अनुकंपा नियुक्ति में फर्जीवाड़ा, DEO ने पहले दी फर्जी नियुक्ति फिर शिकायत लेकर थाने पहुंचे
Rohit Sahu | May 29, 2025, 16:13 IST
deo fake order
रीवा शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक महिला के नाम पर फर्जी अनुकंपा नियुक्ति दी गई, जबकि वह कभी विभाग में काम ही नहीं करती थी। डीईओ ने खुद आदेश जारी किया और बाद में खुद ही शिकायत लेकर पुहुंचे।
MP News:रीवा में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। विभाग ने एक ऐसी महिला के नाम पर अनुकंपा नियुक्ति दे दी जो कभी सरकारी सेवा में थी ही नहीं। इस फर्जी नियुक्ति का आदेश खुद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुदामालाल गुप्ता ने जारी किया था। मामले की जानकारी लगने के बाद खुद DEO ही शिकायत लेकर थाने पहुंचे और जांच के निर्देश दिए।
जब इस नियुक्ति की शिकायत हुई, तब डीईओ ने तत्काल एक जांच टीम बना दी। खुद के जारी किए आदेश को रद्द कर दिया और अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उन्हें फटकार भी लगाई।
बुधवार रात सिविल लाइन थाने पहुंचकर डीईओ सुदामालाल गुप्ता ने आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि ब्रजेश कुमार ने झूठा हलफनामा और कूटरचित आधार कार्ड लगाकर उन्हें गुमराह किया। जांच में यह सामने आया कि बेलाकली नाम की महिला कभी विभाग में थी ही नहीं।
डीईओ को इस फर्जी नियुक्ति की जानकारी उस वक्त हुई जब वे एक समस्या निवारण शिविर में पहुंचे। वहां एक प्राचार्य ने बताया कि एक कर्मचारी दस्तावेज न देने के कारण वेतन नहीं ले पा रहा है। डीईओ ने जब फाइल मंगाकर देखी, तो फर्जी नियुक्ति की परतें खुल गईं।
यह भी पढ़ें...तलाक मिला तो पत्नी ने खोली पोल, फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहा है पति...
1 अप्रैल को आवेदन किया गया और 17 अप्रैल को नियुक्ति दे दी गई। आरोपी ने फर्जी हलफनामा, आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट का उपयोग किया। इन दस्तावेजों को पहले बाबू और फिर डीईओ ने बिना पुष्टि के पास कर दिया था।आरोपी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर भी अब जांच चल रही है। संभावना है कि उसके शैक्षणिक दस्तावेज भी फर्जी हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें...देशभर में बदलने जा रहा 117 साल पुराना कानून, घर बैठे रजिस्ट्री, हर प्रॉपर्टी का होगा वेरिफिकेशन
अज्ञात महिला के नाम पर फर्जी अनुकंपा नियुक्ति दी गई।
डीईओ ने खुद जारी किया था नियुक्ति आदेश।
फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर की जॉइनिंग।
शिकायत के बाद खुलासा, DEO ने जांच के लिए टीम बनाई।
डीईओ ने खुद थाने जाकर दर्ज कराई FIR।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
बिना जांच के हो गई स्कूल में जॉइनिंग
फर्जी नियुक्ति आदेश मिलने के बाद ब्रजेश कुमार कोल नाम के युवक ने जोड़ौरी स्कूल में नौकरी जॉइन भी कर ली थी। किसी को शक तक नहीं हुआ कि जिसे नियुक्त किया गया है, वह गलत डॉक्यूमेंट के आधार पर नौकरी पर है।
डीईओ ने खुद बनाई जांच टीम
डीईओ पहुंचे थाने
जॉइनिंग के बाद खुला राज
यह भी पढ़ें...तलाक मिला तो पत्नी ने खोली पोल, फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहा है पति...
आवेदन और नियुक्ति के बीच फास्ट ट्रैक फर्जीवाड़ा
यह भी पढ़ें...देशभर में बदलने जा रहा 117 साल पुराना कानून, घर बैठे रजिस्ट्री, हर प्रॉपर्टी का होगा वेरिफिकेशन
5 बिंदुओं में समझें पूरा मामला
डीईओ ने खुद जारी किया था नियुक्ति आदेश।
फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर की जॉइनिंग।
शिकायत के बाद खुलासा, DEO ने जांच के लिए टीम बनाई।
डीईओ ने खुद थाने जाकर दर्ज कराई FIR।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava