ESB की जेल प्रहरी परीक्षा में 101.66 अंक लाने वाले राजा भैया सामने आए
Sanjay Gupta | Jan 20, 2025, 11:03 IST
राजा भैया प्रजापति
ईएसबी के 13 दिसंबर को जारी जेल प्रहरी, सहायक जेल अधीक्षक, क्षेत्ररक्षक व वनरक्षक रिजल्ट के टॉपर और रिकॉर्ड नंबर लाने वाले राजा भैया प्रजापति की फोटो सामने आ गई है। वह रविवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए बालाघाट जिले में पहुंचे थे।
मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के 13 दिसंबर को जारी जेल प्रहरी, सहायक जेल अधीक्षक, क्षेत्ररक्षक व वनरक्षक रिजल्ट के टॉपर और रिकॉर्ड नंबर लाने वाले राजा भैया प्रजापति की फोटो सामने आ गई है। वह रविवार को बालाघाट जिले में दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचे थे। उनकी पोस्टिंग बालाघाट में जेल प्रहरी पर हुई है।
बालाघाट में दस्तावेज सत्यापन के दौरान जब उनका नाम पुकारा गया तो अन्य चयनित चौंक गए और कई लोग उनके फोटो खींचने लगे। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान राजा डरा हुआ और बेहद घबराया हुआ रहा, उसने किसी से बात नहीं की और दस्तावेज दिखाकर मौके से जल्दी रवाना हो गया।
ईएसबी द्वारा अगस्त 2023 में ली गई पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में वह क्वालिफाइड ही नहीं हुए, वह भी अपनी कैटेगरी एससी में ही पास नहीं हुए थे। वहीं इसके पहले फरवरी-मार्च 2023 में हुई जेल प्रहरी परीक्षा में राजा भैया सौ फीसदी से ज्यादा अंक ला रहे हैं। हालाकिं नार्मलाइजेशन के बाद उनके अंक 101.66 हुए है लेकिन यह भी तभी संभव है जब उनके मूल अंक 97-98 करीब आए हो। ऐसे में सवाल उठा जो युवा जेल प्रहरी, वनरक्षक परीक्षा में पूरे मप्र में साढ़े पांच लाख युवाओं में टॉप कर रहा है वह युवा पांच महीने बाद हुई पुलिस परीक्षा में जिसका प्रश्न पत्र जेल प्रहरी से अधिक आसान था इसमे कैसे अपनी एससी कैटेगरी में ही क्वालीफाई नहीं हो पाया है।
- जेल प्रहरी की परीक्षा मेरिट के टॉप 10 में पहले और दूसरे पायदान पर सतना के ही रहने वाले हैं। पहले नंबर पर एससी वर्ग के राजा भैया प्रजापति हैं जिनके अंक 101.66 अंक है। वहीं दूसरे नंबर पर ज्योति साहू है जो ओबीसी वर्ग से हैं और सतना की ही और इनके क 96.79 है
जब से मेरिट लिस्ट सामने आई थी, तभी से टॉपर गायब है और सामने नहीं आए हैं। जबकि टॉपर सामने आते हैं और उनके मीडिया में इंटरव्यू भी प्रमुखता से आते हैं, खुद उन्हें पढ़ाने वाले कोचिंग भी उन्हें सामने लाकर इंटरव्यू कराती है, लेकिन इस रिजल्ट में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
नॉर्मलाइजेशन के बाद 100 में 101.66 नंबर आए
राजा भैया का जब रिजल्ट आया तो द सूत्र ने ही खुलासा किया था कि टॉपर को कोई 90-95 फीसदी अंक नहीं, बल्कि 100 में से 101.66 फीसदी अंक आए हैं। नॉर्मलाइजेशन फार्मूले के तहत यह अंक उन्हें आए हैं। लेकिन आश्चर्यजनक रूप से टॉपर जो सामने आता है इंटरव्यू देता है और सफलता की कहानी बताता है वह कभी सामने ही नहीं आया और सतना में एक किराए के कमरे में छिप गया। द सूत्र ने ही सबसे पहले उसके घर के वीडियो दिखाए थे।
दस्तावेज सत्यापन में डरे हुए दिखे राजा
राजा भैया प्रजापति
राजा भैया इस परीक्षा में हो गए थे फेल
मेरिट में पहले और दूसरे पायदान पर सतना
कोई भी टॉपर सामने नहीं आया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel