चपरासी से कॉपी चेक करवाने पर प्रिंसिपल-प्रोफेसर सस्पेंड, तीन नौकरी से बर्खास्त, कार्रवाई में लग गए 3 महीने

Sourabh Bhatnagar | Apr 09, 2025, 14:19 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में विश्वविद्यालय परीक्षा की कॉपियों की जांच चपरासी से करवाए जाने पर गंभीर कार्रवाई, दो प्रोफेसर सस्पेंड, तीन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया।

नर्मदापुरम में विश्वविद्यालय परीक्षा की कॉपियां चपरासी से चेक करवाने का मामला उजागर होने के बाद दो प्रोफेसरों को सस्पेंड कर दिया और तीन अन्य कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। यह गड़बड़ी शहीद भगत सिंह शासकीय पीजी महाविद्यालय, पिपरिया में सामने आई थी, जिसके बाद जांच समिति गठित की गई और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।

जांच रिपोर्ट में खुलासा

जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आया कि अतिथि शिक्षक खुशबू पगारे ने प्रयोगशाला परिचारक पन्नालाल पठारिया ने कॉपियों का मूल्यांकन करने को कहा था। पन्नालाल ने यह भी स्वीकार किया कि कॉपियों को मूल्यांकित करने के बदले में उसने राकेश कुमार मेहर (बुक लिफ्टर) से 5000 रुपए प्राप्त किए थे। इसके बदले खुशबू पगारे ने राकेश कुमार को 7 हजार रुपए दिए थे, जिनमें से 5000 रुपए पन्नालाल को दिए गए थे।
खबर यह भी...नर्मदापुरम डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड, महिलाकर्मियों से अभद्रता का आरोप, गंदे मैसेज भेजे!

प्रभारी प्रिंसिपल और प्रोफेसर पर कार्रवाई

उच्च शिक्षा विभाग ने जांच रिपोर्ट के आधार पर पिपरिया कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल डॉ. राकेश कुमार वर्मा और प्रोफेसर डॉ. रामगुलाम पटेल को सस्पेंड कर दिया। रिपोर्ट में यह पाया गया कि मूल्यांकन कार्य में गंभीर लापरवाही, अव्यवस्था और अनियमितता पाई गई है, जिसके कारण इन दोनों को जिम्मेदार ठहराया गया। इनकी निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय को क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा भोपाल-नर्मदापुरम संभाग में तय किया गया है।

खबर यह भी...बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी की कॉपियां इस कॉलेज के चपरासी ने जांच दी, मच गया बवाल

नौकरी से बर्खास्त होने वाले कर्मचारी

इसके साथ ही, शासन द्वारा जारी आदेश में अतिथि विद्वान खुशबू पगारे, प्रयोगशाला परिचारक पन्नालाल पठारिया और बुक लिफ्टर राकेश कुमार मेहर को सेवा से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई गंभीर अनुशासनहीनता के कारण की गई है। इन कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए गए हैं और प्राचार्य को इनकी सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं।

कार्रवाई करने में लग गए 3 माहीने

बता दें कि 31 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि कॉलेज में कार्यरत चपरासी पन्नालाल पठारिया कॉपियां जांच रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कॉलेज के छात्रों ने इसका विरोध किया था। वीडियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र प्राचार्य राकेश वर्मा के पास पहुंचे थे। हालांकि, प्राचार्य राकेश वर्मा ने इस मामले में कोई स्पष्टता नहीं दी और कहा कि अगर पीड़ित शिकायत करेंगे, तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अब जाकर इस मामले में एक्शन हुआ है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • MP Government Higher Education Department
  • Higher Education Department
  • नर्मदापुरम
  • विश्वविद्यालय
  • exam
  • शहीद भगत सिंह कॉलेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि