अब चौबीस घंटे खुला रहेगा भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Raj Singh | Sept 30, 2024, 08:34 IST
Share
the sootr
the sootr

एक अक्टूबर से भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट 24 घंटे और सातों दिन खुला रहेगा। ट्रायल रन के बाद 27 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल में फ्लाइट्स की संख्या में वृद्धि होगी।

भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट ( raja bhoj Airport bhopal ) 1 अक्टूबर से अब 24 घंटे और सातों दिन खुला रहेगा। इस बदलाव के तहत एयरपोर्ट को 24x7 ऑपरेशनल बनाने के लिए करीब 10 दिन का ट्रायल रन चलाया जाएगा, जिसमें देर रात एयर एंबुलेंस और नॉन शेड्यूल फ्लाइट्स का संचालन किया जाएगा।

एयरपोर्ट के निदेशक रामजी अवस्थी ( Airport Director Ramji Awasthi ) ने बताया कि इस पहल से भविष्य में बड़ी संभावनाएं खुलेंगी। जिन एयरलाइंस कंपनियों ( Airlines companies ) को देर रात या सुबह की उड़ानों के लिए स्लॉट चाहिए, उन्हें अब यह आसानी से उपलब्ध होगा। इससे नए डेस्टिनेशन और उड़ानों की संख्या में भी वृद्धि होगी।

विंटर शेड्यूल की शुरुआत

विंटर शेड्यूल ( winter schedule ) की शुरुआत 27 अक्टूबर से होगी, जिसमें इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ( Indigo and Air India Express ) जैसी एयरलाइंस अपने ऑपरेशंस का विस्तार करेंगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ( Air India Express ) चार प्रमुख शहरों, जैसे बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, और दिल्ली के लिए उड़ानों का संचालन करेगी। वर्तमान में, एयरपोर्ट पर प्रतिदिन लगभग 32 फ्लाइट्स चलती हैं, लेकिन जनवरी तक यह संख्या 50 से अधिक होने की संभावना है।

ये भी खबर पढ़िए... Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : मोहन सरकार जल्द पूरा करने जा रही अपना चुनावी वादा, अब बेटियों की शादी पर मिलेगी इतनी राशि, जानें

यात्रियों को मिलेंगे कई फायदे

  • एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए ड्यूटी फ्री शॉप्स, फूड कॉर्नर और अन्य सुविधाएं अब 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी, जो फिलहाल रात 10:30 बजे तक ही खुली रहती थीं।
  • वाहन पार्किंग स्टैंड भी 24 घंटे चालू रहेंगे, जिससे यात्रियों को किसी भी समय पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
  • मेडिकल इमरजेंसी फ्लाइट्स अब रात से सुबह तक किसी भी समय उड़ान भर सकेंगी।
  • उद्योगपतियों और राजनेताओं के नॉन शेड्यूल एयरक्राफ्ट्स भी अब आसानी से देर रात और सुबह के समय उड़ान भर सकेंगे।
  • देर रात या सुबह की फ्लाइट्स के लिए एयरलाइंस को 5 एयरक्राफ्ट की पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल, 3 से 4 नॉन शेड्यूल फ्लाइट्स की पार्किंग होती है।
  • इस निर्णय से न केवल फ्लाइट्स की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि भोपाल के एयरपोर्ट का रणनीतिक महत्व भी बढ़ेगा, जिससे शहर में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • राजा भोज एयरपोर्ट
  • एयरपोर्ट निदेशक रामजी अवस्थी
  • Airport Director Ramji Awasthi
  • भोपाल एयरपोर्ट विंटर शेड्यूल
  • एयर एंबुलेंस ट्रायल रन
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट्स
  • इंडिगो फ्लाइट्स विंटर शेड्यूल
  • भोपाल एयरपोर्ट सुविधाएं
  • Raja Bhoj Airport 24x7
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा