कौड़ियों के भाव बिक रही नितिन गडकरी से लेकर सीएम मोहन यादव तक की निजी जानकारी

Neel Tiwari | Aug 14, 2026, 15:15 IST
Share
गडकरी से सीएम मोहन तक की निजी जानकारी लीक
गडकरी से सीएम मोहन तक की निजी जानकारी लीक

समग्र पोर्टल के बाद परिवहन डेटा की सुरक्षा पर नया सवाल उठा है। निजी वेबसाइट पर बिना ऑथेंटिकेशन RC डाउनलोड हो रही है। पड़ताल में कई नेताओं की गाड़ियों की जानकारी सामने आई हैं। इसमें चेसिस और इंजन नंबर जैसी जानकारी शामिल है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • निजी वेबसाइट पर बिना ऑथेंटिकेशन RC डाउनलोड हो रही है।
  • पड़ताल में कई मंत्रियों की गाड़ियों की RC सामने आई हैं।
  • RC में चेसिस और इंजन नंबर जैसी जानकारी दिखी है।
  • वेबसाइट पर अलग-अलग राज्यों की गाड़ियों की जानकारी मौजूद है।
  • मामला परिवहन डेटा की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सरकारी परिवहन डेटा की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

समग्र पोर्टल से जुड़े खुलासों के बाद द सूत्र की पड़ताल में एक नया खुलासा सामने आया है। इस बार सवाल परिवहन विभाग के डेटा पर उठे हैं।

द सूत्र की पड़ताल में निजी वेबसाइट मिली। इस वेबसाइट पर RC डाउनलोड की सुविधा दिखी। इस वेबसाइट में निजी जानकारी डाउनलोड करने के लिए ऑथेंटिकेशन नहीं मांगा जाता। इससे RC यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सीधे डाउनलोड हो रहा था।

वेबसाइट पर वॉलेट की तरह पैसे जमा होते हैं। अलग-अलग सेवाओं के लिए यही बैलेंस इस्तेमाल होता है। इनमें व्हीकल सर्विस भी शामिल है। इस सर्विस से कई RC निकाल कर देखी गई। एक RC के लिए 30 रुपए लिए गए।

मंत्रियों की गाड़ियों से शुरू की गई पड़ताल

पड़ताल को जांचने के लिए सार्वजनिक जानकारी इस्तेमाल की गई। नेताओं के चुनावी एफिडेविट से वाहन नंबर लिए गए। इन नंबरों को वेबसाइट पर डालकर जांच की गई। इसके बाद कई RC स्क्रीन पर सामने आईं। इस प्रक्रिया में ऑथेंटिकेशन की जरूरत नहीं दिखी।

जांच में मध्य प्रदेश के मंत्रियों की जानकारी मिली। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव की निजी कार क्रमांक MP04CW5151 भी इसमें शामिल है। इसकी RC एक क्लिक पर डाउनलोड हो गई। RC में कई संवेदनशील निजी वाहन जानकारी भी दिखी।

b2938716-9c6
b2938716-9c6

RC में चेसिस और इंजन नंबर भी दिखे

डाउनलोड हुई RC में सामान्य पूरी जानकारी मौजूद थी। इसमें चेसिस नंबर भी दिखाई दे रहे है। इंजन नंबर भी दस्तावेज में मौजूद था। फाइनेंस करने वाले बैंक की जानकारी भी दिखी। इससे डेटा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती है।

मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री की RC भी मिली

मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का मामला भी सामने आया। उनकी दो गाड़ियों की जानकारी जांची गई। इनमें MP04CX5022 और DL1CAD5022 शामिल हैं। दोनों की RC वेबसाइट पर उपलब्ध दिखी। इससे वेबसाइट की पहुंच पर सवाल खड़े हुए।

695100f2-a71
695100f2-a71

इंदर सिंह परमार की RC भी डाउनलोड हुई

तकनीकी शिक्षा और आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार की जानकारी भी जांची गई। उनकी कार का नंबर MP04ZF8745 है। इसकी RC भी वेबसाइट पर उपलब्ध दिखी। इसे मात्र 30 रुपए में डाउनलोड किया गया। इस जांच से मामला और गंभीर हो गया।

49e92984-e5a
49e92984-e5a

नितिन गडकरी की गाड़ियों तक पहुंच

इसके बाद जांच मध्य प्रदेश से आगे बढ़ाई गई। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की गाड़ियां जांची गईं। उनकी सभी निजी गाड़ियों की RC सामने आने आ गई।

इनमें MH49AE2700, MH49AT9927, MH49T0081, MH49BZ2727 की RC भी डाउनलोड हुई। पड़ताल में एक पुरानी कार भी सामने आई।

इसका नंबर MZV7088 है। इसकी खरीद साल 1988 की बताई गई है। इसका रजिस्ट्रेशन 2023 में खत्म हुआ था।

e5a8ff80-d79
e5a8ff80-d79

मामला सिर्फ RC डाउनलोड तक सीमित नहीं

बता दें कि RC में वाहन की पहचान से जुड़ी जानकारी होती है। इसका गलत इस्तेमाल कई तरह से हो सकता है। फर्जी दस्तावेज बनाना आसान हो सकता है। वाहन की पहचान बदलने में इसका इस्तेमाल संभव है। इससे अपराधियों को फायदा मिल सकता है।

फर्जी नंबर वाली गाड़ी का खतरा भी बढ़ता है। कोई समान मॉडल की गाड़ी इस्तेमाल कर सकता है। उस पर किसी दूसरे वाहन का नंबर लगाया जा सकता है। ऐसी स्थिति जांच एजेंसियों के लिए मुश्किल पैदा करेगी। इसलिए ऐसे डेटा की सुरक्षा बेहद जरूरी है।

ट्रांसपोर्ट डिपार्मेंट की सरकारी प्रक्रिया अलग है

परिवहन विभाग से जुड़े जानकारों ने प्रक्रिया समझाई। सरकारी वेबसाइट पर RC डाउनलोड के लिए कई चरण हैं। पहले वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होता है। इसके बाद इंजन नंबर की जानकारी देनी होती है। फिर वाहन मालिक के पास OTP पहुंचता है।

OTP के सत्यापन के बाद RC डाउनलोड होती है। जानकारों के अनुसार यह सुरक्षा प्रक्रिया जरूरी है। यहां तक कि अधिकारी भी इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। यही कारण है कि निजी वेबसाइट का दावा गंभीर है।



जबलपुर RTO से नहीं मिल सका जवाब

मामले में जबलपुर RTO से संपर्क करने की कोशिश हुई। RTO नीलू शर्मा का फोन बंद मिला। व्हाट्सएप संदेश का भी जवाब नहीं मिला।

इसलिए इस रिपोर्ट में उनका पक्ष शामिल नहीं हो सका। विभाग का आधिकारिक जवाब मिलना बाकी है।

7bbe58a5-73b
7bbe58a5-73b


वेबसाइट का पता सार्वजनिक नहीं किया गया

द सूत्र ने समग्र फर्जीवाड़े से जुड़ी पिछली पड़ताल में वेबसाइट के पते बताए थे। खबरों के बाद वे वेबसाइट बंद होती गईं। इस बार वेबसाइट का पता साझा नहीं किया गया।

एक जिम्मेदार मीडिया हाउस होने के नाते इसका मकसद किसी गलत इस्तेमाल को रोकना है। हालांकि जांच एजेंसियों से किसी भी प्रकार का सहयोग मांगे जाने पर हम पूरी जानकारी साझा करेंगे।

सरकारी डेटा की सुरक्षा पर देशव्यापी सवाल

यह मामला सिर्फ मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं दिखता है। जांच में दिल्ली, महाराष्ट्र की गाड़ियों की जानकारी भी मिली। इससे पूरे देश के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के डेटा की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। परिवहन डेटा की सुरक्षा अब बड़ा मुद्दा बन गया है।

RC कई जगह पहचान के लिए इस्तेमाल होती है। इसका इस्तेमाल कुछ मामलों में पते के प्रमाण में होता है। अदालतों में भी दस्तावेज के रूप में इसका उपयोग हो सकता है। ऐसे दस्तावेज का गलत इस्तेमाल गंभीर खतरा बन सकता है।

साइबर सुरक्षा के दावों की भी होगी परीक्षा

सरकारें लगातार साइबर सुरक्षा मजबूत करने की बात कहती हैं। ऐसे मामलों से उन दावों की परीक्षा होती है। निजी वेबसाइट तक डेटा कैसे पहुंचा, इसकी जांच जरूरी है।

डेटा किस स्रोत से आया, यह भी पता लगाना होगा। जिम्मेदार एजेंसियों को पूरे सिस्टम की जांच करनी चाहिए।

इस पड़ताल का मकसद डेटा सुरक्षा की कमजोरी सामने लाना है। अब जांच एजेंसियों की कार्रवाई अहम होगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

समग्र पोर्टल पर सेंधमारी का मामला विधानसभा पहुंचा, अब तीसरी वेबसाइट का खुलासा

कॉलेज पॉलिटिक्स: ABVP और NSUI के गढ़ में सेंध लगाने मैदान में उतरेगा JAYS

एमपी समग्र पोर्टल में सेंध? ₹199 में बदल रहा पूरा परिवार, बिक रहे आयुष्मान के हकदार

सीएम मोहन यादव सुरक्षा में सेंध, ड्रोन ने रोकी CM के हेलीकॉप्टर की उड़ान

Tags:
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • परिवहन विभाग
  • साइबर सुरक्षा
  • मंत्री इंदर सिंह परमार
  • मंत्री राव उदय प्रताप सिंह
  • एमपी समग्र पोर्टल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा