राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गर्भगृह से करेंगी महाकाल के दर्शन, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल

Sandeep Kumar | Sept 16, 2024, 14:26 IST
Share
mahakal
mahakal

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले उज्जैन में सुरक्षा एजेंसियां (security agencies ) अलर्ट मोड पर आ गई हैं। उज्जैन के पड़ोसी जिलों को भी सतर्क कर दिया गया है। राष्ट्रपति का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा उस पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को महाकालेश्वर मंदिर ( Mahakaleshwar Temple ) के गर्भगृह में ज्योतिर्लिंग का पूजा अर्चना करेंगी। जब वे महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचेंगी, उस दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए कार्तिकेय मंडपम् से दर्शन जारी रहेंगे। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह (Ujjain Collector Neeraj Kumar Singh ) ने बताया कि राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। परिसर में रेड कारपेट बिछाया जा रहा है। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल मंगु भाई पटेल (Governor Mangu Bhai Patel ) और मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav ) रहेंगे। उनकी अगवानी में शिव प्रिय वाद्य यंत्र झांझ-डमरू की मंगल ध्वनि भस्मरमैया भक्त मंडल द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। उज्जैन में राष्ट्रपति का स्वागत झांझ-डमरू की मंगल ध्वनि से किया जाएगा।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पहले उज्जैन में सुरक्षा एजेंसियां (security agencies ) अलर्ट मोड पर आ गई हैं। उज्जैन के पड़ोसी जिलों को भी सतर्क कर दिया गया है। राष्ट्रपति का काफिला जिस मार्ग से गुजरेगा उस पर निगरानी बढ़ा दी गई है। राष्ट्रपति की थ्री लेयर सुरक्षा होगी। सेना और पुलिस से जुड़े अधिकारी खुद मार्ग से लेकर सर्किट हाउस, मंदिर और होटलों की जांच करेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, DAVV के कार्यक्रम में सितंबर में करेंगी शिरकत, मिली मंजूरी

इतने पुलिस अधिकारी होंगे तैनात

राष्ट्रपति की सुरक्षा में नौ आईपीएस (nine ips ) के अलावा 15 डीएसपी, 20 टीआई, 25 इंस्पेक्टर, के अलावा करीब 1500 से अधिक पुलिस के जवानों की तैनाती की जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर सिर्फ पास वाले लोगों को ही प्रवेश देने और आसपास के क्षेत्र में सड़क किनारे लगने वाले ठेले-गुमटियां हटाए की भी तैयारी है।

देश की 10वीं राष्ट्रपति बनेंगी द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू उज्जैन आने वाली देश की 10वीं राष्ट्रपति बन जाएंगी। उनके पहले रामनाथ कोविंद, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी, शंकरदयाल शर्मा, केआर नारायणन, आर. वेंकटरमन, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी जेल सिंह, और डॉ. राजेंद्र प्रसाद उज्जैन आ चुके हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • उज्जैन न्यूज
  • महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • बाबा महाकाल
  • हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा