मंत्री-अफसर ही नहीं, अब आम लोग भी बुक कर सकेंगे MP के PWD रेस्ट हाउस
Sandeep Kumar | Aug 24, 2026, 17:43 IST
अब आम लोग भी बुक कर सकेंगे MP के PWD रेस्ट हाउस
मध्यप्रदेश के 267 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अब आम लोगों के लिए खुल गए हैं। पहले यह सुविधा सिर्फ अफसरों और जनप्रतिनिधियों तक सीमित थी। अब कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन बुकिंग कर कमरा या हॉल ले सकता है।
समझें क्या है पूरा मामला
पहले सुविधा केवल अफसरों और नेताओं तक सीमित थी।
अब ऑनलाइन बुकिंग से कमरा मिल सकेगा।
हॉल और कमरे दोनों बुक किए जा सकेंगे।
12 साल बाद किराया दरों में बढ़ोतरी हुई।
अब सबके लिए खुला रास्ता
विभाग ने प्रदेश भर के 267 रेस्ट हाउस में यह सुविधा इसी महीने से शुरू की है। अब कोई भी व्यक्ति यहां कमरा या हॉल बुक कर सकता है। इसके लिए नई तय दरों के हिसाब से भुगतान करना होगा। कमरों और हॉल का किराया अलग-अलग रखा गया है।
बड़े शहरों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
जिला मुख्यालयों में भी बदली दरें
mp-pwd-rest-house-booking-open
पुराना फैसला, देर से लागू
अब सिर्फ भवन ही नहीं खुले, ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी शुरू हो गई है। दिल्ली, भोपाल या देश के किसी भी कोने में बैठा व्यक्ति मध्यप्रदेश के किसी भी जिले के रेस्ट हाउस में कमरा बुक कर सकता है। बस उपलब्धता होनी चाहिए।
कैसे करें बुकिंग
खाने की व्यवस्था अलग से
12 साल बाद बढ़ा किराया
अधिकारियों ने क्या कहा
वहीं छिंदवाड़ा के उमरानाला रेस्ट हाउस की जिम्मेदारी संभालने वाले एसडीओ शैलेंद्र शर्मा ने अलग तस्वीर दिखाई। उनके मुताबिक इस रेस्ट हाउस को बुकिंग सूची में तो शामिल कर लिया गया है, लेकिन यहां जरूरी सुविधाओं की कमी है। उन्होंने साफ कहा कि ठहरने की व्यवस्था हो जाएगी, पर फिलहाल खाने का कोई इंतजाम नहीं है। इससे साफ है कि योजना कागज पर पूरे प्रदेश में लागू हो गई है, लेकिन जमीन पर हर रेस्ट हाउस की तैयारी अलग-अलग है।
FAQ
- MP के PWD रेस्ट हाउस में आम आदमी कैसे बुकिंग करे?
अब कोई भी व्यक्ति एमपी पीडब्ल्यूडी की वेबसाइट पर दिए लिंक से ऑनलाइन बुकिंग कर सकता है। उपलब्धता के आधार पर कमरा या हॉल मिलेगा। इसके लिए नई तय दरों पर भुगतान करना होगा। - रेस्ट हाउस में खाने की सुविधा मिलेगी या नहीं?
कमरा ऑनलाइन बुक होता है, लेकिन खाना अलग से जुटाना होगा। इसके लिए रेस्ट हाउस के खानसामा से संपर्क करना होगा। भुगतान प्रति व्यक्ति के हिसाब से देना होगा। - रेस्ट हाउस का किराया कब और क्यों बढ़ा?
विभाग ने 12 साल बाद किराए में बदलाव किया है। नई दरें 27 जुलाई 2026 को जारी हुईं और तुरंत लागू भी हो गईं। पुरानी दरें 2014 से चली आ रही थीं।
ये भी पढ़ें...
टाइगर हैबिटेट में NHAI रेस्ट हाउस पर HC की रोक, किसानों की जमीन अवाप्ति रद्द
एमपी में संघ का Gen-Z से सीधा संवाद, 20 सितंबर को भोपाल आएंगे दत्तात्रेय होसबले
एमपी के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी राहत: रिटायरमेंट के बाद मिलेगा प्रमोशन
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar