राजस्थान में अपराध घटने का दावा, पुलिस के ही आंकड़ों में 2,529 ज्यादा केस, घरेलू प्रताड़ना भी बढ़ी

Raghvendra Singh Rathore | Oct 09, 2026, 18:41 IST
Share
राजस्थान में अपराध घटने के दावे पर सवाल, पुलिस के आंकड़ों में घरेलू प्रताड़ना के मामले बढ़े।
राजस्थान में अपराध घटने के दावे पर सवाल, पुलिस के आंकड़ों में घरेलू प्रताड़ना के मामले बढ़े।

राजस्थान पुलिस ने अपराध घटने का दावा किया है, लेकिन उसके ही आंकड़ों में बीएनएस और विशेष कानूनों के तहत दर्ज मामलों का संयुक्त आंकड़ा पिछले साल से 2,529 ज्यादा है। वहीं, घरेलू प्रताड़ना और पारिवारिक विवादों के मामले 9,979 से बढ़कर 10,562 हो गए हैं। पुलिस इस बढ़ोतरी को महिलाओं के बढ़ते विश्वास से जोड़ रही है। सवाल है कि क्या अपराध घटने का दावा पूरी तस्वीर दिखाता है?

राजस्थान में अपराध कम हो रहे हैं या आंकड़ों में अपराध की अलग-अलग श्रेणियां दिखाकर राहत की तस्वीर पेश की जा रही है? पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अपराध घटने का दावा किया है। लेकिन इन्ही आंकड़ों से कई सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस ने बीएनएस और आईपीसी के तहत दर्ज मामलों में 1,753 की कमी बताई है।

वहीं, विशेष कानूनों के तहत 4,282 ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। दोनों श्रेणियों के आंकड़े जोड़ें तो पिछले साल के मुकाबले 2,529 अधिक मामले सामने आते हैं। सबसे बड़ा सवाल महिला सुरक्षा से जुड़ा है। पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामलों में कमी को उपलब्धि बताया है, लेकिन घरेलू प्रताड़ना, दहेज की मांग और महिलाओं से जुड़े पारिवारिक विवादों के मामले बढ़ गए हैं।

जनवरी से सितंबर 2026 के बीच ऐसे 10,562 मामले दर्ज हुए। पिछले साल इसी अवधि में 9,979 मामले दर्ज हुए थे। यानी 583 मामले ज्यादा। इसके बावजूद पुलिस इस बढ़ोतरी को महिलाओं में बढ़ती जागरूकता और न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास से जोड़ रही है।

कुल अपराध घटने का दावा, फिर 2,529 ज्यादा मामले कैसे?

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक जनवरी से सितंबर 2025 के बीच आईपीसी और बीएनएस के तहत 1,47,534 मामले दर्ज हुए थे। इस साल समान अवधि में 1,45,781 मामले दर्ज हुए। यानी 1,753 मामले कम हुए।

लेकिन विशेष कानूनों के आंकड़े दूसरी तस्वीर दिखाते हैं। पिछले साल इन कानूनों के तहत 65,753 मामले दर्ज हुए थे। इस साल यह संख्या बढ़कर 70,035 हो गई। इन दोनों श्रेणियों का संयुक्त आंकड़ा देखें तो 2025 में 2,13,287 और 2026 में 2,15,816 मामले बनते हैं। यानी 2,529 की बढ़ोतरी।

राजस्थान पंचायत चुनाव: 3 लाख कर्मचारी वोट से वंचित, पोस्टल बैलेट की मांग | Rajasthan Panchayat Elections: 3 Lakh Employees Denied Vote, Demand for Postal Ballot
राजस्थान पंचायत चुनाव: बूथों पर तैनात होंगे 5.90 लाख कर्मचारी, इनमें 3 लाख कर्मचारी नहीं डाल पाएंगे वोट
08 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
राजस्थान में पंचायत चुनावों में ड्यूटी पर तैनात लगभग 3 लाख कर्मचारी अपना मत नहीं डाल सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पोस्टल बैलेट के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। मतदान के दिन ही मतगणना और रिजल्ट की प्रक्रिया पूरी की जाती है। कर्मचारी संगठन न्यायालय में जाने पर कर रहा विचार।

घरों में महिलाओं की प्रताड़ना बढ़ी

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस के दावों के बीच घरेलू प्रताड़ना के आंकड़े चिंता बढ़ाते हैं। इस साल सितंबर तक घरेलू प्रताड़ना, दहेज की मांग और संबंधित पारिवारिक विवादों के 10,562 मामले दर्ज हुए। यानी औसतन हर दिन करीब 39 मामले पुलिस तक पहुंचे।

पिछले साल की तुलना में ऐसे मामलों में 5.84 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पुलिस का तर्क है कि महिलाएं अब बिना डर के शिकायत दर्ज करा रही हैं। इसे पुलिस न्याय व्यवस्था के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत मान रही है।

लेकिन सवाल यह है कि शिकायत दर्ज कराने वाली महिलाओं को कितनी सुरक्षा मिली? कितने मामलों में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई और कितनी महिलाओं को दोबारा प्रताड़ना से बचाया जा सका? सिर्फ ज्यादा शिकायतें दर्ज होने से यह साबित नहीं होता कि प्रताड़ना की वास्तविक घटनाएं बढ़ी हैं। लेकिन बढ़ते मामलों को केवल पुलिस पर विश्वास का नतीजा बताने के लिए भी अलग सबूत चाहिए।

जोधपुर में SI बनने की दौड़ में ASI की हार्ट अटैक से मौत, फिजिकल टेस्ट के दौरान गिरे | ASI Dies of Heart Attack While Running for SI Post in Jodhpur, Collapsed During Physical Test
जोधपुर में SI बनने के लिए दौड़ रहे ASI की मौत, फिजिकल टेस्ट के दौरान अचानक गिरे, अस्पताल में तोड़ा दम
09 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
जोधपुर के मंडोर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में SI पद के लिए फिजिकल टेस्ट दे रहे 50 साल के ASI दुर्गाराम की मौत हो गई। दौड़ के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती तौर पर हार्ट अटैक की आशंका है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी।

दुष्कर्म और छेड़छाड़ में कमी, घरेलू प्रताड़ना पर जवाब अधूरा

पुलिस के मुताबिक पिछले साल की तुलना में दुष्कर्म के 356, छेड़छाड़ के 603 और पॉक्सो एक्ट के 478 मामले कम दर्ज हुए हैं। पुलिस ने कालिका यूनिट और एंटी रोमियो स्क्वॉड जैसी व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए महिला सुरक्षा के लिए की गई कार्रवाई को प्रभावी बताया है।

लेकिन इसी अवधि में घरेलू प्रताड़ना और संबंधित मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि महिला सुरक्षा के लिए चल रही योजनाओं का असर घरों के भीतर होने वाली प्रताड़ना पर कितना पड़ा है?

जोधपुर पंचायत चुनाव: 10 हजार का इनामी आरोपी सरपंच प्रत्याशी के लिए कर रहा था प्रचार, CST ने दबोचा | Jodhpur Panchayat Election: 10 Thousand Reward Accused Was Campaigning for Sarpanch Candidate, CST Arrested
जोधपुर पंचायत चुनाव में सरपंच प्रत्याशी का प्रचार कर रहा 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, CST ने पकड़ा
09 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के बीच जोधपुर पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी अरुण को पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फरार चल रहा था और एक सरपंच प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहा था। कमिश्नरेट स्पेशल टीम ने उसे सुरपुरा डैम के पास से पकड़ा। अरुण के खिलाफ भीलवाड़ा में मामला दर्ज है।

ड्रग्स के 35 प्रतिशत ज्यादा केस, बड़े तस्करों पर कार्रवाई का हिसाब नहीं

प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले साल से 1,815 ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। यह 35.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। आर्म्स एक्ट के तहत 538 और आबकारी एक्ट में 908 मामले ज्यादा दर्ज हुए।

पुलिस इसे सक्रिय कार्रवाई का परिणाम बता रही है। विशेष कानूनों में ज्यादा एफआईआर दर्ज होना पुलिस की बढ़ी हुई कार्रवाई का संकेत हो सकता है, लेकिन इससे अकेले यह साबित नहीं होता कि ड्रग्स या अवैध हथियारों से जुड़े अपराध वास्तव में बढ़ गए हैं।

गंभीर अपराधों में कमी

पुलिस के अनुसार हत्या के 23 और हत्या के प्रयास के 174 मामले कम दर्ज हुए हैं। डकैती में 19.67 प्रतिशत, लूट में 16.40 प्रतिशत और नकबजनी में 4.63 प्रतिशत की कमी आई है। एससी-एसटी एक्ट के तहत भी 954 मामले कम दर्ज हुए हैं।

निलम्बित जेलर दिव्या चौधरी जयपुर शिफ्ट: सुरक्षा कारणों से अजमेर से भेजा गया, कैदियों को निजी आवास ले जाने का आरोप | Suspended Jailer Divya Chaudhary Shifted to Jaipur: Sent from Ajmer due to security reasons, accused of taking prisoners to private residence
निलंबित जेलर दिव्या चौधरी को अजमेर से जयपुर जेल भेजा, देर रात किया शिफ्ट, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला
09 Oct 2026 ,
By Jyoti Mahender Bhardwaj
अजमेर सेन्ट्रल जेल की निलम्बित जेलर दिव्या चौधरी को देर रात जयपुर के महिला बंदी सुधार गृह में शिफ्ट किया गया है। कारागार मुख्यालय ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। आरोप है कि 12 जुलाई को दिव्या और जेल प्रहरी सोनिया चौधरी दो महिला बंदियों को नियमों के खिलाफ अपने निजी आवास की साफ-सफाई के लिए ले गई थीं

Tags:
  • राजस्थान में अपराध
  • पुलिस मुख्यालय
  • महिला सुरक्षा
  • घरेलू प्रताड़ना
  • दहेज की मांग
  • दुष्कर्म और छेड़छाड़
  • एनडीपीएस एक्ट
  • आर्म्स एक्ट
  • Domestic Violence
  • Rajasthan Police
जयपुर में 22 लाख की साइबर ठगी: विदेशी महिला बनकर फंसाया, गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जयपुर में 22 लाख की साइबर ठगी: विदेशी महिला बनकर फंसाया, गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले राजस्थान में बवाल,CJP नेता दीपक बालियान को नजरबंद करने का आरोप

By Raghvendra Singh Rathore

दिल्ली में प्रदर्शन से पहले राजस्थान में बवाल,CJP नेता दीपक बालियान को नजरबंद करने का आरोप
महिला पटवारियों को जबरन बुलाकर काम कराने के आरोप पर बवाल, हड़ताल के बीच ग्रामीण काम कराने का दबाव

By Neel Tiwari

महिला पटवारियों को जबरन बुलाकर काम कराने के आरोप पर बवाल, हड़ताल के बीच ग्रामीण काम कराने का दबाव
सरकार के पाले में आए नक्सलियों के खत्म होंगे केस, गंभीर अपराध पर नहीं मिलेगी रियायत

By Arun Tiwari

सरकार के पाले में आए नक्सलियों के खत्म होंगे केस, गंभीर अपराध पर नहीं मिलेगी रियायत
ट्विशा शर्मा मौत मामला: 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में ट्रायल ट्रांसफर पर सुनवाई, पिता नवनिधि शर्मा ने लगाई याचिका

By Neel Tiwari

ट्विशा शर्मा मौत मामला: 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में ट्रायल ट्रांसफर पर सुनवाई, पिता नवनिधि शर्मा ने लगाई याचिका
राहुल गांधी के आयोजन में IDA ने लिए 14 लाख, पटाखा बाजार रियायती दर पर क्यों, कांग्रेस का प्रदर्शन

By Sanjay Gupta

राहुल गांधी के आयोजन में IDA ने लिए 14 लाख, पटाखा बाजार रियायती दर पर क्यों, कांग्रेस का प्रदर्शन
कांकेर में जवानों को उड़ाने की रची थी साजिश, NIA कोर्ट ने दो नक्सलियों को सुनाई 10-10 साल की कठोर जेल

By VINAY VERMA

कांकेर में जवानों को उड़ाने की रची थी साजिश, NIA कोर्ट ने दो नक्सलियों को सुनाई 10-10 साल की कठोर जेल