मरूंगा और मारूंगा...सस्पेंड हेड कांस्टेबल देवेंद्र मीणा की SP को धमकी
Raj Singh | Dec 13, 2024, 08:35 IST
meena
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र मीणा के खिलाफ हाल ही में बड़ी कार्रवाई की गई। जिले के एसपी आदित्य मिश्रा ने मीणा को सस्पेंड कर दिया।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र मीणा के खिलाफ हाल ही में बड़ी कार्रवाई की गई। जिले के एसपी आदित्य मिश्रा ने मीणा को सस्पेंड कर दिया। हेड कांस्टेबल पर यह कार्रवाई वॉट्सऐप पर धमकी भरे मैसेज भेजने और अनुशासनहीनता के चलते की गई। उनका निलंबन आदेश मीडिया और सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। अब सस्पेंड होने के बाद देवेंद्र मीणा के एक नहीं बल्कि तीन वीडियो सामने आए हैं। इसमें वे अपने बच्चों से बात करते नजर आ रहे हैं।
2 स्टार वाला गया, अब 3 वाले की बारी, हेड कांस्टेबल ने SP-TI को दी धमकी
दरअसल, 10 दिसंबर 2024 को प्रधान आरक्षक मीणा ने कथित तौर पर एक मैसेज में लिखा था कि मेरी बिना गलती के एब्सेंट डाली, मुझे बहुत दुख हो रहा। शायद अब यह ऊपर जाएगा। आपका एक-दो स्टार वाला (एसआई दीपांकर गौतम) ऊपर गया। अब तीन स्टार वाला (वीरेंद्र धाकड़) उसके पास जाएगा। धाकड़ अब गौतम के पास जाएगा, यह फाइनल लिख लिया जाए। इस मैसेज में मीणा ने न केवल टीआई वीरेंद्र धाकड़ को जान से मारने की धमकी दी, बल्कि यह भी जाहिर किया कि उनका हाल एसआई दीपांकर गौतम जैसा हो सकता है, जिनकी कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। इसी को देखते हुए राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने देवेंद्र मीणा को सस्पेंड कर दिया था, जिनका अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को निलंबन से जोड़ कर देखा जा रहा है।
वीडियो में क्या बोल रहे हैं देवेंद्र मीणा?
सस्पेंड होने के बाद, प्रधान आरक्षक देवेंद्र मीणा के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में वे अपने बच्चों से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मेरे बच्चों, ये हमारी आखिरी मुलाकात है। मैं मरूंगा और मारूंगा... बेटी, सही कह रहा हूं, मैं मरूंगा और मारूंगा। जब मैं मर जाऊं, तो मेरा नाम बदनाम मत करना, रोशन करना। दूसरे वीडियो में, देवेंद्र मीणा अपनी बेटी से कहते हैं कि बेटा, ये मेरी आखिरी जिंदगी है, तो बच्ची उनसे पूछती है, पापा, आप ऐसा क्यों बोल रहे हो, हम तो अभी छोटे हैं। तीसरे वीडियो में, वे रोते हुए कहते हैं कि बेटा, अब मैं मरूंगा और मारूंगा भी, तब उनके बच्चे उन्हें गले लगाकर रोते हुए अपशब्द भी बोलते हैं। अब इन वीडियो को सोशल मीडिया पर इस तरह से वायरल किया जा रहा है कि निलंबन के बाद उन्होंने एसपी आदित्य मिश्रा और थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह धाकड़ को धमकी दी है। हालांकि, इन वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
FAQ
- प्रधान आरक्षक देवेंद्र मीणा को क्यों निलंबित किया गया?
देवेंद्र मीणा को व्हाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज भेजने और अनुशासनहीनता के कारण निलंबित किया गया। - निलंबन के बाद वायरल हुए वीडियो में क्या कहा गया है?
वीडियो में देवेंद्र मीणा अपने बच्चों से भावुक होकर कहते हैं कि यह उनकी आखिरी मुलाकात है और वे मरने की बात करते हैं। - क्या इन वीडियो में किसी का नाम लिया गया है?
नहीं, इन वीडियो में किसी का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन यह आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने एसपी और थाना प्रभारी को धमकी दी है। - यह वीडियो सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहे हैं?
यह वीडियो सोशल मीडिया पर इस कारण वायरल हो रहे हैं क्योंकि लोग इसे निलंबन के बाद की धमकी के रूप में देख रहे हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj