जबलपुर : कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज अटकी
Neel Tiwari | Sept 04, 2024, 24:05 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-03T231722.988
जबलपुर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की बेंच में फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बताया कि अभी तक इस फिल्म को सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है।
फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' (emergency film ) की रिलीज 6 सितंबर को नहीं होगी। जबलपुर हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस की बेंच में हुई सुनवाई के दौरान सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने बताया कि अभी तक इस फिल्म को सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। शासन की ओर से दी गई इस जानकारी के बाद अब यह पुख्ता हो चुका है कि 6 सितंबर को कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज नहीं होने वाली है।
जबलपुर हाईकोर्ट (Jabalpur High Court ) में जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगल पीठ में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें यह साफ हो गया कि फिल्म को निर्धारित तारीख को रिलीज नहीं किया जा सकेगा। फिल्म से संबंधित कई गंभीर मुद्दों पर अभी भी विचार-विमर्श चल रहा है, और CBFC से यदि सर्टिफिकेट मिल गया तो उसके बाद ही इसकी नई रिलीज डेट तय की जाएगी।
यह खबर कंगना रनौत और फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर सहित अन्य कलाकारों के लिए के लिए निराशाजनक हो सकती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि फिल्म के जरिए किसी की भी भावनाओं को आहत न किया जाए इसलिए सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और फिलहाल यह फिल्म रिलीज नहीं होगी।
एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान शासन और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड की ओर से अधिवक्ताओं ने कोर्ट को यह बताया की इमरजेंसी फिल्म को अभी प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है। अधिवक्ता एन एस रूपराह ने कोर्ट को बताया कि इस फिल्म को लेकर 30 अगस्त को जो आपत्तियां उठाई गई थी उसके लिए एक अभ्यावेदन भी केंद्रीय बोर्ड के अध्यक्ष को भेजा जा चुका है। इसके बाद मणिकर्णिका फिल्म की ओर से अधिवक्ता ने यह बताया कि इस फिल्म का प्रमाणन सर्टिफिकेट उन्हें ईमेल पर प्राप्त हुआ था और सेंसर बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया था, लेकिन बोर्ड की ओर से अधिवक्ता ने बताया कि आपत्ति आने के बाद इस फिल्म के लिए शर्ट भौतिक सर्टिफिकेट निर्माता को अभी तक जारी नहीं किया गया है।
याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता एन. एस. रूपराह ने कोर्ट से निवेदन किया कि यूट्यूब को आदेशित किया जाए कि इस फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब से हटा लिया जाय। जिस पर कोर्ट ने यह कहा कि इस मामले का निराकरण केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के द्वारा किया जाएगा। हाई कोर्ट ने अपने आदेश में याचिकाकर्ता को निर्देशित किया है कि वह एक व्यापक अभ्यावेदन केंद्रीय बोर्ड के समक्ष दाखिल करें। यह ट्रेलर यूट्यूब से अलग होगा या नहीं इस पर फैसला केंद्रीय बोर्ड के सर्टिफिकेट देने या ना देने के फैसले के बाद ही होगा।
मुश्किल में है फिल्म का सर्टिफिकेशन
सेंसर बोर्ड के फैसले पर टिकी फिल्म की रिलीज
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने दी दलील
सेंसर बोर्ड करेगा निराकरण
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari