रतलाम मोहर्रम जुलूस में फैला करंट, कई झुलसे, दो की मौत

Aman Vaishnav | Published:
Share
रतलाम मोहर्रम जुलूस में फैला करंट
रतलाम मोहर्रम जुलूस में फैला करंट

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के हतनारा गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

आमीन हुसैन @ रतलाम

समझें क्या है पूरा मामला...

  • रतलाम जिले के हतनारा गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हुआ।
  • ताजिया हाई टेंशन बिजली लाइन से टकरा गया।
  • करंट फैलने से करीब कई लोग झुलस गए। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई।
  • बाकी लोगों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। हतनारा गांव में मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान ताजिया ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

99c6a73a-79b
99c6a73a-79b


कैसे हुआ हादसा...

जानकारी के मुताबिक जुलूस पूरे जोश के साथ निकल रहा था। ताजिया उठाने वाले लोग आगे बढ़ रहे थे। तभी ताजिए का ऊपरी हिस्सा बिजली के तार से छू गया। तेज करंट तुरंत आसपास के लोगों में फैल गया।

करंट लगते ही कई लोग एक साथ गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग डर के मारे चीखने-चिल्लाने लगे। कुछ ही पल में हालात बेकाबू हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को संभालना शुरू किया।

कितने लोग हुए शिकार

जानकारी के अनुसार करंट की चपेट में करीब एक दर्जन लोग आए। इनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से झुलसे भी हैं।

सभी घायलों को तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। कुछ घायलों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है।

प्रशासन ने पूरे इलाके को सुरक्षित करने का काम शुरू कर दिया है। बिजली विभाग की टीम भी मौके पर बुलाई गई।

लाइनमैन की लापरवाही का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जुलूस हर साल निकलता है। हर बार MPEB का लाइनमैन साथ रहता है। ताजिया गुजरने के समय हाई टेंशन लाइन बंद कर दी जाती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इसी लापरवाही से यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि लाइन बंद होती तो जानें बच सकती थीं।

स्थानीय लोगों की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच से 11 केवी हाई टेंशन लाइन गुजरती है। यह लाइन जमीन से बहुत नीचे है। लोगों का कहना है कि इसके नीचे से ट्रक भी नहीं निकल सकते।

ये खबरें भी पढ़िए...

बड़नगर मोहर्रम जुलूस में वैन को 40 फीट ऊपर लटकाकर ब्लास्ट किया, 4 पर नामजद FIR

मोहर्रम-उर्स पर वक्फ बोर्ड का फरमान, नियम तोड़े तो 50 हजार जुर्माना और कमेटी भंग

गर्लफ्रेंड का गला रेत प्रेमी मे खुद को मारी गोली, कार से मिले सुसाइड नोट ने खोले राज

विधायक दिनेश गुर्जर के बेटे का रसूख, पुलिस के साथ मिलकर युवकों को पीटने का आरोप

Tags:
  • मोहर्रम
  • मोहर्रम जुलूस
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर