राहुल गांधी को भोपाल कोर्ट का नोटिस, कार्तिकेय ने दर्ज कराया था केस, जानें पूरा मामला
Rohit Sahu | May 10, 2025, 12:40 IST
rahul gandhi notice
भोपाल कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कार्तिकेय सिंह चौहान के मानहानि मामले में 28 अगस्त को पेश होने का समन भेजा है। मामला 2018 में दिए गए पनामा पेपर्स से जुड़े एक चुनावी बयान का है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भोपाल कोर्ट ने एक बार फिर नोटिस भेजा है। यह मामला साल 2018 की एक चुनावी रैली में दिए गए बयान से जुड़ा है। इसी बयान को लेकर उन्हें कोर्ट ने नोटिस भेजकर हाजिर होने के लिए कहा था, इसके बाद नहीं पहंचने पर फिर कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेजा है।
कार्तिकेय ने दायर किया था
राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने साल 2018 में भोपाल की अदालत में उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि राहुल गांधी ने तथ्यहीन आरोप लगाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।
भोपाल कोर्ट ने इस मामले में राहुल गांधी को पहले भी समन जारी किया था, जिसमें उन्हें 9 मई 2025 को पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन निर्धारित तारीख पर वे अदालत में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने एक और नोटिस जारी कर उन्हें 28 अगस्त 2025 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले में बढ़े, 5 जिलों में एक जैसी साजिशें उजागर
अदालत की यह कार्यवाही एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। कांग्रेस के बड़े नेता और विपक्ष के नेता पर चल रही यह मानहानि की कार्यवाही आगामी समय में दिलचस्प मोड़ ले सकती है। अब नजरें इस बात पर हैं कि क्या राहुल गांधी 28 अगस्त को कोर्ट में पेश होते हैं या कोई नई कानूनी रणनीति सामने आती है।
कोर्ट के ताजा नोटिस से यह स्पष्ट है कि अदालत अब इस मामले में गंभीरता से सुनवाई करना चाहती है। यदि अगली तारीख पर भी राहुल गांधी पेश नहीं होते, तो अदालत उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का रुख अपना सकती है।
यह भी पढ़ें...राहुल गांधी की नागरिकता पर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट बोला- रिपोर्ट पेश नहीं कर पाई सरकार
thesootr links
Rahul Gandhi | राहुल गांधी को नोटिस | Rahul Gandhi Case
झाबुआ की रैली में दिया था बयान
साल 2018 में जब मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज थी, तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए झाबुआ पहुंचे थे। यहां एक जनसभा में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान और उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान का नाम पनामा पेपर्स लीक में है। इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी थी। हालांकि बाद में राहुल गांधी ने शिवराज सिंह पर की गई टिप्पणी को वापस ले लिया था, लेकिन कार्तिकेय सिंह को लेकर दिया गया बयान कायम रखा गया। इस पर कार्तिकेय ने इसे झूठा और मानहानिकारक बताते हुए कानूनी रास्ता अपनाया।
कार्तिकेय ने दायर किया था मानहानि का केस
9 मई को नहीं पहुंचे कोर्ट, अब अगली तारीख 28 अगस्त
यह भी पढ़ें...मध्य प्रदेश में लव जिहाद के मामले में बढ़े, 5 जिलों में एक जैसी साजिशें उजागर
क्या राहुल होंगे पेश
कोर्ट के ताजा नोटिस से यह स्पष्ट है कि अदालत अब इस मामले में गंभीरता से सुनवाई करना चाहती है। यदि अगली तारीख पर भी राहुल गांधी पेश नहीं होते, तो अदालत उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का रुख अपना सकती है।
यह भी पढ़ें...राहुल गांधी की नागरिकता पर बड़ा फैसला, हाईकोर्ट बोला- रिपोर्ट पेश नहीं कर पाई सरकार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Rahul Gandhi | राहुल गांधी को नोटिस | Rahul Gandhi Case
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman