रामभक्तों के लिए IRCTC लेकर आया शानदार हवाई पैकेज, जानिए क्या है खास

Amresh Kushwaha | May 13, 2024, 12:25 IST
Share
IRCTC का श्रीलंका हवाई पैकेज
श्रीलंका

यदि आप भी रामायण से जुड़े तथ्यों को जानने की इच्छा है या रामायण से जुड़ी हर जगह को करीब से देखना और घूमना चाहते हैं। तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। IRCTC लेकर आया है एक शानदार पैकेज...

यदि आपको भी रामायण से जुड़े तथ्यों को जानने की इच्छा है या रामायण से जुडी हर जगह को करीब से देखना और घूमना चाहते हैं। तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। ‘द रामायण सागा’ के अंतर्गत IRCTC लेकर आया है एक शानदार पैकेज। जानें क्या है द रामायण सागा...

जानिए क्या है 'द रामायण सागा'


एक तरफ जहां अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री राम के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में लाखों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रामायण से जुड़े हुए स्थानो का भ्रमण कराने के लिए आईआरसीटीसी ने 'द रामायण सागा' टूर लॉन्च किया है। जानें क्या है इस टूर के पैकेज में...

ये खबर भी पढ़िए...180 सीट की जगह 235 बुकिंग, भोपाल और दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

जानें क्या है इस पैकेज में...


IRCTC के इस शानदार टूर पैकेज में आपको रामायण से जुड़े हुए स्थानो का भ्रमण कराने को मिलेगा। दरअसल इस यात्रा की शुरुआत भारत के हैदराबाद शहर से होने वाली है। आपको बता दें कि इस पैकेज का नाम “Sri Lanka Ramayana Yatra With Shankari Devi Shakthi Peeth Ex Hyderabad” है। दरअसल यह एक हवाई टूर पैकेज होने वाला है, जिसमें हैदराबाद से कोलंबो के लिए जाने और वापसी के लिए यात्रियों को फ्लाइट की सुविधा भी मिलने वाली है। इस टूर पैकेज में 34 व्यक्तियों का ग्रुप ट्रैवल करेगा।

ये खबर भी पढ़िए...मौसम खराब होने से एयर इंडिया और इंडिगो की फ्लाइट हवा में अटकी

जानिए क्या मिलेंगी सुविधाएं


जानकारी के अनुसार यह पैकेज आपको श्रीलंका के कोलंबो, दांबुला, कैंडी और नुवारा एलिया की यात्रा करने को मिलने वाली है। इसके साथ ही यह 5 दिन और 4 रातों का पूरा पैकेज है। इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच, और डिनर की भी सुविधा मिलेगी। साथ ही साथ यात्रियों के लिए तीन स्टार होटल में रुकने की उत्तम व्यवस्था भी की जा रही है। इस टूर पैकेज में 34 व्यक्तियों का ग्रुप ट्रैवल करेगा और इसकी शुरुआत 1 जून से होने वाली है।

ये खबर भी पढ़िए...चार धाम यात्रा का आज श्रीगणेश, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलें, बद्रीनाथ धाम में 12 मई से होंगे दर्शन

कितना रहेगा चार्ज


IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है। अगर आप इस टूर पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 62,660 रुपये देना होगा। वहीं, अगर आप इस टूर पैकेज में दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 51,500 रुपये देना होगा। अगर आप इस टूर पैकेज में तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 49, 930 रुपये देना होगा। वहीं, अगर आप इस टूर पैकेज में बेड के साथ बच्चों को ले जाते हैं तो आपको 39,440 रुपये किराया देना होगा। बिना बेड के बच्चों का किराया 37,430 रुपये देना होगा।

ये खबर भी पढ़िए...Air India Express की 85 फ्लाइट कैंसिल, 300 क्रू मेंबर छुट्टी पर

इस तरह से करें बुकिंग


आप इस टूर पैकेज की बुकिंग आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com के जरिए करा सकते हैं।



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



Tags:
  • IRCTC
  • आईआरसीटीसी
  • रामायण पैकेज
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी

By Ashish Bhardwaj

पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब

By Atul Dwivedi

एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब
राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजेंद्र राठौड़ ने सभा में पढ़ा कलमा, बोले- खुदा और भगवान एक हैं
अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अब PUC नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं! नंबर प्लेट स्कैन करेंगे कैमरे, डीजल ऑटो पर भी रोक