phool singh baraiya
शर्मनाक बयान के बाद राहुल गांधी संग दिखे फूल सिंह बरैया, सीएम बोले- समाज में जहर घोला
Aman Vaishnav | Published:
rahul gandhi indore visit phool singh baraiya controversy
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज इंदौर दौरे पर हैं। उन्होंने भागीरथपुरा कांड के पीड़ितों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इसी बीच विवादित बयान देने वाले विधायक फूल सिंह बरैया राहुल के बगल में खड़े नजर आए।
News In Short
- राहुल गांधी इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ितों से मिलने पहुंचे।
- एयरपोर्ट पर विवादित बयान देने वाले विधायक फूल सिंह बरैया भी उनके साथ दिखे।
- बरैया ने हाल ही में दलित महिलाओं पर एक शर्मनाक बयान दिया।
- कांग्रेस की छवि पर इस मुलाकात से गहरा संकट मंडरा सकता है।
News In Detail
इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी एमपी दौरे पर हैं। इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे हैं।
लेकिन राहुल गांधी का यह दौरा उस वक्त और ज्यादा चर्चा में आ गया, जब विवादों में घिरे विधायक फूल सिंह बरैया को राहुल गांधी के साथ इंदौर एयरपोर्ट पर देखा गया।
दोनों की साथ में मौजूदगी की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिस विधायक के बयान पर पहले ही पार्टी की किरकिरी हो रही है, उसके साथ राहुल गांधी का दिखना क्या सही संदेश देता है?
क्या है फूल सिंह बरैया का विवादित बयान?
जब उनसे पूछा गया कि यह बात कहां लिखी है, तो उन्होंने 'रुद्रयामल तंत्र' नामक किताब का हवाला दिया।
भोपाल: कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान- "खूबसूरत लड़की दिख जाए तो दिमाग विचलित हो सकता है..."#MadhyaPradesh #PhoolSinghBariya #CongressMLA #PoliticalStatement #SCSTIssue #MPPolitics #ViralVideo@BaraiyaINC @INCMP@INCIndia@jitupatwari@RahulGandhi… pic.twitter.com/7VBjcEonb2
— TheSootr (@TheSootr) January 17, 2026
रेप थ्योरी पर छिड़ा विवाद
आदिवासी, एससी समुदाय में ऐसी अति सुंदर महिलाएं कहां हैं? ओबीसी में भी ऐसी सुंदर महिलाएं कहां हैं? बलात्कार क्यों होता है? क्योंकि उनके धर्म ग्रंथों में इस तरह के निर्देश दिए गए हैं।
अपराध के पीछे सोच
उन्होंने दावा किया कि आरोपियों के दिमाग में यह रहता है कि शारीरिक संबंध बनाने से उन्हें तीर्थ का फल मिलेगा। यही वजह है कि एससी-एसटी-ओबीसी समाज की बच्चियां इस अपराध का शिकार हो रही हैं।
फूल सिंह बरैया के विरोध में भाजपा के बयान
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा मातृशक्ति को लेकर की गई टिप्पणी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।
उनका बयान कांग्रेस की महिला-विरोधी और असंवेदनशील मानसिकता को उजागर करता है, जिसे कोई भी सभ्य समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।#महिला_विरोधी_कांग्रेस
— Hemant Khandelwal (@Hkhandelwal1964) January 17, 2026
कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने समाज में ज़हर घोलने का शर्मनाक बयान दिया है। इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
आज मध्य प्रदेश आ रहे राहुल गांधी से ये अपेक्षा है कि वे अपने महिला विरोधी विधायक के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
- मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी… pic.twitter.com/CDVskVsV6w
— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) January 17, 2026
इससे पहले दिया था ये बयान
इसके साथ ही उन्होंने आदिवासियों को हिंदू धर्म से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि उन्हें 'सरना धर्म' अपनाना चाहिए, क्योंकि इसी रास्ते से उनकी मुक्ति संभव है।
ये खबरें भी पढ़िए...
धर्मग्रंथों में लिखा...दलित महिला से रेप करो, तीर्थ फल मिलेगा, कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का विवादित बयान
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari