रतलाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता , MTFE क्रिप्टो करेंसी फ्रॉड मामले में नागालैंड का आरोपी गिरफ्तार
Sandeep Kumar | Aug 28, 2024, 16:39 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-28T160121.258
मध्य प्रदेश की रतलाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी करने वाली फ्राड कंपनी के सरगना को नागालैंड से गिरफ्तार किया है। आइए जानते है क्या है ठगी का पूरा मामला...
आमीन हुसैन@ RATLAM. जिले के जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र (Jaora Industrial Police Station Area ) पर हुए एक साल पहले ठगी के मामले में पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दरअसल, पुलिस ने आवेदक सलीम की शिकायत पर 20 लाख 76 हजार रुपए की ठगी करने के मामले में FIR दर्ज की थी। इसके बाद ही पुलिस ने ठगी करने के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना फरार चल रहा था। जिसे अब रतलाम पुलिस ने नागालैंड से गिरफ्तार कर लिया है।
ये खबर भी पढ़िए...MP के इन जिलों में रिटायर्ड बैंक मैनेजर ही बन गए ठगी का शिकार, जानें पूरा घटनाक्रम
पुलिस के मुताबिक ठगी करने वाले गिरोह ने आसानी से लोगों को पैसे कमाने का लालच देकर फर्जी स्कीम के माध्यम से भोले भाले लोगों को गुमराह किया। विश्वास में लेकर कुछ समय MTFE कंपनी द्वारा ठगी की गई और कंपनी बंद कर दी गई। इस फर्जीवाड़े में कई लोगों की लाखों रुपए की जमा पूंजी डूब गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद रतलाम SP राहुल कुमार लोढ़ा ( Ratlam SP Rahul Kumar Lodha ) ने जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र को सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को पहले गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब मुख्य आरोपी को रतलाम पुलिस ने नागालैंड से गिरफ्तार किया है।
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी राकेश खाखा (Additional SP Rakesh Khakha ) और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के निर्देश पर संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। टीम ने आम जन को दिए गए MTFE के ( क्यूआर कोड टीआरसी 20 ) के एड्रेस को एकत्रित किया गया। जिसमें लगभग 266 पीड़ितों से लगभग 1 करोड़ 43 लाख रुपए की ठगी MTFE द्वारा करना पाया गया।
MTFE कंपनी द्वारा किए गए फ्राड का पर्दाफाश कर पुलिस ने फ्रॉड की गई राशि में से 43 लाख रुपए के करीब सरकारी खाते में रिफंड करवाई है। इसके साथ ही रतलाम पुलिस द्वारा आरोपी के खाते में डाले गए 5 लाख रुपए को रिफंड करवाए गए है। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP के इन जिलों में रिटायर्ड बैंक मैनेजर ही बन गए ठगी का शिकार, जानें पूरा घटनाक्रम
MTFE कंपनी ने किया था ठगी
एसपी के निर्देश पर हुई जांच में हुआ खुलासा
फ्रॉड की इतनी राशि वापस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari