रतलाम के कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने दिया इस्तीफा, ब्लॉक अध्यक्षों के नाम आते ही गर्माई सियासत
Amresh Kushwaha | Dec 17, 2025, 13:18 IST
ratlam-congress-harshvijay-gehlot-resignation
16 दिसंबर को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 780 ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की। इसके बाद रतलाम के जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने इस्तीफा भेजा दिया है। वहीं अब ब्लॉक अध्यक्षों के नाम आते ही कांग्रेस की अंदरूनी सियासत गर्म हो गई है।
Ratlam. मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार, 16 दिसंबर को 780 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की घोषणा की। इसके बाद, रतलाम के कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा भेज दिया। इस इस्तीफे ने पार्टी में ताजे सियासी समीकरणों को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।
![03446134-755]()
ये खबर भी पढ़िए...एमपी कांग्रेस के 780 ब्लॉक अध्यक्ष घोषित: धार और मनावर के अध्यक्षों के नाम पर अभी होल्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने 16 दिसंबर को प्रदेश के 780 नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी की। कांग्रेस के इस कदम से प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। खासकर मनावर और धार में आंतरिक विवादों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
ये खबर भी पढ़िए...देवरी में पटवारी से मारपीट के बाद पटवारी संघ ने की बीजेपी विधायक की घेराबंदी, हड़ताल की चेतावनी
ये खबर भी पढ़िए...MP News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- यह नशा माफियाओं की सरकार, बागरी का इस्तीफा हो
धार और मनावर ब्लॉक्स में अध्यक्षों के नाम फिलहाल रोक दिए गए हैं। मनावर में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद हो गया है। जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा अपने कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।
वहीं, उमंग सिंघार के समर्थक भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकित हो रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, लोकेश पाटीदार का नाम मनावर के लिए प्रस्तावित था। हालांकि, पार्टी हाईकमान ने इस नाम को मंजूरी नहीं दी। इसलिए धार और मनावर का मामला फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कलेक्टर ने महू में सरकारी जमीन, निजी करने में दो महिला पटवारी सहित तीन को किया निलंबित
भोपाल जिले के कई ब्लॉकों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। बैरसिया में नरेंद्र शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। भोपाल उत्तर में यावर जमील को जिम्मेदारी मिली है।
नरेला में फहीम बक्श, भोपाल मध्य में फैज कुरैशी अध्यक्ष बने हैं। हुजूर के फंदा ब्लॉक में रामभरोसे राठौर को अध्यक्ष बनाया गया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने इस्तीफे में क्या लिखा?
जिलाध्यक्ष हर्षविजय गेहलोत ने इस्तीफे में कहा कि वह पारिवारिक जिम्मेदारियों और सैलाना क्षेत्र के कामों में व्यस्त हैं। इस कारण वह जिला अध्यक्ष का पद पूरी तरह से नहीं निभा पा रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह दोनों जिम्मेदारियों को समर्पणपूर्वक निभाने में असमर्थ हैं। इसलिए उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।
03446134-755
ये खबर भी पढ़िए...एमपी कांग्रेस के 780 ब्लॉक अध्यक्ष घोषित: धार और मनावर के अध्यक्षों के नाम पर अभी होल्ड, यहां देखें पूरी लिस्ट
ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति पर गर्माई सियासत
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को हार्दिक शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप कांग्रेस की विचारधारा को घर घर तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा जनसेवा और संघर्ष की परंपरा को मजबूती देंगे। https://t.co/KiCkqn5b4D
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) December 16, 2025
5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला
|
धार और मनावर में अध्यक्ष पद पर विवाद
वहीं, उमंग सिंघार के समर्थक भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकित हो रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, लोकेश पाटीदार का नाम मनावर के लिए प्रस्तावित था। हालांकि, पार्टी हाईकमान ने इस नाम को मंजूरी नहीं दी। इसलिए धार और मनावर का मामला फिलहाल होल्ड पर रखा गया है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर कलेक्टर ने महू में सरकारी जमीन, निजी करने में दो महिला पटवारी सहित तीन को किया निलंबित
भोपाल और आसपास के ब्लॉक्स में अध्यक्षों की नियुक्ति
नरेला में फहीम बक्श, भोपाल मध्य में फैज कुरैशी अध्यक्ष बने हैं। हुजूर के फंदा ब्लॉक में रामभरोसे राठौर को अध्यक्ष बनाया गया है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA