रिटायर्ड जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र भदौरिया के परिवार के बैंक खातों में 1.26 करोड़ और मिले

लोकायुक्त इंदौर ने 15 अक्टूबर को धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के यहां छापा मारा। जांच अभी जारी है और नई संपत्ति मिल रही है। कुल संपत्ति अब 20 करोड़ 24 लाख पार हो गई है।

author-image
Sanjay Gupta
New Update
retired-district-excise-officer-dharmendra-bhadoriya
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

Indore. पूर्व जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के यहां लोकायुक्त इंदौर ने 15 अक्टूबर को छापे मारे थे। छापेमारी के दौरान जारी जांच में और भी संपत्ति मिल रही हैं। कुल संपत्ति अब 20 करोड़ 24 लाख के पार हो गई है। 

बैंक खातों में इतनी राशि

सर्च में अभी जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त राजेश सहाय के निर्देशन में गुरुवार को बैंक खातों की जानकारी ली गई। उनके और परिवार के खातों में कुल 1 करोड़ 26 लाख 31 हजार 13 रुपए जमा मिले। कुल 21 बीमा और अन्य पॉलिसी भी मिली हैं जिनमें 13 लाख 90 हजार 648 रुपए की किस्त भरी गई है। 

ये भी पढ़ें...रिटायर्ड डीईओ धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पर कार्रवाई से पिंटू, शाह और समधी एके सिंह के गठबंधन की गुजरात लाइन पर चोट

लॉकर-बैंक खाता किए फ्रिज

पत्नी के नाम बैंक ऑफ बड़ौदा में लॉकर पाया है। कुल 4 लॉकर विभिन्न बैंकों में मिले हैं। खातों को और लॉकर को फ्रीज कराया गया है जो आरोपी की मौजूदी में खोले जाएंगे।

बेटे की मिली बिजनेस में हिस्सेदारी

बेटे सूर्यांश भदौरिया की विशाल पंवार के शिवा चाइनीज वॉक में भी पार्टनरशिप मिली है। इसमें अन्नपूर्णा और विजयनगर की शॉप में 40% हिस्सेदारी है। इसके एवज में विशाल को 25 लाख रुपए सूर्यांश ने दिए हैं।

कुल संपत्ति का आंकड़ा 20 करोड़ पार

इस प्रकार अभी तक कुल 20 करोड़ 24 लाख 55 हजार 169 रुपए की चल अचल संपत्ति धर्मेंद्र भदौरिया की पाई गई है। अभी भी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें...पूर्व आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र सिंह भदौरिया के फ्लैट पर लोकायुक्त छापा, दो किलो सोने की सिल्लियों सहित 8 करोड़ की संपत्ति मिली

इसके पहले यह सब मिल चुका है

भदौरिया के एक ही फ्लैट से 12.51 करोड़ की संपत्ति मिली है। इसमें नकदी- फ्लैट नंबर 201  कैलाशकुंज पलासिया इंदौर से जहां आरोपी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया भी मौजूद थे। यहां पर 1 करोड़ 13 लाख 13 हजार 612 रुपए नगदी (कैश) मिला है।
सोना- कुल 5,48,79,930 /- रुपए कीमत का 04 किलो 221 ग्राम सोना मिला।
चांदी- आवास से  8,08,086/- रुपए कीमत की 07 किलो 128 ग्राम चांदी जप्त की गई। 
मंहगी घड़ियां, वाहन, साडियां- कुल 2,23,27,930/- रुपए की अन्य सामग्री वाहन, साडी, घड़ियां, हथियार, परफ्यूम, फर्नीचर आदि तलाशी पर पाया गया। इस प्रकार आवास क्रमांक 201 से 9,66,01,558/- रुपए की चल/अचल सम्पत्ति प्राप्त हुई है। भूमि आदि के दस्तावेज प्राप्त हुए है। 3 लॉकर भी बैंकों में होना पाया है। बैंक खाते व बीमा पॉलिसीयां भी प्राप्त हुई है।

बेटे व बेटी ने दिया 2.55 करोड़ का लोन 

जब्त किए डॉक्यूमेंट्स में से 2.85 करोड़ उधार देने का एक एग्रीमेंटट मिला है। इसके मुताबिक, बेटे सूर्यांश और बेटी अपूर्वा ने जितेन्द्र चौधरी नामक शख्स को लगभग ये रकम उधार दी है। बैंक दस्तावेजों से भी इसकी पुष्टि हो रही है। इस प्रकार आवास क्रमांक 201 से कुल 12 करोड़ 51 लाख 1 हजार 558 रुपए व्यय किए जाने के प्रमाण मिले हैं। 

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश पुलिस के दो चेहरे, SDOP पूजा पांडे ने किया विभाग को शर्मसार तो CSP हिना खान बनीं लॉ एंड ऑर्डर की मिसाल

तीन फ्लैट 1.91 करोड़ कीमत के

फ्लैट कमांक 402 किराए पर दिया जाना पाया गया है। फ्लैट क्रमांक 403 में पुत्री अपूर्वा व दामाद रहते पाए। तीनों फ्लैटों की गाइडलाइन अनुसार अनुमानित कीमत 1 करोड़ 92 लाख रुपए पाई गई है। 

ये भी पढ़ें...आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों को ईडी का नोटिस, रिटायर्ड भी आए जद में

अन्य संपत्तियों में यह सब मिला

यवि ग्रीन स्कीम नंबर 114 इंदौर स्थित फ्लेट कमांक एफ-401 पुत्री अपूर्वा के नाम से पाया गया, है। इसमें द डिजाईन चैलेंज व मूवी से संबंधित फर्नीचर व डेकोरेशन पाया गया। फ्लैट कुल 50 लाख 32 हजार रुपए का पाया गया है। यहां लोकायुक्त निरीक्षक आशुतोष मिठास के नेतृत्व में लोकायुक्त दल द्वारा सर्चिग की गई थी।

भदौरिया की काउंटीवॉक इंदौर में 4700 वर्गफीट के भूखंड पर तीन मंजिला कोठी निर्माणाधीन है। यह आवास 3 करोड़ 36 लाख 73 हजार रुपए कीमत का पाया गया है। यहां लोकायुक्त निरीक्षक रेणू अग्रवाल के नेतृत्व में सर्चिग की गई।

बिजनेस स्कीम पार्क स्थित विभिन्न कार्यालयों की भी सर्चिंग की गई, जिसमें विभिन्न दस्तावेज जब्त हुए हैं। यहां चार दल डीएसपी लोकायुक्त आनन्द चौहान, उप पुलिस अधीक्षक दिनेशचन्द्र पटेल, निरीक्षक प्रतिभा तोमर व निरीक्षक दीपक सेजवार के नेतृत्व में सर्चिंग की गई।

ग्वालियर में धर्मेन्द्र भदौरिया का पैतृक आवास होना पाया गया है, जो 160 बाय 80 वर्गफीट है। यहां पर 22 लाख 78 हजार रुपए की चल/अचल संपत्ति मिली है। 

मध्यप्रदेश लोकायुक्त इंदौर आबकारी विभाग इंदौर धर्मेंद्र भदौरिया
Advertisment