गड़ा धन निकालने के नाम पर 10 लाख की ठगी, 3 आरोपियों को गिरफ्तार

Ravi Singh | Jun 24, 2024, 16:40 IST
Share
 Ratlam
Ratlam

रतलाम में कुछ लोगों ने हैदर अली से गड़ा धन निकालने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आमीन हुसैन, Ratlam : गड़ा धन निकालने के नाम पर धोखाधड़ी चल रही है। रतलाम में कुछ लोगों ने हैदर अली से गड़ा धन निकालने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक की तलाश की जा रही है।

गड़ा धन निकालने के नाम पर धोखाधड़ी

22 जून को फरियादी हेदर अली पिता अब्बास भाई हामिद बोहरा उम्र 62 साल चांदनी चौक रतलाम ने थाना माणकचौक रतलाम पर उसके साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में फरियादी ने बताया कि अबु बकर उर्फ अब्बु पिता अय्युब खान शैरानी निवास शैरानीपुरा रतलाम, अली असगर पिता अकबर अली बोहरा निवासी बोहरा बाखल रतलाम, युनुस उर्फ बारिक पिता हबीब अली निवासी वकील कालोनी रतलाम, बाबा उर्फ काका उर्फ वजुनाथ निवासी बड़ोदिया के द्वारा उसके साथ दुकान में गड़ा हुआ धन निकालने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है।

दस लाख रुपए वसूले

फरियादी से धोखाधड़ी कर तीस लाख रूपए की मांग की व फरियादी से दस लाख रुपए धोखे से वसूल कर लिये तथा शेष बीस लाख के लिये आरोपियों ने फरियादी के साथ रंगदारी कर रहे थे नहीं देने पर मारपीट की।

ये खबर भी पढ़ें...

वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर समर्पित होगा एयरपोर्ट और फ्लाईओवर: मोहन यादव

15 जून को रात्रि 11:30 बजे अबु बकर ने फरियादी की दुकान की लाइट और कैमरा बंद करवाया और दुकान का शटर गिरा कर दुकान में खुदाई करवाने लगा। अचानक से बाबा बड़ोदिया को नीचे गिरवा दिया और मरने का नाटक करवाने लगा। फरियादी से बोला कि खुदाई करने मे देर कर दी है इसलिये बाबा मर गया है।

बाबा भी उनके साथ मरने का नाटक करने लगा व फरियादी से धोखाधड़ी कर तीस लाख रूपए की मांग की। फरियादी से दस लाख रुपए धोखे से वसूल कर लिए तथा बाकि बीस लाख के लिए आरोपियो ने फरियादी के साथ रंगदारी कर रहे थे नहीं देने पर मारपीट की।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हैदर अली से गड़ा धन के नाम पर ठगी

Tags:
  • Ratlam
  • गड़ा धन निकालने के नाम पर धोखाधड़ी
  • हैदर अली से गड़ा धन के नाम पर ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा