वन विभाग में फेरबदल : पीसीसीएफ बनीं समीता राजौरा, शुभरंजन सेन का हुआ तबादला

Sourabh Bhatnagar | Oct 02, 2024, 09:41 IST
Share
सीताराम आदिवासी
सीताराम आदिवासी

विभाग ने 1992 बैच की आईएफएस अफसर डॉ. समीता राजौरा को एपीसीसीएफ से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) पद पर प्रमोट किया है। अब तक राजौरा मप्र इको पर्यटन विकास बोर्ड में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थीं।

एमपी के वन विभाग ( Forest Department ) में फेरबदल जारी है। विभाग ने 1992 बैच की आईएफएस अफसर डॉ. समीता राजौरा को एपीसीसीएफ से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) पद पर प्रमोट किया है। अब तक राजौरा मप्र इको पर्यटन विकास बोर्ड में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थीं। आपको बता दें कि वन विभाग में मुख्य वन संरक्षक के पद से आईएफएस अधिकारी सत्यानंद सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी जगह नया पीसीसीएफ समीता राजौरा को बनाया गया है।

शुभरंजन सेन का भी तबादला

वहीं, विभाग ने एक आदेश जारी कर 1991 बैच के आईएफएस अफसर शुभरंजन सेन का भी तबादला किया है। सेन का तबादला प्रधान मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन और विकास वन मुख्यालय भोपाल से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वित्त और बजट) मध्य प्रदेश भोपाल के पद पर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें...मध्य प्रदेश के वन विभाग के 29 अफसरों को मिले ये प्रभार, देखें पूरी लिस्ट

29 अफसरों को सौंपा गया था उच्च पदों का प्रभार

आपको बता दें कि विभाग ने इससे पहले 30 सितंबर को बड़ा फेरबदल कर 29 अफसरों को उच्च पदों का प्रभार सौंपा था। वन क्षेत्रपालों को आगामी आदेश तक प्रभारी सहायक वन संरक्षक ( Assistant Forest Conservator ) के उच्च पद पर कार्यवाहक नियुक्त गया था।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ( Department of General Administration ) ने आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक, हदयलाल सिंह ( Hadaylal Singh ) उप वनमंडल अधिकारी मउगंज के प्रभारी बनाए गए थे। हेमेंद्र सिंह सोलंकी को उप वनमंडल अधिकारी लांची का प्रभार सौंपा गया था। वहीं धरम सिंह सोलंकी (Dharam Singh Solanki ) को उप वन मंडल अधिकारी कालीभीत की जिम्मेदारी मिली थी। इनके अलावा योगेश चौहान को सतना टाइगर स्ट्राइक फोर्स का प्रभारी बनाया गया था।

ये भी पढ़ें...वन विभाग में बम्पर भर्ती के इंतजार में युवा, अफसरों को फिक्र ही नहीं

एमपी में ऑनलाइन होंगे तबादले

मध्य प्रदेश में सरकारी सिस्टम में गति लाने वर्किंग ऑनलाइन किया जा रहा है। लिहाजा अधिकारियों को अब ट्रांसफर के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यानी की कर्मचारी अपने तबादलों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एमपी के बड़े प्रशासनिक भवन मंत्रालय में ट्रांसफर के कर्मचारी, अधिकारियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। ट्रांसफर की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। अब तबादलों की फाइलें ऑनलाइन भेजी जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ( School Education Department ) के बाद दूसरे विभागों में भी जल्द ही यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • वन विभाग
  • मप्र सामान्य प्रशासन विभाग
  • मध्य प्रदेश वन विभाग
  • IFS शुभरंजन सेन
  • 29 अफसर
  • शमीता राजौरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज