शादी के बाद थाने पहुंची पत्नी, कहा- साहब मेरा पति नपुंसक है, ससुराल वालों पर लगाए आरोप

Vikram Jain | Apr 09, 2025, 01:06 IST
Share
ratlam wife alleges husband impotent
ratlam wife alleges husband impotent

मध्य प्रदेश के रतलाम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए नपुंसक होने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुरालवालों पर दहेज और प्रताड़ना के आरोप भी लगाए गए। जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने पति के खिलाफ नपुंसक होने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके साथ ही ससुरालवालों पर दहेज और प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे पति की नपुंसकता का पता चला था और इसके बाद ससुराल वालों ने उसे पैसे की मांग के लिए परेशान किया।

जानें पूरा मामला

रतलाम जिले में एक पत्नी ने अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। महिला का आरोप लगाया लगाया कि झूठ बोलकर शादी कराई गई है। इसके अलावा, उसने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और शारीरिक मानसिक प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। महिला ने शिकायत कर मामले में एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें उसने अपने पति के साथ-साथ सास, ससुर और चाचा ससुर को भी आरोपी बनाया है।

thesootr
thesootr


ये खबर भी पढ़ें...

प्रो.अब्दुल कॉलेज की छात्राओं को भेज रहा अश्लील मैसेज, पुलिस ने दर्ज की FIR

पति के नपुंसक होने का खुलासा

महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिसंबर 2024 में हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद उसे पति की नपुंसकता का पता चला, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसे लेकर नाराज पत्नी ने पति से सवाल किया तो पति ने यह बात किसी को न बताने की सलाह दी और यह भी कहा कि इलाज जारी है। पत्नी ने नाराजगी जताते कहा कि झूठ बोलकर शादी क्यों कराई गई। इसके साथ ही महिला को मायके में परिवार से यह बात शेयर की।

ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने के आरोप

महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने पति, सास, ससुर और चाचा ससुर को आरोपी बताया। महिला ने बताया कि शादी के बाद पति-पत्नी मे विवाद होने लगा तो ससुराल के लोगों ने उसे प्रताड़ित किया। महिला ने कहा कि शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, और दहेज की मांग की जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें...

MP के इस शहर में 2400 वर्ग फीट में बनेगा भव्य राम मंदिर, किन्नर ने संभाली निर्माण की जिम्मेदारी

चाचा ससुर ने भाई को मारा थप्पड़

महिला का आरोप है कि उसके चाचा ससुर ने मेरे भाई को थप्पड़ मारा और 25 लाख रुपए लाने की बात कही। साथ ही धमकी दी गई कि पैसे नहीं दिए तो तुम्हारी बहन को हमारे साथ नहीं रखेंगे। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया और ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

रतलाम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है और जांच जारी है। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है, और आरोपी ससुरालवालों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

आयकर विभाग ने दिहाड़ी मजदूर को थमाया करोड़ों का नोटिस, पत्नी हो गई बीमार, जानें मामला

5 मुख्य बिंदुओं से समझें पूरा मामला

✅ रतलाम में पत्नी ने पति की नपुंसकता के आरोप में थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

✅ ससुरालवालों पर दहेज की मांग और शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है।

✅ महिला ने बताया कि ससुराल वालों ने 25 लाख रुपये की मांग की और उसे धमकाया।

✅ पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, सास, ससुर और चाचा ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

✅ मामले की जांच जारी है और पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

17 साल की नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, पेट दर्द का इलाज कराने आई थी अस्पताल

रतलाम न्यूज | Ratlam News | ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने के आरोप | दहेज प्रताड़ना

Tags:
  • Ratlam News
  • रतलाम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने के आरोप
  • दहेज प्रताड़ना
  • रतलाम पुलिस
  • पत्नी
  • नपुंसक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा