मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का दावा- नटराजन का नामांकन रद्द कराने में कांग्रेस का ही हाथ
Aman Vaishnav | Jun 10, 2026, 09:06 IST
मीनाक्षी नटराजन
कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने से सियासी भूचाल आ गया है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया है कि तेलंगाना में कांग्रेस से ही उन्हें मीनाक्षी नटराजन के केस से जुड़े दस्तावेज मिले थे।
मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।
इसी बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान खूब चर्चा में है। विजयवर्गीय ने कहा कि हमें ये सारे दस्तावेज तेलंगाना से मिले हैं जहां कांग्रेस की ही सरकार है। ऐसे में साफ है कि कांग्रेस के ही कुछ लोगों ने ये कागजात हमें पहुंचाए होंगे।
उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों और खींचतान को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस पर हमला बोल है। उन्होंने कहा है कि हलफनामे में जानबूझकर जानकारी छिपाना आपराधिक रिकॉर्ड छुपाने के दायरे में आता है।
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि नियम बेहद साफ हैं। किसी भी अदालत में लंबित मामले को उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में बताना अनिवार्य है। इससे मतदाता को उम्मीदवार की पूरी जानकारी मिलती है।
![1781016415906_meenakshi_natarajan-912908]()
नटराजन पर तेलंगाना की एक अदालत में एक पुराना आपराधिक केस लंबित था। यह केस हैदराबाद की अदालत में चल रहा था। नटराजन ने इस मामले का जिक्र नामांकन के साथ जमा किए गए शपथ पत्र में नहीं किया।
भाजपा ने इसी बिंदु पर रिटर्निंग ऑफिसर के सामने आधिकारिक आपत्ति दर्ज कराई। रिटर्निंग ऑफिसर ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और कानूनी नियमों का हवाला देते हुए नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक हर उम्मीदवार को नामांकन के साथ शपथ पत्र देना होता है। इस शपथ पत्र में किसी भी अदालत में चल रहे आपराधिक मामलों की जानकारी देना जरूरी है। जानकारी छिपाने पर नामांकन रद्द किया जा सकता है।
रिटर्निंग ऑफिसर के पास यह अधिकार होता है कि वह स्क्रूटनी के दौरान नामांकन पत्रों की जांच करे। किसी भी आपत्ति पर वह सुनवाई कर फैसला सुना सकता है। इस मामले में यही प्रक्रिया अपनाई गई।
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग के सामने धरने पर बैठे भूपेश बघेल
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस के पास क्या विकल्प हैं?
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भड़की कांग्रेस, EC से मिलेंगे नेता
मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा पहुंचने की राह में रोड़ा बनी महिला की शिकायत
इसी बीच कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक बयान खूब चर्चा में है। विजयवर्गीय ने कहा कि हमें ये सारे दस्तावेज तेलंगाना से मिले हैं जहां कांग्रेस की ही सरकार है। ऐसे में साफ है कि कांग्रेस के ही कुछ लोगों ने ये कागजात हमें पहुंचाए होंगे।
उनके इस बयान के बाद कांग्रेस के अंदरूनी मतभेदों और खींचतान को लेकर राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
CM मोहन यादव का पलटवार
मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि नियम बेहद साफ हैं। किसी भी अदालत में लंबित मामले को उम्मीदवार को नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में बताना अनिवार्य है। इससे मतदाता को उम्मीदवार की पूरी जानकारी मिलती है।
1781016415906_meenakshi_natarajan-912908
क्या था हैदराबाद कोर्ट का मामला?
भाजपा ने इसी बिंदु पर रिटर्निंग ऑफिसर के सामने आधिकारिक आपत्ति दर्ज कराई। रिटर्निंग ऑफिसर ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस और कानूनी नियमों का हवाला देते हुए नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया।
राज्यसभा चुनाव: नियम क्या कहता है?
रिटर्निंग ऑफिसर के पास यह अधिकार होता है कि वह स्क्रूटनी के दौरान नामांकन पत्रों की जांच करे। किसी भी आपत्ति पर वह सुनवाई कर फैसला सुना सकता है। इस मामले में यही प्रक्रिया अपनाई गई।
ये खबरें भी पढ़िए...
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस के पास क्या विकल्प हैं?
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भड़की कांग्रेस, EC से मिलेंगे नेता
मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा पहुंचने की राह में रोड़ा बनी महिला की शिकायत
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari