रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी- BJP जीतेगी लोकसभा चुनाव में 370+ सीटें

BP shrivastava | Mar 09, 2024, 20:35 IST
Share
thesootr
तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ।

तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ( Rambhadracharya ) ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा अकेले ही 370 से ज्यादा सीटें जीतेगी। साथ राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बेअसर बताया। उन्होंने अपना ज्ञानपीठ सम्मान माता शारदा को समर्पित किया।

संजय शर्मा, BHOPAL. तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ( Rambhadracharya ) ने ज्ञानपीठ सम्मान को देवी शारदा को समर्पित किया है। मध्य प्रदेश के मैहर में माता शारदा के दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा यह सम्मान पहली बार किसी शारदा उपासक को मिला है। इस वजह से मैं अपना ज्ञानपीठ सम्मान मां के चरणों में समर्पित कर रहा हूं और ऐसा करते समय मैं बहुत आनंदित हूं। शारदा शक्तिपीठ के दर्शन के बाद जगद्गुरु ने राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को निष्प्रभावी बताते हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ( Narendra Modi ) 370 से ज्यादा सीटें जीतने की भी भविष्यवाणी की।

ज्ञानपीठ सम्मान को मां शारदा के चरणों में समर्पित किया

चित्रकूट स्थित तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाशिवरात्रि पर मैहर पहुंचे थे। उन्होंने सीधे माता शारदा मंदिर जाकर दर्शन किए और पिछले दिनों मिले ज्ञानपीठ सम्मान को मां शारदा के चरणों में समर्पित कर दिया। ऐसा करने के सवाल पर जगद्गुरु ने कहा ज्ञानपीठ सम्मान विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को मिलता रहा है और पहली बार किसी शारदा उपासक को मिला है। मैं इस सम्मान को मां को समर्पित करके बहुत आनंदित हूं।

ये खबर भी पढ़े... MP में दो IAS और 64 अफसरों के तबादले, महाकाल मंदिर का प्रशासक बदला

बीजेपी अकेले ही लोकसभा चुनाव में जीतेगी 370 से ज्यादा सीटें

माता शारदा के दर्शन के बाद लौटते समय रामभद्राचार्य ने लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के 370 सीटें जीतने के दावे पर भविष्यवाणी की। उन्होंने कहा निश्चित ही बीजेपी लोकसभा चुनाव में अकेले ही 370 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

ये खबर भी पढ़े... द सूत्र ने 50 दिन पहले ही बता दिया था कि बीजेपी में जाएंगे सुरेश पचौरी, अब बन रहीं ये 3 संभावनाएं

राहुल गांधी की यात्रा का नहीं होगा कोई असर

उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी टिप्पणी की। जगद्गुरु ने कहा पहली बार की तरह ही इस बार भी राहुल गांधी की न्याय यात्रा का कोई असर नहीं होगा। कांग्रेस की यह यात्रा बेकार है। तुलसी पीठाधीश्वर की इस भविष्यवाणी के बाद लोकसभा चुनाव में उतरी भाजपा के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है वहीं लगातार पराजय और वरिष्ठ नेताओं के पलायन से घिरी कांग्रेस के कार्यकर्ता और निराशा से घिर गए हैं। इस भविष्यवाणी के बाद न केवल एमपी बल्कि देश भर में भाजपा के पक्ष में माहौल और भी मजबूत होने की चर्चा तेज हो गई है।

Tags:
  • राहुल गांधी
  • narendra modi
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • रामभद्राचार्य
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं