चित्रकूट में बनेगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क, लगाई जाएगी 151 फीट ऊंची श्रीराम प्रतिमा
Siddhi Tamrakar | Jan 18, 2025, 14:58 IST
चित्रकूट में रामायण एक्सपीरियंस पार्क होगा तैयार
मध्यप्रदेश के चित्रकूट में 750 करोड़ की लागत से रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनेगा। इसमें 3D-5D शो, श्रीराम की 151 फीट मूर्ति और आधुनिक सुविधाएं होंगी। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में....
मध्यप्रदेश सरकार ने चित्रकूट को एक भव्य धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस परियोजना के लिए 750 करोड़ रुपए की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर ली गई है। इस योजना के तहत रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनाया जाएगा, जो 80 एकड़ जमीन में फैला होगा और आधुनिक तकनीक से सजा हुआ होगा।
पार्क में3Dऔर5Dएनिमेशन के साथ लाइट एंड साउंड शो तैयार किया जाएगा, इसमें रामायण की मुख्य घटनाओं जैसे बालकांड, श्रीराम विवाह, सीता हरण, रावण-जटायु युद्ध, लंका दहन और राम-रावण युद्ध को दिखाया जाएगा।
हनुमान धारा क्षेत्र में 3 हजार 750 वर्ग मीटर में मल्टी फैसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें लगभग 24 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह केंद्र पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधाजनक एक्सपीरियंस देगा।
तपोभूमि चित्रकूट में एक हजार साधु-संतों के रहने के लिए खास भवन बनाए जाएंगे। इनमें आधुनिक सुविधाओं से लैस कॉटेज, ध्यान केंद्र और अन्य व्यवस्थाएं शामिल होंगी।
यह रामायण पार्क न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी खास होगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास के साथ-साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक अनोखा अनुभव देने के उद्देश्य से बनाई गई है।
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
रामायण एक्सपीरियंस पार्क का निर्माण
रामायण एक्सपीरियंस पार्क को राजोला गांव में 80 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। इस पार्क में भगवान श्रीराम की 151 फीट ऊंची प्रतिमा लगाई जाएगी, साथ ही माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। यह पार्क रामायण की ऐतिहासिक और धार्मिक घटनाओं को आधुनिक तकनीक के माध्यम से दर्शाने के लिए तैयार किया जाएगा।
रामायण पार्क में क्या रहेगा खास?
3D और 5D एक्सपिरियंस:
अन्य सुविधाएं:
- आध्यात्मिक लाइब्रेरी और ध्यान केंद्र
- हर्बल गार्डन और गोशाला
- मंदाकिनी नदी पर हैंगिंग ब्रिज
- प्रमुख रामायण स्थलों के मॉडल (प्रतिकृतियां)
हनुमान धारा और मल्टी फैसिलिटी सेंटर
संतों और साधुओं के लिए विशे भवन
एक भव्य और विशाल परियोजना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari