MP में मिलिट्री ट्रक की कार और बस से टक्कर, सेना के 1 जवान समेत 3 लोगों की मौत, 14 घायल

Vikram Jain | May 13, 2024, 22:51 IST
Share
THE SOOTR
THE SOOTR

मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ में मिलिट्री के ट्रक, यात्री बस और कार की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सेना के एक जवान समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 14 घायलों को भोपाल के अस्पतालों में भर्ती किया गया हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के राजगढ़ ( Rajgarh accident ) में भीषण सड़क हादसे में सेना के 1 जवान समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा पीलूखेड़ी में ओसवाल फैक्ट्री के सामने हुआ। सेना के जवानों को ले जा रहे मिलिट्री ट्रक की कार और बस से टक्कर ( military truck accident ) हो गई। हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों मे दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सेना के दो जवानों का इलाज भोपाल के आर्मी हॉस्पिटल, जबकि 12 अन्य घायलों का इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है।

ओवरटेक के चक्कर में हादसा

पुलिस के अनुसार जवानों को लेकर सेना का ट्रक और कार भोपाल से ब्यावरा की ओर आ रहे थे। पीलूखेड़ी में ओसवाल फैक्ट्री के सामने कार ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान कार का अगला हिस्सा ट्रक के अगले हिस्से से जा टकराया। ट्रक का बैलेंस बिगड़ा और वह सड़क की दूसरी लेन में जा घुसा और सामने से आ रही बस उससे टकरा गई। बस ब्यावरा से भोपाल की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ही गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। ( Rajgarh News )

ये खबर भी पढ़ें...

Lok Sabha Election : इंदौर में बमकांड का असर, सबसे कम 61.75% वोटिंग, 7.58 फीसदी की गिरावट

सेना के जवान कृष्णदत्त जोशी की मौत

कुरावर थाना प्रभारी के अनुसार हादसे में बस क्लीनर ओम कोरी निवासी गुना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल बस यात्री हरिओम शिवहरे निवासी नरसिंहगढ़ ने इलाज के लिए अस्पताल लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। सेना के जवान कृष्णदत्त जोशी की भोपाल के मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें...

CM Mohan Yadav , पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान कल दिल्ली में

ग्रामीणों ने किया घायलों का रेस्क्यू

हादसे के बाद ग्रामीणों ने घायलों का रेस्क्यू कर बस से उतारा और पुलिस प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को भी मोबाइल से कॉल करके बुलाया। हादसे के बाद आर्मी के कई अफसर और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सूचना मिलते ही आसपास से ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और रोड से वाहनों को हटाया गया और एम्बुलेंस बुलाकर मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। ( राजगढ़ न्यूज)

Tags:
  • Rajgarh News
  • राजगढ़ न्यूज
  • मिलिट्री ट्रक की कार और बस से टक्कर
  • Rajgarh accident
  • military truck accident
हाई कोर्ट के आदेश की 9 महीने तक अनदेखी: आबकारी विभाग के दो बड़े अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी

By Umeshwari Baghel

हाई कोर्ट के आदेश की 9 महीने तक अनदेखी: आबकारी विभाग के दो बड़े अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी
सचिन पायलट का चुनाव आयोग पर हमला, चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग

By Jageshwar prasad

सचिन पायलट का चुनाव आयोग पर हमला, चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग
सांसद-विधायक को पेंशन, तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग

By Sanjay Dhiman

सांसद-विधायक को पेंशन, तो हमें क्यों नहीं? भोपाल में शिक्षकों का धरना, टीईटी का विरोध और पुरानी पेंशन की मांग
सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के टॉप पदों पर किसका हक? IPS या फोर्स के अपने अधिकारी: समझें क्यों छिड़ी है लड़ाई

By Saurabh Mishra

सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के टॉप पदों पर किसका हक? IPS या फोर्स के अपने अधिकारी: समझें क्यों छिड़ी है लड़ाई
अयोध्या पदयात्रा से पहले दिग्विजय सिंह बोले- मैं 50 का महसूस करता हूं तो किसी को आपत्ति क्यों?

By Sandeep Kumar

अयोध्या पदयात्रा से पहले दिग्विजय सिंह बोले- मैं 50 का महसूस करता हूं तो किसी को आपत्ति क्यों?
जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?

By Jageshwar prasad

जयपुर की कोचिंग में छात्र की पिटाई के बाद सड़कों पर उतरे स्टूडेंट, जानिए क्या है पूरा विवाद?
सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता

By Umeshwari Baghel

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और BJP नेता के विवाद के बाद थाने में हंगामा, CSP से भिड़े भाजपा नेता