जयपुर की फैशन डिजाइनर के पैसों पर ऐश करते थे AIG राजेश मिश्रा, जांच में आरोप सिद्ध!
CHAKRESH | Feb 10, 2026, 18:37 IST
Photograph: (thesootr)
मध्य प्रदेश के एआईजी राजेश मिश्रा पर महिला से उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोप सिद्ध हुए हैं। महिला ने दावा किया कि मिश्रा ने उसके पैसों से जमकर शॉपिंग की, फाइव स्टार होटलों में ठहरे, लेकिन वादा करने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए।
News In Short
- राजेश मिश्रा पर उत्पीड़न और धोखाधड़ी के आरोप सिद्ध!
- महिला से पैसा ऐंठने के दौरान महंगे होटल में ठहरे थे मिश्रा।
- ज्वेलरी की खरीदारी में महिला के पैसे का इस्तेमाल किया गया।
- मिश्रा ने महिला से शारीरिक उत्पीड़न भी किया।
- मामले की जांच रिपोर्ट में सभी आरोपों की पुष्टि हुई।
News In Detail
चलिए पूरी कहानी को विस्तार से समझते हैं… 2025 में राजस्थान की एक फैशन डिजाइनर ने मप्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एडिशनल इंस्पेक्टर जनरल (AIG) राजेश मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। इनमें धोखाधड़ी और शारीरिक- मानसिक उत्पीड़न के आरोप शामिल थे।
इसके बाद मध्य प्रदेश के डीजीपी कैलाश मकवाना ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए थे। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तरुण नायक को इसकी जांच की जिम्मेदारी सौंप दी थी। जनवरी 2026 में एआईजी मिश्रा को सीआईडी से हटाकर पीटीआरआई भेज दिया था।
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी के सरकारी कर्मचारियों को सौगात, मोहन कैबिनेट में न्यू पेंशन योजना 2026 को मंजूरी
ये हैं मुख्य आरोप...
- महिला का दावा है कि फरवरी 2025 में एक शादी के दौरान एआईजी राजेश मिश्रा से मुलाकात हुई थी।
- इसके बाद मिश्रा ने बुटीक बिजनेस में साझेदारी का लालच देकर महिला से पैसे ऐंठ लिए।
- राजेश मिश्रा और महिला होटल हॉलीडे में ठहरे, जिसका एक लाख रुपए किराया महिला ने दिया।
- जयपुर में ही महिला के पैसों से राजेश मिश्रा ने अपने परिवार के सदस्यों के लिए तीन लाख के कपड़े खरीदे।
- इसके अलावा करीब 27 लाख की ज्वेलरी भी महिला के पैसों से ही खरीदी गई।
- नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में पति-पत्नी बनकर हवन और होटलों में शारीरिक शोषण के आरोप भी लगे हैं।
- यात्राओं के दौरान महंगे होटलों, शॉपिंग और गिफ्ट्स पर लाखों खर्च कराए गए, जिन्हें लौटाने का वादा राजेश मिश्रा ने किया था, लेकिन बाद में नंबर ही ब्लॉक कर दिया।
rajesh mishra aig (2)
rajesh mishra aig allegations
rajesh mishra aig allegations (2)
rajesh mishra aig allegations (3)
rajesh mishra aig allegations (4)
अब खबर विस्तार से…
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मिश्रा ने उनका फायदा उठाकर महंगे होटल और रेस्टोरेंट्स में लाखों रुपए खर्च करवाए। साथ ही उनके नाम पर महंगी ज्वेलरी भी खरीदी, जिसका भुगतान बाद में नहीं किया गया। इतना ही नहीं, जयपुर में 27 लाख रुपए के डायमंड ज्वेलरी की खरीद भी की गई, लेकिन यह रकम वापस करने का वादा पूरा नहीं हुआ।
ये खबरें भी पढ़ें...
अविश्वास प्रस्ताव में विपक्ष ने 2026 की जगह लिखा 2025, बीजेपी बोली- बालक बुद्धि कांग्रेस
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश, बजट चर्चा स्थगित
साथ में ठहरे थे कई होटलों में
पति- पत्नी बनकर किया था हवन
ये खबर भी पढ़ें...
मथुरा के एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या, दूध के खाली गिलास खोलेंगे राज!
20 पेज की है जांच रिपोर्ट
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj