राहुल की छात्रों की गूंज के पहले संघ प्रमुख डॉ. भागवत की युवा धर्म संसद, नितिन नवीन भी आ रहे
Sanjay Gupta | Sept 14, 2026, 17:17 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. राहुल गांधी के इंदौर आने से पहले ही बीजेपी और संघ ने घेरने की तैयारी कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मप्र दौरे पर आ रहे हैं। उनका इंदौर, उज्जैन में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं डॉ. मोहन भागवत उज्जैन में युवा धर्म संसद करेंगे।
लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। वह यहां पर छात्रोें की गूंज आयोजन में शामिल होंगे। लेकिन अब बीजेपी और संघ ने भी मप्र में राजनीति को गरमा दिया है। संघ प्रमुख डॉ मोहन भागवत उज्जैन आ रहे हैं और युवाओं को संबोधित करेंगे। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी मप्र दौरे पर आ रहे हैं।
आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 17 और 18 सितंबर को उज्जैन प्रवास पर आ रहे हैं। प्रांत प्रचार प्रमुख मालवा प्रांत जयशंकर शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को दोपहर उज्जैन पहुंचेंगे।
संघ प्रमुख शाम को महाकाल परिसर स्थित अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इसमें संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। इसमें संगठन पर बात होगी।
इसके बाद डॉ. भागवत 18 सितंबर को सुबह 11 बजे देवास रोड स्थित गीता भवन में सेवाज्ञ संस्थानम् की ओर से आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में शामिल होंगे। वे यहां युवाओं को संबोधित करेंगे।
वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 सितंबर को मध्य प्रदेश आएंगे। मंदसौर, इंदौर और उज्जैन तीन कार्यक्रम फिलहाल प्रस्तावित है। इस पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।
प्रस्तावित आयोजन के अनुसार इंदौर से स्वामित्व योजना की शुरुआत, मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़ने का कार्यक्रम और उज्जैन में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर 17 सितंबर को 25 लाख दीपों का दीपोत्सव शामिल है।
वहीं राहुल गांधी के छात्रों की गूंज आयोजन के पहले बीजेपी भी युवाओं और कार्यकर्ताओं के बीच बड़ा आयोजन करने की तैयारी में है। इसके लिए जगह भी देखी जा रही है।
नितिन नवीन के प्रस्तावित आयोजन के अनुसार इंदौर से ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भूमि की फ्री रजिस्ट्री से जुड़ी स्वामित्व योजना की शुरुआत कराई जा सकती है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी सेवा संकल्प अभियान शुरू कर रही है। इसी क्रम में मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़ने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
साथ ही 17 सितंबर से उज्जैन में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत क्षिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में करीब 25 लाख दीप प्रज्वलित करने की तैयारी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
जीतू पटवारी बोले-छात्रों की गूंज का मुद्दा पैसा नहीं शिक्षा है, 10 करोड़ भी देते
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एंट्री का नया नियम, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी जगह
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में राघव चैतन्य, लशकरी और विकास अनबीटेबल करेंगे परफार्म
राहुल गांधी की छात्रों की गूंज की NOC पर पुलिस की अभी NO, कांग्रेस के दावे से ही फंसा पेंच
17-18 सितंबर को उज्जैन में रहेंगे भागवत
संघ प्रमुख शाम को महाकाल परिसर स्थित अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। इसमें संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। इसमें संगठन पर बात होगी।
इसके बाद डॉ. भागवत 18 सितंबर को सुबह 11 बजे देवास रोड स्थित गीता भवन में सेवाज्ञ संस्थानम् की ओर से आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में शामिल होंगे। वे यहां युवाओं को संबोधित करेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन का यह कायर्क्रम संभावित
प्रस्तावित आयोजन के अनुसार इंदौर से स्वामित्व योजना की शुरुआत, मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़ने का कार्यक्रम और उज्जैन में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन अवसर पर 17 सितंबर को 25 लाख दीपों का दीपोत्सव शामिल है।
बीजेपी भी बना रही प्लान
नितिन नवीन के प्रस्तावित आयोजन के अनुसार इंदौर से ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भूमि की फ्री रजिस्ट्री से जुड़ी स्वामित्व योजना की शुरुआत कराई जा सकती है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी सेवा संकल्प अभियान शुरू कर रही है। इसी क्रम में मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य में चीतों को छोड़ने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।
साथ ही 17 सितंबर से उज्जैन में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा। इसके तहत क्षिप्रा नदी के घाटों और महाकाल लोक क्षेत्र में करीब 25 लाख दीप प्रज्वलित करने की तैयारी है।
ये खबरें भी पढ़ें...
जीतू पटवारी बोले-छात्रों की गूंज का मुद्दा पैसा नहीं शिक्षा है, 10 करोड़ भी देते
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में एंट्री का नया नियम, बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगी जगह
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज में राघव चैतन्य, लशकरी और विकास अनबीटेबल करेंगे परफार्म
राहुल गांधी की छात्रों की गूंज की NOC पर पुलिस की अभी NO, कांग्रेस के दावे से ही फंसा पेंच
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
By Umeshwari Baghel
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
By Sandeep Kumar
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज
By Atul Dwivedi
New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
By Jageshwar prasad
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
By Umeshwari Baghel
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
By Manya Jain