SWAG और टशन मारना पड़ गया भारी, रतलाम में युवक ने जान देकर चुकाई रील बनाने की कीमत

CHAKRESH | Apr 15, 2024, 18:06 IST
Share
REEL MAKING
REEL MAKING

इंस्टाग्राम पर रील बनाने की मामूली बात पर एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे युवक की मौत हो गई। रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा में विवाह समारोह के दौरान...

आमीन हुसैन
छोटी- मोटी पब्लिसिटी पाने के लिए बात- बात पर रील बनाना और टशन मारते हुए हड़काना एक युवक को भारी पड़ गया। रील बनाने के चक्कर में उसकी हत्या हो गई। मामला रतलाम क्षेत्र का है, जहां रील बनाने के चक्कर में एक युवक की हत्या हो गई।

शादी समारोह में बना रहा था रील और…

वर्तमान में सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो को लेकर आए दिन कोई ना कोई विवाद की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसा ही एक मामला रतलाम के सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सामने आया है। यहां इंस्टाग्राम पर रील बनाने की मामूली बात पर एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे युवक की मौत हो गई। रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा में विवाह समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब मृतक का दोस्त उसकी मोबाइल फोन से इंस्टाग्राम रील बना रहा था। इस दौरान मृतक हंसी - मजाक कर अपने दोस्त से गाली- गलौज करने लगा। बारात में आए दूसरे पक्ष के युवक ने समझा कि उसे गाली दी जा रही है। इसे लेकर वह आक्रोशित हो गया और उसने मृतक के पेट में चाकू घोंप दिया। आरोपी को मृतक के दोस्तों ने पड़कर पुलिस को सौंप दिया है।

क्या बोली पुलिस

थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोठड़ा निवासी परवेश पिता कालू चरपोटा अपने दो अन्य मित्र मुकेश और सरपंच के साथ सोमवार को इंस्टाग्राम पर रील बना रहा था। इसी दौरान सावरिया रुंडी निवासी रामलाल पिता कालू गुजर रहा था। रील बनाने के दौरान परवेश द्वारा गाली- गलौच की जा रही थी तो रामलाल को लगा की वह उसे गाली दे रहा है। जिस पर रामलाल ने भी गाली- गलौच करते हुए विवाद शुरू कर दिया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ा की रामलाल ने अपने पास रखे चाकू से परवेश पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले परवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसके साथी उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Tags:
  • रतलाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर