रिटायर्ड अफसरों की संविदा बढ़ी, नए OSD की एंट्री: गोपाल चंद्र डाड, राजेश हिंगणकर और अजातशत्रु श्रीवास्तव की तैनाती
Ramanand Tiwari | Feb 08, 2026, 24:01 IST
retired officers
मुख्यमंत्री सचिवालय में तीन रिटायर्ड अफसरों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। गोपाल चंद्र डाड और राजेश हिंगणकर की संविदा सेवा एक साल बढ़ाई गई। अजातशत्रु श्रीवास्तव को नए OSD के रूप में तैनात किया गया है।
BHOPAL. मुख्यमंत्री सचिवालय में तीन रिटायर्ड अधिकारियों को फिर से अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए OSD के तौर पर अजातशत्रु श्रीवास्तव की नियुक्ति को लेकर 'द सूत्र' ने गुरुवार को ब्रेकिंग खबर दी थी। अब आधिकारिक आदेश से 'द सूत्र' की खबर पर मुहर लग गई है। राज्य सरकार ने दो रिटायर्ड आईएएस और एक आईपीएस अफसर की संविदा सेवा बढ़ाई है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक पहले से कार्यरत दो रिटायर्ड अफसरों की संविदा सेवा एक साल के लिए बढ़ाई गई। चार महीने से खाली पड़े OSD पद पर नई नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। सरकार का मानना है कि इन फैसलों से सीएम सचिवालय में कामकाज को अनुभव का सहारा मिलेगा।
रिटायर्ड आईएएस अजातशत्रु श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी, बनेंगे सीएम मोहन यादव के OSD
रिटायर्ड आईएएस गोपाल चंद्र डाड पहले से मुख्यमंत्री सचिवालय में संविदा पर कार्यरत थे। जनवरी 2025 में जारी शर्तों के आधार पर उनकी सेवा एक साल के लिए बढ़ाई गई। वह मुख्यमंत्री के OSD के रूप में सिंहस्थ मामलों के सलाहकार हैं। राजेश हिंगणकर (रिटायर्ड आईपीएस) की संविदा नियुक्ति की अवधि फिर से बढ़ाई गई है।
वह आगे भी मुख्यमंत्री के OSD के तौर पर काम करते रहेंगे। सुरक्षा और प्रशासनिक अनुभव के कारण सरकार के भरोसेमंद अफसर हैं। अजातशत्रु श्रीवास्तव नए OSD के रूप में मुख्यमंत्री सचिवालय में शामिल हुए हैं।
एमपी कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन… क्या वाकई बदलेगा हाल या फिर वही नूरा-कुश्ती?
आईएएस अजातशत्रु श्रीवास्तव को OSD नियुक्त किया गया है। पूर्व आईएएस महेश चौधरी की जगह उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह पद पिछले चार महीनों से रिक्त था। अजातशत्रु श्रीवास्तव कोई नया नाम नहीं हैं। वे पहले भी मुख्यमंत्री सचिवालय में OSD और अन्य भूमिकाओं में सेवाएं दे चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भी वह OSD रहे थे।
अजातशत्रु श्रीवास्तव को सचिवालय की कार्यप्रणाली और सिस्टम की गहरी समझ मानी जाती है। वे अनुभवी अफसरों से निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाते हैं। संवेदनशील मामलों में उन्हें भरोसेमंद सलाहकार माना जाता है। सचिवालय में निरंतरता बनी रहती है।
बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार और कांग्रेस आमने-सामने, कमलनाथ का पलटवार
मध्यप्रदेश में 11 साल बाद गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस बनने का मौका
युवा अधिकारियों को मौके सीमित हैं, नई सोच और ऊर्जा पर सवाल उठे हैं। सरकार का साफ संदेश है कि अनुभव अभी भी प्राथमिकता है। सीएम सचिवालय में हुई ये संविदा नियुक्तियाँ यह संकेत देती हैं कि सरकार फिलहाल अनुभव और भरोसे को सबसे ऊपर रख रही है। अब देखना यह होगा कि ये अफसर नीतिगत फैसलों और प्रशासनिक समन्वय में कितना प्रभावी साबित होते हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश
रिटायर्ड आईएएस अजातशत्रु श्रीवास्तव को बड़ी जिम्मेदारी, बनेंगे सीएम मोहन यादव के OSD
किन अफसरों की संविदा बढ़ी?
वह आगे भी मुख्यमंत्री के OSD के तौर पर काम करते रहेंगे। सुरक्षा और प्रशासनिक अनुभव के कारण सरकार के भरोसेमंद अफसर हैं। अजातशत्रु श्रीवास्तव नए OSD के रूप में मुख्यमंत्री सचिवालय में शामिल हुए हैं।
एमपी कांग्रेस का संगठनात्मक मंथन… क्या वाकई बदलेगा हाल या फिर वही नूरा-कुश्ती?
अधिकारी की एंट्री हुई है
अजातशत्रु श्रीवास्तव को सचिवालय की कार्यप्रणाली और सिस्टम की गहरी समझ मानी जाती है। वे अनुभवी अफसरों से निर्णय प्रक्रिया में तेजी लाते हैं। संवेदनशील मामलों में उन्हें भरोसेमंद सलाहकार माना जाता है। सचिवालय में निरंतरता बनी रहती है।
बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार और कांग्रेस आमने-सामने, कमलनाथ का पलटवार
मध्यप्रदेश में 11 साल बाद गैर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को आईएएस बनने का मौका
रिटायर्ड अफसरों पर बढ़ती निर्भरता
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA