राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सौगात: उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन में दिखेगी श्रीकृष्ण गमन पथ और महाकाल नगरी की झलक, इतने किलोमीटर होगी लंबाई
Raj Singh | Published:
the sootr
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते गुरुवार को उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन सड़क की सौगात दी। इस सड़क से श्री कृष्ण गमन पथ और श्री महाकाल की नगरी की झलक मिलेगी। इस सड़क के निर्माण की समय सीमा दो साल तय की गई है।
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President Draupadi Murmu ) ने गुरुवार (19 सितंबर) को मध्य प्रदेश को उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन ( Ujjain-Indore Six Lane ) सड़क की सौगात दी। इस लेन से श्री कृष्ण गमन पथ और श्री महाकाल की नगरी की झलक दिखेगी। इसके लिए एमपीआरडीसी ( MPRDC) और निर्माण एजेंसी की टीम विषय विशेषज्ञों से सलाह ले रही है।
उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन ( Ujjain-Indore Six Lane ) सड़क 44.5 किलोमीटर लंबी बनने जा रही है। इसे बनाने में 1हजार 692 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को इस लेन का भूमिपूजन किया। दरअसल, इस लेन की जरूरत इसलिए थी क्योंकि महाकाल लोक बनने के बाद से उज्जैन-इंदौर के बीच ट्रैफिक बढ़ गया है। इसे कम करने के लिए इस रूट को विस्तार देने की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसके साथ ही सिंहस्थ 2028 को देखते हुए भी इस रूट का विकास जरूरी हो गया था।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) ने इस लेन के विस्तार की योजना बनाई थी, जिसे अब सिक्स लेन में तब्दील किया जा रहा है। इंदौर एमपीआरडीसी ( Indore MPRDC) के अधिकारी इस सिक्स लेन को तय समय सीमा में पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। सिक्स लेन बनाने की समय सीमा करीब दो साल तय की गई है। निर्माण में सबसे बड़ी सुविधा यह है कि जिम्मेदारों को इस मार्ग पर कोई अतिरिक्त जमीन अधिग्रहित नहीं करनी पड़ी है।
वहीं इस सिक्स लेन निर्माण को लेकर नई जानकारी सामने आई है। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को श्री कृष्ण गमन पथ और महाकाल की नगरी की झलक भी देखने को मिलेगी। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को श्री कृष्ण की लीलाएं और कलाएं भी देखने को मिलेंगी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह मूर्ति के रूप में होगा या पेंटिंग के रूप में। इसे लेकर चर्चाएं हो रही हैं।
ये भी खबर पढ़िए... अभियान में पिछड़ी बीजेपी, 19 दिन में 50 लाख नए सदस्य जोड़े... कैसे होंगे डेढ़ करोड़
इसके साथ ही मार्ग पर श्री महाकाल की नगरी उज्जैन ( Mahakal City Ujjain ) की झलक भी दिखाई जाएगी। इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। एमपीआरडीसी ( MPRDC) और निर्माण एजेंसी की टीम इस मामले में विषय विशेषज्ञों से चर्चा कर ठोस निर्णय पर पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं।
उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन निर्माण से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग को हेरिटेज लुक देने का प्रयास किया जा रहा है। भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी किन घटनाओं को यहां बनाकर दर्शाया जा सकता है, इस बारे में विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। इस 44.50 किलोमीटर लंबे मार्ग पर यात्रा करते समय यात्रियों को धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभूति कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे यात्रियों को लगेगा कि वे भगवान कृष्ण की शिक्षा स्थली और महाकाल की नगरी के बेहद करीब हैं।
मध्य प्रदेश और राजस्थान की सरकारें श्रीकृष्ण गमन पथ पर काम कर रही हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ( Chief Minister Bhajan Lal Sharma ) की सरकारें श्रीकृष्ण गमन पथ पर जोर-शोर से काम कर रही हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उज्जैन आए राजस्थान के मुख्यमंत्री शर्मा ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकारें मिलकर श्रीकृष्ण गमन पथ का निर्माण करेंगी। इस पथ में वे सभी स्थान शामिल होंगे, जहां भगवान कृष्ण रुके थे।
सिक्स लेन की क्या है लंबाई?
2 साल में होगा बनकर तैयार
सिक्स लेन पर होगी श्री कृष्ण की लीलाएं
ये भी खबर पढ़िए... अभियान में पिछड़ी बीजेपी, 19 दिन में 50 लाख नए सदस्य जोड़े... कैसे होंगे डेढ़ करोड़
इसके साथ ही मार्ग पर श्री महाकाल की नगरी उज्जैन ( Mahakal City Ujjain ) की झलक भी दिखाई जाएगी। इसके लिए काम भी शुरू कर दिया गया है। एमपीआरडीसी ( MPRDC) और निर्माण एजेंसी की टीम इस मामले में विषय विशेषज्ञों से चर्चा कर ठोस निर्णय पर पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं।
लेन को हेरिटेज लुक देने का प्रयास
मध्य प्रदेश-राजस्थान सरकारें मिलकर कर रही हैं काम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
UPSC की तर्ज पर RPSC कैलेंडर: अब हर साल हो सकेगी RAS भर्ती, 500 से ज्यादा पदों की तैयारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
इंतजार खत्म! लाड़ली बहनों के खाते में आए 1500 रुपए, CM मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से जारी की योजना की 42वीं किस्त
By Aman Vaishnav
छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना की तैयारी: 10 जनवरी से सेल्फ इन्युमरेशन प्रोसेस होगा शुरू, घर बैठे भर सकेंगे कास्ट और फैमिली डिटेल्स
By Arohi Raj
MPESB Police Bharti: एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन फिर शुरू, जानें किन अभ्यर्थियों के लिए है मौका
By Kaushiki
कोटा में प्रसूताओं की मौतों पर एम्स की रिपोर्ट: OT में कमियां, संक्रमण और निगरानी में लापरवाही
By Jyoti Mahender Bhardwaj
एक ही दिन विला की रजिस्ट्री, कंपनी को सरकारी रियायत… अब आईएएस शिखर अग्रवाल पर FIR का सवाल
By Mukesh Sharma
दुबई से खुलेगा छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले का राज: अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू गिरफ्तार, अब मिलेगा 2883 करोड़ की काली कमाई का हिसाब!
By VINAY VERMA