नर्मदा किनारे अवैध शराब बिक्री पर नाराज हुए PWD मंत्री राकेश सिंह, SP को दिए आदेश

Neel Tiwari | Published:
Share
PWD Minister angry
PWD Minister angry

एक ओर जहां नर्मदा से लगे हुए क्षेत्र में शराब की दुकानों तक पर पाबंदी है। इन जगहों पर शराब बंदी की बात चल रही है। वहीं जबलपुर में नर्मदा का ग्वारीघाट ऐसी जगह है जहां पर घाट पर ही शराब खोरी चलती है,

एक ओर जहां नर्मदा से लगे हुए क्षेत्र में शराब की दुकानों तक पर पाबंदी है। इन जगहों पर शराब बंदी की बात चल रही है। वहीं जबलपुर में नर्मदा का ग्वारीघाट ऐसी जगह है जहां पर घाट पर ही शराब खोरी चलती है, जबलपुर में 'द सूत्र' की टीम ने जब घाट की पड़ताल की तो मां नर्मदा को अर्पित किए हुए फूलों और दीपों के साथ ही देशी शराब के क्वार्टर्स खुलेआम पड़े हुए नजर आए, जो नर्मदा के घाटों में हो रही शराब खोरी का खुला सबूत है।

0146bb15-72b
0146bb15-72b


पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का बड़ा बयान, बीजेपी में और भी विधायक होंगे शामिल

नर्मदा जयंती की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे मंत्री

जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह नर्मदा जयंती की तैयारियों का जायजा लेने ग्वारीघाट पहुंचे थे जहां स्थानीय लोगों की और व्यापारियों के द्वारा घाट पर अवैध शराब बिक्री और अवैध गतिविधियों की शिकायत लोक निर्माण मंत्री से की गई। जिस पर नाराजगी जताते हुए बैठक में मौजूद जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय को अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सख्त हिदायत दी गई। इसके बाद जब 10 सूत्र की टीम नर्मदा के घाट पर पहुंची तो वहां पर जगह-जगह घाट के किनारे खाली शराब की बोतले नजर आई जो देर रात घाट पर हुई शराब खोरी को बयां कर रही थी।

उज्जैन के काल भैरव मंदिर में लागू नहीं होगी शराबबंदी, चलती रहेगी शराब प्रसाद की परंपरा

मुझे पता है कहां-कहां शराब बिक रही है- राकेश सिंह

ग्वारीघाट पर खाली शराब की बोतले देखने और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद लोक निर्माण मंत्री के द्वारा पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय से दो टूक शब्दों में कहा गया मुझे पता है शराब कहां-कहां बिक रही है यदि पुलिस घाट पर अवैध गतिविधियों और अवैध शराब की बिक्री को पर रोक नहीं लगा सकती है। तो ऐसे में उन पुलिस वालों को तुरंत हटाए जो कोई भी कार्यवाही ना करते हुए ही ऐसी अनैतिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं।
सीएम मोहन यादव का शराबबंदी का ऐलान, 17 धार्मिक स्थलों की दुकानों पर ताले

अवैध शराब बिक्री का पहले की जा चुकी है शिकायत

जबलपुर के ग्वारीघाट में नर्मदा तट पर यह कोई पहला मामला नहीं है जहां स्थानीय लोगों और व्यापारियों के द्वारा अवैध शराब बिक्री किए जाने और घाट पर शराबखोरी जैसी गतिविधियों की शिकायत प्रशासन से की गई हो उनके द्वारा लगातार इस बात का विरोध किया जाता है लेकिन प्रशासन के द्वारा इस मामले संबंधित कोई भी कार्यवाही नहीं की जाती है जिससे लगातार इन गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के हौसलों में इजाफा हो रहा है।

MP के इस गांव में शराबबंदी! पीने और बेचने पर लगाया गया प्रतिबंध

मध्य भारत मोर्चा ने भी किया था प्रदर्शन

जबलपुर में प्रमुख धार्मिक आस्था का केंद्र ग्वारीघाट जिसके 5 किलोमीटर के क्षेत्र में शराब प्रतिबंध है लेकिन यहां पर लगातार अवैध शराब बिक्री जैसी गतिविधियां संचालित हो रही है जिसमें बीते दिनों मध्य भारत मोर्चा के द्वारा ग्वारीघाट पर हो रही अवैध शराब बिक्री को लेकर घाट से शराब की खाली बोतले ले जाकर आबकारी आयुक्त कार्यालय का घिराव कर प्रदर्शन किया गया था साथ ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपे गए थे लेकिन उसके बावजूद भी प्रशासन के द्वारा इस मामले संबंधित कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है।

पुलिस वालों को हटाए जाने की चेतावनी

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के द्वारा जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय को ग्वारीघाट में अवैध शराब बिक्री और अवैध गतिविधियों को तत्काल रोक जाने संबंधी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं साथ ही जिन पुलिस कर्मियों के द्वारा इन गतिविधियों को नहीं रोका जा रहा है उन्हें तत्काल रूप से हटाए जाने की भी चेतावनी दी है।

Tags:
  • जबलपुर न्यूज
  • कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • अवैध शराब
  • एमपी हिंदी
  • नर्मदा जयंती
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर