Radheshyam Sen Suicide: बिजनेस पार्टनर ने किया सुसाइड, मौत से पहले सोम डिस्टलरी के संचालकों पर लगाए गंभीर आरोप

CHAKRESH | May 11, 2024, 09:32 IST
Share
SOM GROUP1
SOM GROUP1

सोम डिस्लरीज के मालिक जगदीश अरोरा, अनिल अरोरा और अजय अरोरा पर राधेश्याम सेन ने मौत से पहले के वीडियो में धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टनरशिप के बाद भी पेमेंट नहीं किए जाने की बात कही है...

  • सोम डिस्टलरी के बिजनेस पार्टनर ने की सुसाइड
  • सोम डिस्टलरी के संचालकों पर लगे गंभीर आरोप
  • वीडियो में पार्टनरशिप के पैसे नहीं देने और कर्ज में डूबे होने की बात का किया जिक्र
  • मृतक राधेश्याम सेन ने सुसाइड से पहले बनाया था वीडियो
  • शुक्रवार को राधेश्याम सेन ने कार में जहर खाकर किया था सुसाइड
  • सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर पत्नी को भेजा था
  • मामले में टीटी नगर थाना पुलिस कर रही है जांच

भोपाल के नीलबड़ में रहने वाले 52 वर्षीय राधेश्याम सेन ने कार में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उन्होंने पत्नी नीता को वीडियो मैसेज भेजा था। इसमें उन्होंने सोम डिस्लरीज के मालिक ( Som Distillery operators) जगदीश अरोरा, अनिल अरोरा और अजय अरोरा पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में अरोरा बंधुओं द्वारा खुद को सॉरबिन कंपनी में 2003 के बाद पार्टनरशिप दिए जाने और इसके बाद पेमेंट नहीं किए जाने की बात कही है।
पहले वह वीडियो देखिए…

क्या है पूरा मामला

टीटी नगर पुलिस के मुताबिक, नीलबड़ में रहने वाले राधेश्याम सेन ने आनंद विहार स्कूल के नजदीक कार में जहर खा लिया था। उन्होंने सुसाइड से पहले पत्नी नीता सेन को वीडियो मैसेज भेजा था। इसमें खुद को सॉरबिन कंपनी में 2003 के बाद पार्टनरशिप दिए जाने और इसके बाद पेमेंट नहीं किए जाने की बात कही है। कंपनी का संचालक जगदीश अरोरा, अनिल अरोरा और अजय अरोरा को बताया है। बता दें कि यह तीनों शराब का व्यापार करने वाली कंपनी सोम डिस्टलरी के संचालक हैं।

अपनी मौत से ठीक पहले बनाए वीडियो में राधेश्याम सेन कह रहे हैं कि कंपनी में 2003 में पार्टरनिशप देने के बाद 2021 तक उनको पेमेंट ही नहीं किया गया। 2022 में कंपनी के संचालकों ने 15 लाख रुपए देकर चुप करा दिया कि आगे कार्रवाई नहीं करोगे। राधेश्याम को इसकी शिकायत रातीबड़ थाने में करना पड़ी। वीडियो के आखिर में राधेश्याम सेन ने गुहार लगाई है कि उनके बच्चों को कर्ज मुक्त कराया जाए। ऐसे उद्योगपतियों को सजा दी जाए।

शुक्रवार को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

पुलिस ने बताया कि राधेश्याम सेन के बेटे ने पिता की गुमशुदगी 10 मई की सुबह करीब 11 बजे दर्ज कराई थी। नीता सेन ने मैसेज की जानकारी बच्चों को दी थी। पिता नहीं मिले, तो गुमशुदगी दर्ज करवाई। इस मामले में बड़े लोगों के नाम सार्वजनिक होने के बाद भी पुलिस ने फिलहाल चुप्पी साधी हुई है। नाम न छापने की शर्त पर अधिकारियों ने बताया कि वह पूरी जांच करने के बाद ही कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगे।

बड़े सवाल अभी भी बाकी

अरोरा बंधु मुख्य रूप से सोम डिस्लरीज के संचालक के रूप में जाने जाते हैं। हालांकि उनके कई और भी बिजनेस हैं। सॉरबिन कंपनी क्या है और यह सोम डिस्लरीज से सीधे तौर पर कैसे जुड़ी हुई है, इस बारे में अभी जानकारी आना बाकी है।

Tags:
  • सोम डिस्टलरी
  • राधेश्याम सेन
  • जगदीश अरोरा
  • अजय अरोरा
  • अनिल अरोरा
  • Som Distillery operators
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा