राजगढ़ में पत्रकार की हत्या, इलाके में दहशत का माहौल, जांच में जुटी पुलिस
Raj Singh | Sept 18, 2024, 09:55 IST
the sootr
राजगढ़ जिले से मंगलवार देर रात एक बड़ी खबर सामने आई। देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले एक पत्रकार की बदमाशों ने हत्या कर दी। यह घटना जिले के सारंगपुर नगर से सामने आई है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से मंगलवार देर रात एक बड़ी खबर सामने आई। देश के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले एक पत्रकार की बदमाशों ने हत्या कर दी। यह घटना जिले के सारंगपुर नगर से सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है और लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
बता दें कि यह पूरी घटना मंगलवार शाम सारंगपुर शहर के अस्पताल रोड स्थित कंचन मेडिकल की बताई जा रही है। यहां बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने स्थानीय पत्रकार सलमान अली को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। पत्रकार को लहूलुहान हालत में देखकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने पत्रकार को मृत घोषित कर दिया।
इस मामले में थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल 9 फरवरी 2023 को पत्रकार सलमान पर चाकू और तलवार से हमला किया गया था। उस समय 5 बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था। इस हादसे में सलमान बुरी तरह घायल हो गए थे और उन्हें बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया था।
अपने ऊपर हुए हमले को लेकर सलमान ने बताया था कि शहर में रहने वाले शाहरुख से उनका विवाद चल रहा था। जिसके चलते शाहरुख ने सलमान के भाई की पिटाई भी की थी। इसे देखते हुए सलमान ने शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
ये भी खबर पढ़िए... छतरपुर के बाद अब शहडोल में पुलिस पर पथराव, दुकान और गाड़ियों को किया आग के हवाले, जानें पूरा मामला
सलमान ने आरोप लगाया था कि इसी विवाद के चलते शाहरुख ने भोपाल से गुंडे बुलाकर उनकी हत्या करवाने की साजिश रची थी। सलमान अपने अखबार के दफ्तर में लोगों के साथ बैठकर चर्चा कर रहे थे। उस समय 4 से 5 लोगों ने उन पर चाकुओं और तलवारों से हमला कर दिया। बाद में मामला शांत हो गया था लेकिन एक बार फिर उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और सलमान की हत्या कर दी। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि यह पूरी घटना मंगलवार शाम सारंगपुर शहर के अस्पताल रोड स्थित कंचन मेडिकल की बताई जा रही है। यहां बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने स्थानीय पत्रकार सलमान अली को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। पत्रकार को लहूलुहान हालत में देखकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने पत्रकार को मृत घोषित कर दिया।
पहले भी हो चुका है जानलेवाल हमला
अपने ऊपर हुए हमले को लेकर सलमान ने बताया था कि शहर में रहने वाले शाहरुख से उनका विवाद चल रहा था। जिसके चलते शाहरुख ने सलमान के भाई की पिटाई भी की थी। इसे देखते हुए सलमान ने शाहरुख के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
ये भी खबर पढ़िए... छतरपुर के बाद अब शहडोल में पुलिस पर पथराव, दुकान और गाड़ियों को किया आग के हवाले, जानें पूरा मामला
मामले की जांच में जुटी पुलिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By