PSC आंदोलन बाउंडओवर केस : ASI के बयान के बाद DCP जोन 3 कोर्ट कार्रवाई पर हाईकोर्ट की रोक
Sanjay Gupta | Jun 18, 2025, 14:59 IST
psc-andolan-boundover-case
मध्य प्रदेश PSC आंदोलन के बाउंडओवर केस में ASI भरत सिंह के बयान में गड़बड़ी मिली है। गड़बड़ी मिलने के बाद हाईकोर्ट ने DCP जोन 3 कोर्ट की कार्रवाई पर रोक लगा दी है।
मप्र लोक सेवा आयोग के बाहर दिसंबर 2024 में महाआंदोलन हुआ था। इस महाआंदोलन के नेतृत्वकर्ता राधे जाट थे। राधे जाट के खिलाफ संयोगितागंज पुलिस ने बाउंडओवर की कार्रवाई की थी। बता दें कि राधे जाट पर बाउंडओवर की कार्रवाई विवादों में आ चुकी है। मामला अब हाईकोर्ट इंदौर के पास पहुंच गया है।
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में नकली नोट छापने के मास्टरमाइंड पर बड़ा खुलासा, बड़ी संख्या में नकली नोट जब्त
पीएससी आंदोलन के बाद इस मामले में संयोगिता पुलिस ने जाट को आदतन अपराधी बताया था। इसके साथ ही, राधे जाट को बाउंडओवर के लिए नोटिस जारी किए थे। लेकिन संयोगितागंज पुलिस के सहायक उप निरीक्षक ASI भरत सिंह के बयान ही DCP जोन 3 हंसराज सिंह की कोर्ट में प्रतिपरिक्षण में फेल हो गए। इसमें डीसीपी कोर्ट ने कार्रवाई नहीं की। इस पर अब याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। याचिका में डीसीपी, एएसआई दोनों को पार्टी बनाया गया।
ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विभाग के ट्रांसफर खतरे में, एक लाया स्टे तो बाकी भी तैयार
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता जयेश गुरनानी ने डीसीपी कोर्ट में आवेदन दिया। आवेदन में लिखा कि कानून के अनुसार कोर्ट में बयान गलत साबित होने पर गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज होता है। तत्काल गिरफ्तारी होती है। ऐसे में सिंह के बयान से साफ है कि कूटरचित हस्ताक्षर से यह केस पेश हुआ है तो उन पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर की बिजली कटौती से सीएम मोहन नाराज, मंत्री, ACS ने MD सिंह से कहा बार-बार एक कारण मत बताओ
इसी दौरान लगे इस आवेदन से हड़कंप मच गया। तत्काल सिंह ने डीसीपी को एक आवेदन दिया है। आवेदना में कहा गया कि मुझसे प्रतिपरिक्षण में घुमा घुमाकर सवाल पूछे गए। मैंने उस समय चश्मा भी नहीं पहना था। मेरी तबीयत भी खराब थी, इसलिए हड़बड़ाहट में कुछ प्रश्नों के उतर भूलवश गलत दे दिए गए। इसलिए न्यायहित में फिर प्रति परिक्षण कराया जाए। इसके बाद डीसीपी कोर्ट से नोटिस जारी हुए। इसमें सिंह के आवेदन को मंजूर करते हुए 6 जून को फिर से प्रतिपरिक्षण के लिए केस लगाया गया। इसके लिए जाट और उनके अधिवक्ता को नोटिस दिए गए। लेकिन उनका तर्क है कि एक बार प्रतिपरिक्षण होने के बाद फिर से नहीं हो सकते हैं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी द्वारा जूनियर पुलिस अधिकारी का बचाव किया जा रहा है। साथ ही हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
PSC आंदोलन बाउंडओवर केस | DCP Court | radhe jat | highcourt stay | MP News
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में नकली नोट छापने के मास्टरमाइंड पर बड़ा खुलासा, बड़ी संख्या में नकली नोट जब्त
हाईकोर्ट ने लगाई डीसीपी कोर्ट कार्रवाई पर रोक
हाईकोर्ट ने इस मामले में जाट के अधिवक्ता जयेश गुरनानी का पक्ष सुना। इसके बाद डीसीपी जोन 3 की कोर्ट पर आगे प्रोसीडिंग पर रोक लगा दी है। साथ ही इसमें अगली सुनवाई पर शासन पक्ष से जवाब मांगा गया है।
डीसीपी और एएसआई को बनाया है पक्षकार
ये खबर भी पढ़िए... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विभाग के ट्रांसफर खतरे में, एक लाया स्टे तो बाकी भी तैयार
यह हुआ पूरा विवाद
राधे जाट के बाउंडओवर के लिए डीसीपी जोन 3 हंसराज सिंह की कोर्ट में केस पेश हुआ। इस दौरान दस्तावेज पेश हुए। इसमें दस्तावेज पेश करने वाले एएसआई भरत सिंह के 28 मई को बयान हुए। इस पर राधे जाट के अधिवक्ता जयेश गुरनानी ने क्रॉस किया। इसमें सिंह से पूछा गया कि इस दस्तावेज में सील टीआई की है, तो क्या साइन भी उन्हीं की है। इस पर सिंह ने मना कर दिया और बताया गया कि सील उनके द्वारा लगाई गई है। दस्तावेज पी2 व पी 4 में हस्ताक्षर की कूटरचना है। वहीं पी 1 में एएसआई दिलीप सिंह की साइन है। जो टीआई नहीं है।
सिंह पर केस करने का लगा आवेदन
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर की बिजली कटौती से सीएम मोहन नाराज, मंत्री, ACS ने MD सिंह से कहा बार-बार एक कारण मत बताओ
ASI सिंह ने लगाया आवेदन, फिर से परीक्षण हो
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
PSC आंदोलन बाउंडओवर केस | DCP Court | radhe jat | highcourt stay | MP News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari