विधायक प्रीतम लोधी ने बरैया को कहा टकला, बोले- लाड़ली बहना जूतों से करेंगी स्वागत

Aman Vaishnav | Jan 20, 2026, 11:44 IST
Share
Aman vaishnav - 2026-01-20T113434.069
Aman vaishnav - 2026-01-20T113434.069

हाल ही में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद BJP विधायक प्रीतम लोधी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि ये किसी प्रोग्राम में गए तो इन पर जूते-चप्पल चलेंगे।

News In Short

  • कुछ दिन पहले फूल सिंह बरैया ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया था।
  • इसके जवाब में पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी सामने आए हैं।
  • भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने बरैया को टकला कहा है।
  • पूर्व विधायक केपी सिंह भी प्रीतम लोधी के निशाने पर रहे।
  • प्रीतम लोधी बोले यदि ये किसी प्रोग्राम में गए तो इन पर जूते-चप्पल चलेंगे।

News In Detail

फूल सिंह बरैया का विवादित बयान

हाल ही में कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने आपत्तिजनक बयान दिया था। बयान के बाद भाजपा ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा है।

2e2c9e92-7ce
2e2c9e92-7ce


जूते और चप्पल से स्वागत की तैयारी

विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि एक बरैया है जो हमारी बहनों के बारे में गंदे शब्द बोलता है, वह टकला है। पिछोर के पूर्व विधायक केपी सिंह भी लाड़ली बहनों पर गलत बातें कहते हैं, ये दोनों ही टकले हैं।

उन्होंने कहा कि अगर तुम हमारी लाड़ली बहनों पर छींटाकशी करोगे, तो हम बहनों को और भी मजबूत करेंगे। हम कहेंगे कि वे अच्छे जूते-चप्पल खरीदकर इनका स्वागत करें।

चंबल में जो भी लाड़ली बहनों पर छींटाकशी करेगा, उसका इस तरह स्वागत करवाने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

6f7b2338-f11
6f7b2338-f11


कच्चे अंडे फेंके जाएंगे

उन्होंने आगे कहा कि यदि ये किसी प्रोग्राम में गए तो इन पर जूते-चप्पल चलेंगे। साथ ही इनका स्वागत कच्चे अंडे फेंक कर किया जाएगा। के पी सिंह ने पिछली बार माताओं-बहनों के खिलाफ जो गंदी बात कही थी, उसके बाद महिलाओं ने उनके पुतले पर जूते-चप्पल चलाए थे। इस बार उन्हें खुद ही जूते-चप्पलों से मारा जाएगा जिसकी योजना और स्वागत की तैयारी की जा रही है।

9c290b47-589
9c290b47-589


ये है विधायक का पूरा बयान

एक इंटरव्यू के दौरान कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया कहते नजर आ रहे हैं कि किसी और धर्म के ग्रंथों में लिखा है कि अगर कोई अनुसूचित जाति समाज की महिलाओं के साथ सहवास (शारीरिक संबंध बनाना) करता है, तो उसे काशी तीर्थ के बराबर पुण्य मिलता है।

जब उनसे पूछा गया कि यह बात कहां लिखी है, तो उन्होंने 'रुद्रयामल तंत्र' नामक किताब का हवाला दिया।



रेप थ्योरी पर छिड़ा विवाद

वीडियो में बरैया कह रहे हैं, भारत में सबसे ज्यादा रेप शेड्यूल कास्ट, शेड्यूल ट्राइब और ओबीसी समुदाय से होते हैं। रेप की जो थ्योरी है, वो ये है कि कोई भी व्यक्ति, चाहे जैसे भी उसके दिमाग की हालत हो, यदि रास्ते में उसे कोई खूबसूरत लड़की दिख जाए, तो उसका दिमाग विचलित हो सकता है और रेप हो सकता है।

आदिवासी, एससी समुदाय में ऐसी अति सुंदर महिलाएं कहां हैं? ओबीसी में भी ऐसी सुंदर महिलाएं कहां हैं? बलात्कार क्यों होता है? क्योंकि उनके धर्म ग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए हैं।

अपराध के पीछे सोच

बरैया ने यह भी कहा कि रेप अकेला व्यक्ति नहीं करता, बल्कि चार-पांच लोग मिलकर करते हैं। उनका कहना था कि इसी सोच की वजह से चार महीने और दस महीने की बच्चियों तक के साथ रेप हो रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि आरोपियों के दिमाग में यह रहता है कि शारीरिक संबंध बनाने से उन्हें तीर्थ का फल मिलेगा। यही वजह है कि एससी-एसटी-ओबीसी समाज की बच्चियां इस अपराध का शिकार हो रही हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

पिछोर में नतीजों के पहले ही विधायक बने प्रीतम सिंह लोधी, MLA बताते हुए धार्मिक कार्यक्रम के बंट गए कार्ड

Tags:
  • विधायक प्रीतम लोधी
  • फूल सिंह बरैया
  • पूर्व विधायक केपी सिंह
  • कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा