मूड खराब था- रिटायर्ड फौजी ने चला दीं ताबड़तोड़ गोलियां, चार घायल, दो भाई गंभीर घायल

Dolly patil | May 13, 2024, 23:14 IST
Share
िगीगलु
िगीगलु

रसूदपुर के एक रिटायर्ड फौजी और उसके साथी ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस अंधाधुंध फायरिंग में दो सगे भाइयों सहित परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं।

ग्वालियर में आज सुबह रसूदपुर के एक रिटायर्ड फौजी और उसके साथी ने एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। रिटायर्ड फौजी की अंधाधुंध फायरिंग में दो सगे भाइयों सहित परिवार के चार लोग घायल हो गए हैं। जिनमें से सगे भाइयों की हालत बेहद नाजुक है। भाइयों के सीने और पेट में गोली लगी है।

क्यो हुआ विवाद

दरअसल विवाद रविवार रात को बिजली का तार डालने को लेकर हुआ था। जानकारी के मुताबिक उस समय फौजी नशे में बताया गया था। हालांकि लोगों के बीच बचाव के बाद मामला सुलझ गया था। इसके बाद सोमवार सुबह पूरे होश में रिटायर्ड फौजी ने गोलियां चलाई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह खुद स्पॉट पर पहुंच गए हैं। हमलावर रंजीत और यशवीर को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

ग्वालियर के महाराजपुरा स्थित रसूदपुर निवासी राजवीर जाटव और रिटायर्ड फौजी यशवीर सिंह भदौरिया के बिच रविवार रात में विवाद हो गया था। बताया गया है कि तार डालने के दौरान मुंहबाद फिर हाथापाई हो गई थी। उस समय रिटायर्ड फौजी नशे में था, लेकिन स्थानीय लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हो गया। रंजीत सिंह और यशवीर भी अपने घर चले गए थे। इसके बाद सोमवार सुबह 7 बजे राजवीर कुछ सामान लेने के लिए जा रहा था, तभी यशवीर और रंजीत ने उसे घेर लिया। रिटायर्ड फौजी ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दीं। राजवीर को घिरा देख उसका छोटा भाई धर्मवीर जाटव वहां पहुंचा तो हमलावरों ने उस पर भी गोलियां चला दीं। दोनों को बचाने के लिए धर्मवीर उनकी पत्नियां मीना और संजना आई तो उन पर भी गोली चला दी। हमले में चारों घायल हो गए हैं। राजवीर के पेट में गोली लगी है और धर्मवीर के सीने पर गोली लगी है। मीरा के पैर में हाथ में गोली लगी है। घटना के बाद हमलावर वहां से भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को देकर स्थानीय लोग घायलों को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे।

foji
foji

पुलिस का कहना

इस मामले में एसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह का कहना है कि रविवार रात विवाद के बाद एक रिटायर्ड फौजी ने सोमवार सुबह तीन लोगो को गोली मारी है, जबकि एक अन्य महिला भी घायल हुई है। एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें लगाई गई हैं।

CBSE 12th Result 2024 : 12वीं का रिजल्ट जारी, भोपाल रीजन में सबसे कम छात्र हुए पास

रामभक्तों के लिए IRCTC लेकर आया शानदार हवाई पैकेज, जानिए क्या है खास

Apple iPad Crush Ad : दुनिया का भरोसेमंद ब्रांड Apple माफी मांगने पर मजबूर

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का Insurance अब आधी कीमत पर ही मिलेगा

Tags:
  • ग्वालियर
  • रिटायर्ड फौजी
  • रिटायर्ड फौजी ने चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज