राहुल गांधी का पचमढ़ी मिशन: कांग्रेस जिलाध्यक्षों को देंगे चुनाव जीत का मंत्र, एमपी बना सियासत का केंद्र

Ramanand Tiwari | Nov 07, 2025, 20:16 IST
Share
congress pachmari cemp
Photograph: (the sootr)

राहुल गांधी का पचमढ़ी मिशन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए बूस्टर डोज साबित हो सकता है। वे भाजपा के खिलाफ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे, जिससे कांग्रेस की स्थिति मजबूत होगी।

BHOPAL. बिहार चुनाव के दूसरे चरण से पहले मध्य प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को पचमढ़ी पहुंच रहे हैं। वे यहां चल रहे ‘नव सृजन अभियान प्रशिक्षण शिविर’ में शामिल होंगे और कांग्रेस जिलाध्यक्षों को चुनाव जीतने का मंत्र देंगे।

राहुल गांधी का यह दौरा इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि कांग्रेस अब भाजपा के ‘पन्ना प्रमुख मॉडल’ के मुकाबले की नई रणनीति बनाने में जुटी है। राहुल गांधी के इस दौरे से मध्य प्रदेश फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गया है।

लगातार उठा रहे हैं वोट चोरी का मुद्दा

राहुल गांधी इन दिनों भाजपा पर वोट चोरी को लेकर आक्रामक हैं। वे कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठा चुके हैं। अब वे मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस मुद्दे पर संगठित करने की तैयारी में हैं। पचमढ़ी में राहुल गांधी होटल हाइलैंड में चल रहे प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करेंगे और रात में रविशंकर भवन (मुख्यमंत्री निवास) में ठहरेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें...

कभी सीमा तो कभी स्वीटी...राहुल गांधी का दावा- हरियाणा चुनाव में ब्राजील की मॉडल ने 22 बार किया वोट

बिहार चुनाव : CM मोहन यादव का राहुल गांधी पर हमला, सेना के पराक्रम पर सबूत मांगने वालों को डूब मरना चाहिए

जिलाध्यक्षों के साथ वन-टू-वन रणनीति

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी शिविर में भाजपा के पन्ना प्रमुखों के मॉडल का जवाब देने की रणनीति पर चर्चा करेंगे। वे प्रत्येक जिलाध्यक्ष से व्यक्तिगत बातचीत (वन-टू-वन) करेंगे ताकि संगठन की जमीनी हकीकत को समझा जा सके।

यह प्रशिक्षण शिविर 2 से 12 नवंबर तक चल रहा है। इसका संचालन सचिन राव और सांसद निशिकांत सैंथिल कर रहे हैं। दूसरी ओर महेंद्र जोशी मध्य प्रदेश में समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इससे पहले प्रदेश के 71 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति ऑब्जर्वर रिपोर्ट के आधार पर की गई थी।

सतपुड़ा की वादियों में ग्लोबल पॉलिटिक्स पर संवाद

राहुल गांधी पचमढ़ी में कांग्रेस नेताओं के साथ ग्लोबल पॉलिटिक्स ऑफ इंडिया पर संवाद करेंगे। इस सत्र में वे संविधान, लोकतंत्र और वोट चोरी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। जिलाध्यक्षों के साथ यह बातचीत उनके जिलों की सामाजिक, राजनीतिक चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर केंद्रित रहेगी।

कार्यकर्ताओं को मिलेगा बूस्टर डोज

राहुल गांधी पांच महीनों में दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। जून में उन्होंने भोपाल में संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। अब जब जिलाध्यक्षों के चुनाव पूरे हो चुके हैं, तो राहुल गांधी का यह दौरा कार्यकर्ताओं के लिए बूस्टर डोज साबित हो सकता है। कांग्रेस आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर फोकस रखकर काम कर रही है।

मिशन 2028: ग्राउंड जीरो से संगठन सशक्तिकरण

इस प्रशिक्षण शिविर का मकसद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिशन 2028 के लिए तैयार करना है। जिलाध्यक्षों को बताया जा रहा है कि कैसे जनता से आत्मीय संबंध बनाएं। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करें और कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें।

उन्हें स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका और आजादी के बाद के विकास कार्यों की जानकारी भी दी जा रही है ताकि वे जनता तक इन बातों को बेहतर तरीके से पहुंचा सकें।

अध्यक्ष खरगे का कार्यक्रम तय नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति भी प्रस्तावित है, हालांकि उनका कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।
शिविर के संचालन की कमान सर्वोदय संस्था, महाराष्ट्र के हाथ में है, जो कांग्रेस के वैचारिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संभालती है।

भाजपा का तंज: राहुल सही वक्त पर घूमने निकलते हैं

राहुल गांधी के दौरे पर भाजपा नेता और प्रदेश के मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल जी को देश में कहीं भी जाने की आजादी है, लेकिन उनका टाइमिंग गजब होता है, जब बिहार में चुनाव चल रहे हैं, वे मध्य प्रदेश घूमने आ जाते हैं। उन्होंने व्यंग्य में कहा कि यह राहुल गांधी के सही समय पर सही निर्णय लेने का प्रमाण है।
यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों में होगा बदलाव! सीएम मोहन यादव के फैसले का इंतजार

एमपी में डिप्टी रेंजर को गर्दन-गुप्तांग काटने की धमकी, भाजपा विधायक पर लगे आरोप, जानें पूरा मामला

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। उनकी सुरक्षा में 200 पुलिसकर्मी और सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। हेलीपैड की मरम्मत भी पूरी कर ली गई है।

राहुल गांधी कुल 19 घंटे पचमढ़ी में रहेंगे और 9 नवंबर की सुबह 10:20 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। कलेक्टर सोनिया मीना, एसपी डॉ. गुरकरन सिंह और अन्य अधिकारियों ने सुरक्षा व व्यवस्थाओं की समीक्षा की है।

मिशन 2028 की तैयारी

राहुल गांधी का पचमढ़ी दौरा केवल प्रशिक्षण शिविर भर नहीं, बल्कि कांग्रेस के लिए संगठन सृजन, रणनीति निर्माण और मिशन 2028 की तैयारी का केंद्र है। इस दौरे से न केवल मध्य प्रदेश बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के राजनीतिक तेवरों को नया आयाम मिलने की उम्मीद है।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • पचमढ़ी
  • मंत्री राव उदय प्रताप सिंह
  • प्रशिक्षण शिविर
  • संगठन सृजन अभियान
  • बिहार चुनाव
  • नव सृजन अभियान प्रशिक्षण शिविर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती