इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कांग्रेस का यह बैकअप प्लान

Sanjay Gupta | Aug 30, 2026, 14:45 IST
Share
छात्रों की गूंज कार्यक्रम
छात्रों की गूंज कार्यक्रम

इंदौर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम होना है। इसके लिए वह 12 सितंबर को आ रहे हैं। वहीं जगह को लेकर अब कांग्रेस ने बैकअप प्लान तैयार किया है।

राहुल गांधी एक बार फिर इंदौर आ रहे हैं। इससे पहले वह इसी साल भागीरथपुरा कांड के बाद पीड़ितों से मिलने के लिए जनवरी में इंदौर आए थे। अब युवाओं, जेन-जी को कांग्रेस से जोड़ने के लिए राहुल गांधी का जगह-जगह छात्रों की गूंज कार्यक्रम हो रहा है। इसके तहत इंदौर में 12 सितंबर को आयोजन है।

जगह को लेकर किया बैकअप प्लान

राहुल गांधी के आयोजन (छात्रों की गूंज राहुल गांधी) के लिए शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नेहरू स्टेडियम की जगह मांगी है। यहां 30 से 50 हजार छात्रों के साथ आयोजन की बात की जा रही है। इसके लिए चौकसे का पत्र भी सामने आ गया है। वहीं इसके साथ ही स्टेडियम न मिलने की आशंका भी ज्यादा है। इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैकअप प्लान बनाया है। इसके लिए उन्होंने अपनी विधानसभा राऊ में रीजनल पार्क के सामने वाली जमीन को चिह्नित किया है। यदि स्टेडियम नहीं मिलता है तो फिर आयोजन को यहां स्थानांतरित (शिफ्ट) किया जाएगा।

यहां छात्रों की बसाहट भी ज्यादा

इस जगह के लिए दो कारण बताए गए हैं, पहला तो यह पटवारी की विधानसभा में है। वहीं दूसरा यह कि पास ही भंवरकुआं है, जहां छात्रों की सबसे सघन बसाहट है। ऐसे में यहां पर छात्रों की भीड़ जुटाना आसान होगा। इसके लिए सभी युवा नेताओं को टारगेट भी दे दिए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि इस आयोजन के भव्य होने पर आगे की नियुक्तियों में उनके काम के हिसाब से ध्यान रखा जाएगा।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम की तैयारी

सितंबर में एमपी आएंगे राहुल गांधी, संभागीय सम्मेलन से संगठन की नब्ज टटोलेंगे

चिंटू-पिंटू विवाद पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज-कांग्रेस में अपने नेता को जूते मारने वाला ही परफेक्ट

जीतू पटवारी का BJP पर तंज: बोले- यहां इंजन-डिब्बे में ही चल रही लड़ाई

Tags:
  • राहुल गांधी
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे
  • भागीरथपुरा कांड
  • छात्रों की गूंज राहुल गांधी
  • जेन-जी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

By Arohi Raj

दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन

By Mukesh Sharma

डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?

By Amresh Kushwaha

धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?