राहुल गांधी के आयोजन को IDA से मिली मंजूरी, कांग्रेस ने भरे 10 लाख, उधर जयस भी आई साथ

Sanjay Gupta | Sept 11, 2026, 17:45 IST
Share
राहुल गांधी के आयोजन को IDA से मिली मंजूरी
राहुल गांधी के आयोजन को IDA से मिली मंजूरी

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज 19 सितंबर के आयोजन के लिए आखिरकार मंजूरी मिल गई है। आईडीए ने कांग्रेस द्वारा तय राशि जमा करने पर औपचारिक मंजूरी जारी कर दी है। उधर कांग्रेस के साथ जयस भी आ गया है।

Indore. लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के आयोजन स्थल को लेकर चल रही उठापटक आखिर खत्म हो गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने कांग्रेस को औपचारिक तौर पर रीजनल पार्क के सामने वाली जगह पर मंजूरी दे दी है।

इस जगह को कांग्रेस ने भारत जोड़ो मैदान का नाम दिया है। उधर कांग्रेस ने 1.50 लाख पंजीयन की बात कही है। आयोजन के लिए कांग्रेस को जयस भी साथ दे रही है। वहीं 19 सितंबर के लिए राहुल गांधी ने भी संदेश जारी किया है।

इन शर्तों पर दी गई है मंजूरी

इसके पहले आईडीए ने इस मंजूरी के पहले पुलिस विभाग से एनओसी मांगी थी। इस पर पुलिस ने भी आईडीए को पत्र लिखा था कि कानून व्यवस्था के नजरिए से पहले आयोजक बताएं कि वहां कितनी भीड़ आएगी और कितनी जगह है। लेकिन मामला लंबा खिचंता देख इस माले में आईडीए ने सशर्त मंजूरी दी है। इसमें कहा गया है कि बाकी विभागों से अनापत्ति लेना आयोजकों का जिम्मा रहेगा।

मौके पर 20 हजार ही आ सकते हैं

यहां पर करीब कुल सवा दो हेक्टेयर जमीन है। ऐसे में गणित के हिसाब से पांच वर्गफीट जगह एक व्यक्ति को लगती है। यानी करीब 25 से 30 हजार की भीड़ की क्षमता इस मैदान पर रहेगी। बाकी एंबुलेंस, फायर सेफ्टी, मंच आदि में जगह भी जाएगी। पार्किंग भी रहेगी।

कांग्रेस ने इस हिसाब से भरे 10 लाख

कांग्रेस ने यहां पर सवा हेक्टेयर जमीन मांगी है। करीब ढाई हेक्टेयर जमीन मौजूद है। यहां पर किराया 8 रुपए 40 पैसे प्रति वर्गफीट है। इस हिसाब से किराया 10 लाख रुपए बना।

कांग्रेस शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने यह राशि भर दी। हालांकि कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पटाखा दुकानों के लिए किराया दो-ढाई लाख लाख लगता है लेकिन हमसे ज्यादा राशि मांगी गई है। हालांकि जानकारों ने बताया कि दुकानों में एरिया काफी कम होता है और जगह खाली होती है, लेकिन कांग्रेस ने पूरी सवा हेक्टेयर जमीन मांगी है तो किराया उस दर से गणना कर लिया गया है।

कांग्रेस ने जयस को भी लिया साथ

उधर कांग्रेस ने अब जयस को भी साथ में ले लिया है। शुक्रवार को आयोजन को लेकर जयस के पदाधिकारियों, मप्र कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा के साथ लंबी बैठक हुई और इसमें जयस भी कांग्रेस के इस आयोजन में भाग लेगी।

राहुल गांधी ने दिया संदेश

उधर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर 19 सितंबर के इंदौर के छात्रों की गूंज आयोजन को लेकर संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि- मेरे प्यारे छात्रों, युवाओं और भारत के Gen Z,आपके साथ सारा देश देख रहा है कि आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने आपकी उम्मीदों की लौ को बुझा कर आपके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है।

‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से मैं अलग-अलग शहरों में आपसे मिलकर आपकी चुनौतियां समझ रहा हूं। इसी मुहिम के साथ 19 सितंबर को मैं फिर आपके बीच, इंदौर में रहूंगा। मगर इस सिस्टम को बदलने के लिए पूरे देश के हर छात्र की आवाज, उनका दर्द और उनकी राय सुनी जानी जरूरी है।

ये भी पढ़ें...

राहुल गांधी की छात्रों की गूंज की NOC पर पुलिस की अभी NO, कांग्रेस के दावे से ही फंसा पेंच

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के लिए नेहरू स्टेडियम देने से इंदौर नगर निगम ने किया मना

राहुल गांधी के आयोजन के लिए कांग्रेस ने IDA को लिखा पत्र, पहले लगेगी पुलिस एनओसी

दिल्ली जाने से पहले सीएम मोहन यादव भोपाल में 25 और इंदौर में 10 मिनट पीएम नरेंद्र मोदी पर बोले

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • इंदौर
  • जीतू पटवारी
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
राजस्थान में अपराध घटने का दावा, लेकिन पुलिस के ही आंकड़ों में 2,529 ज्यादा केस, घरेलू प्रताड़ना भी बढ़ी

By

राजस्थान में अपराध घटने का दावा, लेकिन पुलिस के ही आंकड़ों में 2,529 ज्यादा केस, घरेलू प्रताड़ना भी बढ़ी
राहुल गांधी के आयोजन में IDA ने लिए 14 लाख, पटाखा बाजार रियायती दर पर क्यों, कांग्रेस का प्रदर्शन

By Sanjay Gupta

राहुल गांधी के आयोजन में IDA ने लिए 14 लाख, पटाखा बाजार रियायती दर पर क्यों, कांग्रेस का प्रदर्शन
कांकेर में जवानों को उड़ाने की रची थी साजिश, NIA कोर्ट ने दो नक्सलियों को सुनाई 10-10 साल की कठोर जेल

By VINAY VERMA

कांकेर में जवानों को उड़ाने की रची थी साजिश, NIA कोर्ट ने दो नक्सलियों को सुनाई 10-10 साल की कठोर जेल
16 साल बाद भी प्लॉट नहीं मिला: मंगलम बिल्डर पर 1.10 लाख रुपए हर्जाना, 11 लाख 9% ब्याज सहित लौटाने के आदेश

By Mukesh Sharma

16 साल बाद भी प्लॉट नहीं मिला: मंगलम बिल्डर पर 1.10 लाख रुपए हर्जाना, 11 लाख 9% ब्याज सहित लौटाने के आदेश
जबलपुर में 17 पटवारी सस्पेंड, 164 को नोटिस, काम में लापरवाही पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

By Sumit Kumar

जबलपुर में 17 पटवारी सस्पेंड, 164 को नोटिस, काम में लापरवाही पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

By Jageshwar prasad

दिल्ली में CJP के प्रोटेस्ट को देखते हुए जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
निलंबित जेलर दिव्या चौधरी को अजमेर से जयपुर जेल भेजा, देर रात किया शिफ्ट, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

निलंबित जेलर दिव्या चौधरी को अजमेर से जयपुर जेल भेजा, देर रात किया शिफ्ट, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला