आरआई का पालतू कुत्ता हुआ गुम, कॉन्स्टेबल की बेरहमी से कर दी पिटाई, एसपी ने किया सस्पेंड

Sandeep Kumar | Aug 27, 2025, 20:06 IST
Share
reserve-inspector-saurabh-kushwaha
reserve-inspector-saurabh-kushwaha

खरगोन में रिजर्व इंस्पेक्टर ने पालतू कुत्ते के गुम होने पर नाराज होकर कॉन्स्टेबल की बेल्ट से पिटाई की और जातिसूचक गालियां दीं। कॉन्स्टेबल ने पुलिस थाने में लिखित शिकायत दी। हालांकि आरआई सौरभ कुशवाह को एसपी खरगोन धर्मराज मीना ने निलंबित कर दिया है।

MP के खरगोन में एक रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) सौरभ कुशवाहा ने अपने पालतू कुत्ते के खोने पर कॉन्स्टेबल राहुल चौहान की बेरहमी से पिटाई की। यह घटना 23 अगस्त की रात हुई, जब आरआई ने अपने सरकारी आवास पर कॉन्स्टेबल को बुलाकर उसे बेल्ट से मारा और गालियां दीं। इस पिटाई में आरआई की पत्नी भी शामिल थीं। राहुल ने इस घटना के बाद अपनी चोटों को दिखाते हुए अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराई। कॉन्सटेबल के साथ मारपीट मामले में आरआई सौरभ कुशवाह को एसपी खरगोन धर्मराज मीना ने निलंबित कर दिया है। हालांकि मारपीट मामले को लेकर जयस संगठन अब भी सौरभ कुशवाह के खिलाफ FIR की मांग पर अड़ा हुआ है।

94c0ba61-503
94c0ba61-503


f4677c79-30c
f4677c79-30c


घटना का वीडियो वायरल

कॉन्स्टेबल राहुल चौहान ने शिकायत में बताया कि 23 अगस्त की रात 1:30 बजे उन्हें आरआई सौरभ कुशवाहा ने सरकारी आवास बुलाया। शिकायत में चौहान ने कहा कि आरआई का पालतू कुत्ता गायब होने पर उसे जमकर पीटा गया। इस दौरान आरआई की पत्नी भी मौजूद थीं और उन्होंने चप्पल से मारा। राहुल को नौकरी से निकालने की धमकी भी दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें राहुल अपने शरीर पर पड़े नीले निशान दिखा रहे हैं।

58c9b3c8-5c3
58c9b3c8-5c3


ये भी पढ़े...27% ओबीसी आरक्षणः MPPSC ने पुराना एफिडेविट वापस लेने सुप्रीम कोर्ट से की गुहार, बिना शर्त माफी भी मांगी

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

पीड़ित कॉन्स्टेबल ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया कि आरआई ने जातिसूचक अपशब्द कहे और उसे अपमानित किया। पुलिस ने राहुल का मेडिकल परीक्षण (medical examination) कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी धर्मराज मीणा ने इस मामले की जांच के आदेश दिए और कहा कि आरआई सौरभ कुशवाहा और उनकी पत्नी से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

6044451d-aee
6044451d-aee




3 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 खरगोन में आरआई सौरभ कुशवाहा ने अपने पालतू कुत्ते के खोने पर कॉन्स्टेबल राहुल चौहान को सरकारी आवास बुलाया। वहां उन्होंने बेल्ट और गालियों से राहुल को पीटा। इस दौरान उनकी पत्नी ने भी चप्पल से हमला किया।

👉राहुल ने अजाक थाने में शिकायत दर्ज कराई और कहा कि उनके साथ जातिसूचक शब्द बोले गए। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया। एसपी धर्मराज मीणा ने घटना की जांच के आदेश दिए।

👉 घटना के विरोध में जयस संगठन ने प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। संगठन ने आरआई पर FIR दर्ज करने की मांग की। नाराज प्रदर्शनकारियों ने खंडवा-वड़ोदरा मार्ग पर धरना दिया।

ये भी पढ़े...उज्जैन में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने की तारीफ तो सीएम मोहन यादव बोले- बढ़ भी रहा है टूरिज्म

जयस का प्रदर्शन

घटना के विरोध में जयस संगठन ने आज दोपहर को आरआई सौरभ कुशवाहा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के प्रतिनिधि अजाक थाने पहुंचे और उन्होंने आरआई पर एफआईआर (FIR) दर्ज करने की मांग की।

इसके बाद, एसडीओपी रोहित लखारे और कोतवाली टीआई बीएल मंडलोई ने प्रदर्शनकारियों को समझाया कि विभाग स्तर पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लेकिन नाराज कार्यकर्ताओं ने खंडवा-वड़ोदरा मार्ग पर धरना दिया और अपनी मांगों पर जोर दिया।

ये भी पढ़े...एसआई भर्ती 2021 में असफल रहे अभ्यर्थियों को 2025 की भर्ती में आयु सीमा में छूट देने के निर्देश, हाईकोर्ट का अहम फैसला

जांच और भविष्य की कार्रवाई

पुलिस प्रशासन अब इस मामले की गहन जांच कर रहा है। आरआई सौरभ कुशवाहा और उनकी पत्नी से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं, इस मामले को लेकर संगठनों और स्थानीय नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कार्रवाई की मांग की है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • खरगोन
  • जयस
  • कुत्ता
  • आरआई
  • कॉन्स्टेबल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज