प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025, 46 याचिकाएं, 15 सुनवाई - DPC के इंतजार में कर्मचारी
Neel Tiwari | Jan 27, 2026, 11:55 IST
promotion reservation 2025 mp high court 46 petitions dpc
मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर कानूनी लड़ाई जारी है। अब यह सिर्फ संवैधानिक बहस नहीं रह गई है। यह प्रशासनिक ठहराव का बड़ा कारण बन चुकी है। डॉ. स्वाति तिवारी और 46 अन्य याचिकाओं पर 27 जनवरी को जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।
News in short
- प्रमोशन नियम 2025 के खिलाफ 26 जून 2025 को याचिका दर्ज हुई थी।
- सुप्रीम कोर्ट से पुराने नियमों पर स्टे के बाद नया नियम 2025 बना था।
- 7 जुलाई 2025 को पहली सुनवाई हुई थी, तभी से नया नियम विवादों के घेरे में है।
- अब तक 15 बार हाईकोर्ट में सुनवाई हो चुकी है।
- 46 याचिकाएं, पक्ष-विपक्ष और नई चुनौतियों से जटिलता बढ़ती जा रही है। आज मामले में सुनवाई है।
News in detail
आज 27 जनवरी को फिर होगी बहुप्रतीक्षित सुनवाई
इनमें बड़ी संख्या में याचिकाएं प्रमोशन में आरक्षण के विरोध में हैं। वहीं, राज्य सरकार ने भी रिट अपील और आरक्षण के समर्थन में याचिकाएं दाखिल की हैं।
प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 के खिलाफ याचिका
यही वह दिन था, जब इस पूरे विवाद की दिशा तय हो गई थी। पहली ही सुनवाई में महाधिवक्ता ने कोर्ट से अपील किया था कि प्रमोशन पर रोक को लेकर कोई लिखित अंतरिम आदेश पारित न किया जाए।
पहली सुनवाई में कोर्ट का सख्त मौखिक निर्देश
इस पर महाधिवक्ता ने कोर्ट के कहा कि जब तक मामला लंबित है, तब तक कोई DPC नहीं की जाएगी। कोर्ट ने उसी समय यह भी टिप्पणी की थी कि अगली तारीख पर यह न कहा जाए कि हमने 100 प्रमोशन कर दिए।
मौखिक आदेश बना वास्तविक रोक, 7 महीने से ठहरे प्रमोशन
व्यावहारिक रूप से यह मौखिक निर्देश ही हजारों कर्मचारियों के लिए प्रमोशन पर पूर्ण विराम बन गया है। बीते करीब 7 महीनों में इस मामले में हाईकोर्ट में 15 बार सुनवाई हो चुकी है।
6 जनवरी की सुनवाई: बहस पूरी, फैसला करीब
13 जनवरी टली, नई याचिका से फिर बढ़ा इंतजार
इस बीच, आरक्षित वर्ग ने प्रमोशन नियम 2025 के नियम 11 और 12 को असंवैधानिक बताया था। इसके बाद नई याचिकाएं कोर्ट में दाखिल की गईं थी। इस कारण मामले की जटिलता और बढ़ गई है। अब यह मामला और उलझ गया है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश बनाम राज्य सरकार की नीति
याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की गलत व्याख्या की है। इसके कारण सालों से प्रमोशन रोके गए हैं। अब नए नियम 2025 भी उसी दिशा में हैं।
आज की सुनवाई से क्या उम्मीद
ये खबर भी पढ़िए...
प्रमोशन में आरक्षण: नियम 2025 के विरोध में उतरा अजाक्स, 13 जनवरी को अंतिम सुनवाई पर संशय
प्रमोशन में आरक्षण: HC में 2025 के नियमों पर उठे सवाल, बढ़ी तारीख
प्रमोशन में आरक्षण पर एमपी हाईकोर्ट में 6 जनवरी को सुनवाई
प्रमोशन में आरक्षण मामले में सरकार ने रखा पक्ष, दिए ये जवाब, अगली सुनवाई 6 जनवरी को
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA