रमजान में मुस्लिम दुकानों से खरीदारी की अपील पर बीजेपी-कांग्रेस में घमासान

Sandeep Kumar | Mar 03, 2025, 19:16 IST
Share
ramzan-message-controversy
ramzan-message-controversy

मध्य प्रदेश में रमजान के दौरान सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो गया है। जिसमें मुस्लिम समुदाय से अपील की जा रही है कि वे केवल मुस्लिम दुकानदारों से सामान खरीदें। इस संदेश ने राज्य की सियासत को गर्मा दिया है...

रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होते ही मध्य प्रदेश में एक सोशल मीडिया संदेश ने सियासी और सामाजिक हलचल मचा दी है। इस संदेश में मुस्लिम समुदाय से अपील की जा रही है कि वे सिर्फ मुस्लिम दुकानदारों से सामान खरीदें। इस संदेश के वायरल होते ही राज्य की सियासत गरमा गई है और इस पर प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। हालांकि, कई मुस्लिम समाज के लोगों ने इस संदेश को गलत परंपरा करार देते हुए इसे नकारा किया और कहा कि वे इस तरह के संदेशों पर ध्यान नहीं देंगे, क्योंकि यह समाज में दरार डालने की कोशिश है।

सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज

रमजान के दौरान सोशल मीडिया पर एक यूज़र इबरार अहमद ने एक संदेश शेयर किया, जिसमें मुस्लिम समुदाय से अपील की गई कि वे अपनी खरीदारी सोच-समझकर करें, खास तौर पर उन दुकानदारों से खरीदारी करें जो रमज़ान और ईद की खुशियां मनाने में सक्षम हों। उन्होंने संदेश में लिखा, रमज़ान का मुबारक महीना आ गया है। खरीदारी सोच-समझकर करें, खास तौर पर उनसे जो आपकी खरीदारी से रमज़ान और ईद खुशी से मना सकें। इस संदेश के फैलने से मध्य प्रदेश में बहस छिड़ गई है और कई लोग इसे समाज को बांटने की कोशिश मान रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए... Ramadan 2025 : रमजान का पवित्र महीना कल से, इन बातों का रखें खास ध्यान

बीजेपी-कांग्रेस के बीच तकरार

इस वायरल संदेश पर सियासी बवाल भी शुरू हो गया है। बीजेपी विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने इसे लेकर तंज कसते हुए कहा, "जब हिंदुओं के कुंभ में मुस्लिमों को दुकान लगाने से रोकने की बात होती है, तो खूब हल्ला मचता है। लेकिन अब ये पार्टियां चुप क्यों हैं?" वहीं, कांग्रेस ने इसे चिंताजनक बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में समाज में इतना तनाव बढ़ चुका है कि अब लोग धर्म के आधार पर खरीदारी करने की बात कर रहे हैं। एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस तरह के संदेशों को समाज के लिए खतरनाक बताया।
9417ac56-9a2
9417ac56-9a2

ये खबर भी पढ़िए... जीतू जाटव कांड में फरियादी BJP नेता कमलेश कालरा के OBC होने के सबूत नहीं

पिछले साल भी हुआ था कुछ ऐसा ही

इससे पहले, पिछले साल दिवाली पर भी हिंदू समुदाय से 'अपना त्यौहार, अपनों के साथ' हैशटैग के साथ हिंदू दुकानदारों से खरीदारी करने की अपील की गई थी। अब रमज़ान में इसी तरह का अभियान सामने आने से दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई है। बीजेपी इसे विपक्ष की चुप्पी से जोड़ रही है, जबकि कांग्रेस इसे सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा मान रही है। यह स्थिति साफ करती है कि त्योहारों के दौरान इस तरह के संदेशों से समाज में तनाव और विवाद पैदा हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए... पुलिस ने IITian बाबा को पकड़ा, मरने की धमकी दी तो गांजे के साथ छोड़ा

ये खबर भी पढ़िए... एमपी पुलिस भर्ती के रिजल्ट के रुकने की इनसाइड स्टोरी, कितने दिन और लगेंगे

Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • रमजान माह
  • रामेश्वर शर्मा
  • mp hindi news
  • रमजान
  • ramjan
  • रमजान का महीना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच