रक्षाबंधन से पहले ट्रेनें हाउसफुल, दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों में नोरूम की हालत
Sanjay Dhiman | Aug 09, 2026, 17:57 IST
raksha-bandhan-train-waiting-no-room
रक्षाबंधन से 18 दिन पहले ही दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनों में नोरूम की हालत है। स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों को सीट नहीं मिल रही, वेटिंग लगातार बढ़ रही है।
रक्षाबंधन 28 अगस्त को है और उससे 18 दिन पहले ही ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। दिल्ली और मुंबई की ओर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में नोरूम की स्थिति बन गई है। महीनों पहले रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को भी सीट मिलने की गारंटी नहीं है। रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, लेकिन उनमें भी अब जगह नहीं बची। बीना से इटारसी, दिल्ली और लखनऊ रूट की लगभग हर ट्रेन में वेटिंग लिस्ट लंबी हो गई है।
त्योहार पर घर लौटने की तैयारी कर रहे लाखों यात्रियों के लिए यह साल मुश्किल भरा साबित हो रहा है। भोपाल सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली और मुंबई में नौकरी करते हैं। ये सभी रक्षाबंधन पर अपने परिवार के पास पहुंचना चाहते हैं। लेकिन ट्रेनों में सीटें न होने से उनकी योजना गड़बड़ा रही है।
कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्होंने कंफर्म टिकट के लिए कई बार कोशिश की, फिर भी टिकट नहीं मिला। जो लोग वेटिंग टिकट लेकर यात्रा की उम्मीद लगाए हैं, उनके पास सीट मिलने की संभावना बहुत कम बची है।
बहुत से लोगों ने बिना किसी परेशानी के यात्रा करने के लिए महीनों पहले ही रिजर्वेशन करा लिया था। इसके बावजूद कुछ ट्रेनों में सीट पक्की करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां वेटिंग टिकट वालों को सीट मिलने की उम्मीद लगभग खत्म हो चुकी है।
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। लेकिन नियमित ट्रेनों में जगह न मिलने से इन स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें तेजी से भर गईं। नतीजा यह है कि स्पेशल ट्रेन चलने के बावजूद यात्रियों को कोई खास राहत नहीं मिली।
बीना से इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नांदेड़ एक्सप्रेस में 33, कर्नाटक एक्सप्रेस में 30, कामायनी एक्सप्रेस में 36 और कटिहार-मुंबई सेंट्रल ट्रेन में 31 यात्री वेटिंग में हैं। भोपाल एक्सप्रेस में 72, श्रीधाम एक्सप्रेस में 102 और उत्कल एक्सप्रेस में 43 का वेटिंग आंकड़ा है।
वहीं पठानकोट एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, पंजाबमेल एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में नोरूम की स्थिति है। बीना से नई दिल्ली, बीना से लखनऊ, पुणे-लखनऊ, चैन्नई-लखनऊ और कुशीनगर एक्सप्रेस में भी अब कोई सीट खाली नहीं बची है।
त्योहार जितना करीब आएगा, ट्रेनों में सीटों की मारामारी उतनी ही बढ़ने की आशंका है। रेलवे की ओर से अगर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई गईं, तो हजारों यात्रियों को यात्रा में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे वैकल्पिक साधनों पर भी विचार करें।
फिलहाल स्थिति यह है कि दिल्ली और मुंबई रूट की लगभग हर बड़ी ट्रेन में जगह खत्म हो चुकी है। यात्रियों की निगाहें अब रेलवे की ओर से किसी नई घोषणा पर टिकी हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
रक्षाबंधन पर रेलवे ने दी बड़ी राहत, रीवा-भोपाल वंदे भारत में दोगुने होंगे कोच
लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जल्द, क्या रक्षाबंधन पर मोहन भैया देंगे बड़ा तोहफा?
रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण का साया, क्या बदल जाएगा राखी बांधने का समय?
अजीत डोभाल का एजेंट बताता था खुद को फर्जी आईएएस, छापे में मिली 100 करोड़ की संपत्ति
घर जाने की जद्दोजहद
कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्होंने कंफर्म टिकट के लिए कई बार कोशिश की, फिर भी टिकट नहीं मिला। जो लोग वेटिंग टिकट लेकर यात्रा की उम्मीद लगाए हैं, उनके पास सीट मिलने की संभावना बहुत कम बची है।
महीनों पहले कराया रिजर्वेशन, फिर भी दिक्कत
स्पेशल ट्रेन से भी राहत नहीं
ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति- बीना से इटारसी की ओर जाने वाली ट्रेन
- नांदेड़ एक्सप्रेस - 33
- कर्नाटक एक्सप्रेस - 30
- कामायनी एक्सप्रेस - 36
- कटिहार-मुंबई सेंट्रल - 31
- पठानकोट एक्सप्रेस - नोरूम
- मंगला एक्सप्रेस - नोरूम
- पंजाबमेल एक्सप्रेस - नोरूम
- हमसफर एक्सप्रेस - नोरूम
- बीना से नई दिल्ली - नोरूम
- भोपाल एक्सप्रेस - 72
- कर्नाटक एक्सप्रेस - नोरूम
- श्रीधाम एक्सप्रेस - 102
- उत्कल एक्सप्रेस - 43
- नांदेड़-अंब अंधौरा - नोरूम
- सचखंड एक्सप्रेस - नोरूम
- मंगला एक्सप्रेस - नोरूम
- केरला एक्सप्रेस - नोरूम
- कोल्हापुर-ह. निजामुद्दीन - नोरूम
- समता एक्सप्रेस - नोरूम
- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस - नोरूम
- पंजाबमेल एक्सप्रेस - नोरूम
- पठानकोट एक्सप्रेस - नोरूम
- दक्षिण एक्सप्रेस - नोरूम
- बीना से लखनऊ - नोरूम
- पुणे-लखनऊ - नोरूम
- चैन्नई-लखनऊ - नोरूम
- कुशीनगर एक्सप्रेस - नोरूम
किन ट्रेनों में सबसे ज्यादा वेटिंग
वहीं पठानकोट एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, पंजाबमेल एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में नोरूम की स्थिति है। बीना से नई दिल्ली, बीना से लखनऊ, पुणे-लखनऊ, चैन्नई-लखनऊ और कुशीनगर एक्सप्रेस में भी अब कोई सीट खाली नहीं बची है।
आगे और बढ़ सकती है परेशानी
फिलहाल स्थिति यह है कि दिल्ली और मुंबई रूट की लगभग हर बड़ी ट्रेन में जगह खत्म हो चुकी है। यात्रियों की निगाहें अब रेलवे की ओर से किसी नई घोषणा पर टिकी हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
रक्षाबंधन पर रेलवे ने दी बड़ी राहत, रीवा-भोपाल वंदे भारत में दोगुने होंगे कोच
लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जल्द, क्या रक्षाबंधन पर मोहन भैया देंगे बड़ा तोहफा?
रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण का साया, क्या बदल जाएगा राखी बांधने का समय?
अजीत डोभाल का एजेंट बताता था खुद को फर्जी आईएएस, छापे में मिली 100 करोड़ की संपत्ति
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj