weather update
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम विभाग
  • mp weather alert
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच