PUBG खेलते प्यार, दिल्ली से आकर की शादी, तीन महीने बाद ही दोनों ने कर लिया सुसाइड

Ravi Singh | Oct 11, 2024, 20:58 IST
Share
shivpuri news
shivpuri news

शिवपुरी जिले के चमरौआ गांव में 3 महीने पहले प्रेम विवाह करने वाले प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली है। दोनों में पेबजी खेलते समय प्यार हो गया था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।

Shivpuri : थाना खनियाधाना क्षेत्र के चमरौआ में एक नवविवाहित जोड़े ने आत्महत्या कर ली है। पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि युवक का शव जमीन पर पड़ा था। दोनों ने तीन महीने पहले अपने परिजनों की सहमति से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर मामले की जांच कर रही है।

सुबह सोकर नहीं उठे तब देखा

मरूआ निवासी 23 वर्षीय विनोद जाटव और उनकी 21 वर्षीय पत्नी अंजली एक साथ घर पर थे। शुक्रवार 11 अक्टूबर सुबह जब वे नहीं जागे तो परिजनों ने उन्हें जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने खिड़की से अंदर झांका। अंदर देखने पर पाया कि अंजली का शव फंदे से लटक रहा था और विनोद का शव जमीन पर पड़ा था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीआई सुरेश शर्मा और तहसीलदार शिवम गुप्ता मौके पर पहुंचे, पंचनामा कराया, गेट तोड़कर शव बरामद किया।

ये खबर भी पढ़ें...

बागेश्वर धाम में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, सुसाइड नोट में लिखी बात जानकर चौंक जाएंगे आप

फेसबुक पर लोकेशन शेयर कर रेप और हत्या के आरोपी ने किया सुसाइड, बोला- मैंने...

PUBG खेलते-खेलते हुआ प्यार

खनियाधाना टीआई सुरेश शर्मा का कहना है कि अंजलि दिल्ली की रहने वाली थी। दोनों PUBG खेलते थे। इसके बाद दोनों में प्यार हो गया। जब अंजलि को प्यार हुआ तो वह विनोद की तलाश में खनियाधाना पहुंच गई। अंजलि ने अपने माता-पिता के साथ ही विनोद के माता-पिता से कहा कि वह उससे शादी करना चाहती है। करीब तीन महीने पहले दोनों परिवारों की रजामंदी से उनकी शादी हुई थी।

आत्महत्या के कारण का नहीं चला पता

पुलिस के मुताबिक मरने से पहले दीवार पर कुछ लिखा था, लेकिन क्या लिखा था यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके अलावा कमरे में कॉपी और पेन मिला है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथ ही शादी के बाद विनोद के माता-पिता मजदूरी करने गुजरात चले गए थे और दोनों पति-पत्नी चमरौआ में रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही विनोद के पिता खेतीबाड़ी का काम करके गांव लौट आए, लेकिन मां अभी गुजरात में ही है। घटना से पहले विनोद के पिता रघुवीर खेत पर थे। उन्हें गांव और परिजनों के जरिए बेटे और बहू की आत्महत्या की जानकारी मिली।

ढाई लाख का कर्ज था मृतक पर

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि विनोद ने शादी के लिए बाजार से ढाई लाख रुपए कर्ज लिया था। ग्रामीणों का मानना ​​है कि उक्त कर्ज के तनाव के चलते उसने आत्महत्या की होगी। हो सकता है कि पत्नी ने पति को मृत देखकर फांसी लगा ली हो।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Shivpuri News
  • मध्य प्रदेश
  • दिल्ली
  • शिवपुरी
  • Love playing PUBG
  • क्राइम न्यूज
  • एमपी क्राइम न्यूज
  • PUBG
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज