रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बीजेपी का थामा दामन

Sandeep Kumar | Apr 10, 2024, 14:23 IST
Share
PIC
PIC

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले मध्य प्रदेश में आएदिन कांग्रेस के नेता किसी ना किसी कारण से पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में एक और नेता रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल का नाम जुड़ गया है। इन्होने बीजेपी का दामन थाम लिया है...

आमीन हुसैन @ RATLAM. रतलाम में कांग्रेस ( Congress ) को आज एक बड़ा झटका और लगा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल ( Kailash Patel ) ने अपने पद से इस्तीफा देकर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को रतलाम में यह दूसरा बड़ा झटका है।

ये खबर भी पढ़िए...आदिवासी सीटों पर कांग्रेस को झटका, धार, रतलाम-झाबुआ में प्रत्याशी उतार रही बाप, जयस भी उतरेगा

कांग्रेस को ठेका पद्धति से चलाया जा रहा था: कैलाश


कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल ने अपने इस्तीफे में आरोप लगाया की प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला संगठन को महत्व नहीं दिया जा रहा था और जिले में कांग्रेस को ठेका पद्धति से चलाया जा रहा था जिससे की आम कांग्रेसजन में गलता संदेश जा रहा था। उन्होंने पत्र में कहा की 75 वर्षों से वह और उसकेपरिवारजनों द्वारा कांग्रेस की सेवा की जा रही थी लेकिन अब इन सब बातो को देखते हुए वह कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे है।

ये खबर भी पढ़िए...आदिवासी सीटों पर कांग्रेस को झटका, धार, रतलाम-झाबुआ में प्रत्याशी उतार रही बाप, जयस भी उतरेगा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिलाई शपथ


रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल ने आज उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश के वन मंत्री नागरसिंह चौहान बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया सहित कई नेता मौजूद थे। इसके पहले कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़कर नामली नगर परिषद अध्यक्ष बनी श्रीमती परिहार और चार पार्षद बीजेपी में शामिल हुए थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल के बीजेपी में जाने की अटकलें राहुल गांधी के न्याय यात्रा लेकर रतलाम पहुंचने के बाद से ही लगाई जा रहीं थी। राहुल गांधी के सरवन कैंप के दौरान कैंप में प्रवेश को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल के साथ जो कुछ हुआ था उससे वह काफी दुखी हुए थे। आपको बताते चलें कि 5 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया था। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आए थे। पूरे समय कैलाश पटेल मंच पर मौजूद थे। पटवारी के भाषण के समय पटेल उनके पीछे ही खड़े थे।

ये खबर भी पढ़िए...संघ के पूर्व प्रचारकों की जनहित पार्टी लोकसभा में उतारेगी प्रत्याशी, इंदौर से अभय जैन मैदान में

ये खबर भी पढ़िए...DA हाइक के बाद सरकार ने इन छह भत्‍तों में भी क‍िया इजाफा, जानें क‍िसमें क‍ितने रुपए बढ़े



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • CONGRESS
  • बीजेपी
  • Kailash Patel
  • कैलाश पटेल
दिल्ली की वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे एमपी युवा कांग्रेस के नेता, 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड

By Aman Vaishnav

दिल्ली की वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे एमपी युवा कांग्रेस के नेता, 9 जिलाध्यक्षों समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड
आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज भोपाल में ही रहेंगे सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में होंगे शामिल
राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान में ट्रेन गुजरने के 45 मिनट बाद रेलवे ट्रैक पर धमाका, दो स्लीपर टूटे, ATS जांच में जुटी, ट्रेनें रद्द
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर

By Aman Vaishnav

टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: ड्राइवर समेत दो आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर, बंदूक छीनकर पुलिस पर किया था फायर
MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड

By Aman Vaishnav

MP-CG में थमा तूफान मुरासु का असर, राजस्थान में भी गिरा पारा, अब तीनों राज्यों में सताएगी रात की ठंड
पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स

By Sumit Kumar

पूर्व संयुक्त संचालक सुनीता सिंह पर FIR: आय से 250 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, भोपाल में कई मकान और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी

By Ramanand Tiwari

MP में 13 या 20 दिसंबर को हो सकती है TET परीक्षा, शिक्षकों ने 21 दिसंबर से फिर आंदोलन की दी चेतावनी