रेलवे पार्सल ऑफिस जाने का झंझट खत्म: अब टिकट के साथ एक्स्ट्रा लगेज भी ऑनलाइन होगा बुक

Jitendra Shrivastava | Jul 30, 2026, 23:14 IST
Share
रेलवे की नई सुविधा
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. भारतीय रेलवे अब यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय ही अतिरिक्त सामान बुक करने की सुविधा देगा। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले चुनिंदा कोच यात्रियों को मिलेगी।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • अब टिकट के साथ ही बुक होगा एक्स्ट्रा लगेज भी।
  • पार्सल ऑफिस के चक्कर होंगे खत्म, रेलवे की नई सुविधा।
  • सिर्फ कन्फर्म टिकट वालों को मिलेगी लगेज बुकिंग सुविधा।
  • एसी और चेयर कार यात्री फिलहाल रहेंगे सुविधा से बाहर।
  • इंदौर रेलवे अधिकारी भी नई व्यवस्था को लेकर असमंजस में।
भारतीय रेलवे यात्रियों को नई डिजिटल सुविधा देने जा रहा है। अब रेलवे टिकट बुकिंग के समय ही अतिरिक्त सामान की जानकारी दर्ज की जा सकेगी। यात्रियों को पार्सल ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

शुरुआत में यह सुविधा सिर्फ कन्फर्म टिकट वाले चुनिंदा कोच यात्रियों को मिलेगी। इंदौर स्टेशन के अधिकारी अभी भी इसके संचालन को लेकर असमंजस में हैं।

रेलवे यात्रियों को डिजिटल सुविधा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जल्द ही तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाने वाले यात्रियों को पार्सल या लगेज कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नई व्यवस्था के तहत टिकट बुकिंग के समय ही अतिरिक्त सामान की जानकारी दर्ज की जा सकेगी।

टिकट के साथ होगी लगेज बुकिंग

नई व्यवस्था के तहत यात्री ऑनलाइन ही अतिरिक्त सामान बुक कर सकेंगे। यात्रा के दिन उन्हें बस स्टेशन पहुंचकर सामान रेलवे कर्मचारियों को सौंपना होगा। इसके बाद सामान संबंधित ट्रेन से गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा।

इंदौर रेलवे स्टेशन अधिकारियों के मुताबिक यह सुविधा रतलाम रेल मंडल के तहत शुरू होगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा। लगेज काउंटरों पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी।

बुकिंग के समय ही मिलेगी पूरी जानकारी

ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान ही यात्रियों को कई जानकारियां ऑनलाइन दिखेंगी। इसमें मुफ्त लगेज सीमा और अधिकतम वजन की जानकारी शामिल होगी। प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची भी वहीं दिखेगी। अतिरिक्त सामान पर लगने वाला शुल्क और नियम भी साफ बताए जाएंगे।

फिलहाल इन्हीं यात्रियों को सुविधा

रेलवे ने साफ किया है कि यह सुविधा फिलहाल सिर्फ कन्फर्म आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को मिलेगी। वेटिंग लिस्ट, आरएसी (RAC – Reservation Against Cancellation) और बिना आरक्षण वाले यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।

शुरुआती चरण में थर्ड एसी, एसी इकोनॉमी और चेयर कार यात्रियों को भी इससे बाहर रखा गया है। व्यवस्था के सफल संचालन के बाद इसे अन्य श्रेणियों में भी लागू किया जा सकता है।

अभी क्या है पुरानी व्यवस्था

अभी तक अतिरिक्त सामान ले जाने वाले यात्रियों को स्टेशन पर लगेज कार्यालय जाना पड़ता था। वहां सामान का वजन कराना, शुल्क जमा करना और अलग से बुकिंग कराना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाएगी।

इंदौर में अधिकारी अभी असमंजस में

यह नई व्यवस्था कल से लागू होने की संभावना है। लेकिन इंदौर स्टेशन के अधिकारी अभी भी इसे लेकर संशय में हैं। अधिकारियों का कहना है कि सॉफ्टवेयर में बदलाव की जानकारी तो मिल गई है। लेकिन स्टेशन पर सामान किस जगह लिया जाएगा, यह साफ नहीं है।

सामान की जांच और सुरक्षित रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी होगी, यह भी तय नहीं हुआ है। संबंधित ट्रेन तक सामान पहुंचाने की प्रक्रिया की विस्तृत एसओपी (SOP – Standard Operating Procedure) अभी नहीं मिली है। इस वजह से शुरुआती दिनों में कुछ व्यावहारिक दिक्कतें आ सकती हैं।

रेलवे अधिकारियों की राय

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि इस नई सुविधा का व्यापक प्रचार जरूरी है। अगर साथ में स्पष्ट संचालन व्यवस्था भी तय हो जाए, तो यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। इससे स्टेशन पर भीड़ कम होगी और यात्रा भी आसान होगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP में बनेगा देश का पहला इंटीग्रेटेड टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, बनेंगे 5G-6G उपकरण

शहराध्यक्ष इंदौर चिंटू चौकसे को बुलाया थाने, फरवरी में BJP-कांग्रेस के बीच पथराव का मामला

राजगढ़ में मंत्री का अल्टीमेटम, कोचिंगबाज सरकारी शिक्षकों पर होगी सख्त कार्रवाई

वकील पर दुष्कर्म का आरोप: शोहराब ने सौरभ बनकर महिला आरक्षक को बनाया शिकार





Tags:
  • रतलाम
  • भारतीय रेलवे
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग
  • रेलवे टिकट बुकिंग
  • पार्सल ऑफिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच