तलाक मिला तो पत्नी ने खोली पोल, फर्जी मार्कशीट से नौकरी कर रहा है पति...

Harrison Masih | May 28, 2025, 21:15 IST
Share
divorce wife exposed husband working fake mark sheet bilaspur chattisgarh the sootr
divorce wife exposed husband working fake mark sheet bilaspur chattisgarh the sootr

बिलासपुर में एक युवक ने अपनी पत्नी की बी. फार्मा की मार्कशीट को स्कैन कर अपने नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उसी के सहारे एक प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर की नौकरी हासिल कर ली।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की बी. फार्मा की मार्कशीट को स्कैन कर अपने नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और उसी के सहारे एक प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी में एरिया मैनेजर की नौकरी हासिल कर ली। यह फर्जीवाड़ा तब उजागर हुआ जब युवक ने अपनी पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली।

यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। शालिनी कलशा, जो कि सरकंडा के राजकिशोर नगर की निवासी हैं, पेशे से बी. फार्मा स्नातक हैं। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पूर्व पति संकल्प तिवारी ने उनकी डिग्री का दुरुपयोग किया है।

ये खबर भी पढ़ें.. राशनकार्डधारियों के लिए खुशखबरी: जून में मिलेगी चावल की तिहरी सौगात!

ये है पूरा मामला

शालिनी कलशा ने बताया कि संकल्प तिवारी से उनकी शादी कुछ साल पहले हुई थी। शादी के कुछ वर्षों बाद आपसी विवादों के चलते दोनों का तलाक हो गया। इसी दौरान संकल्प ने दूसरी शादी कर ली और एस्ट्रा जेनेका फार्मा कंपनी में नौकरी भी करने लगा।

शालिनी ने जब उसकी गतिविधियों की पड़ताल की, तो उन्हें पता चला कि संकल्प के पास फार्मेसी की कोई वैध डिग्री नहीं है। जांच करने पर खुलासा हुआ कि उसने शालिनी की बी. फार्मा मार्कशीट को स्कैन कर अपने नाम से फर्जी मार्कशीट तैयार की और उसी के आधार पर नौकरी हासिल कर ली।

ये खबर भी पढ़ें.. छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के खिलाफ शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन

पुलिस जांच में जुटी

महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब महिला से पूछताछ की और उसकी असली डिग्री की जांच की, तो मामला और भी गंभीर लगने लगा। पुलिस ने कहा है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी प्राप्त करना गंभीर अपराध है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें.. भालू ने बुरी तरह नोचा बुजुर्ग का चेहरा, डॉक्टरों ने सर्जरी करके बना दी नई नाक

ये हो सकते हैं कानूनी परिणाम

इस मामले में संकल्प तिवारी पर जालसाजी, धोखाधड़ी और दस्तावेजों की कूटरचना जैसे गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई हो सकती है। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो नौकरी से बर्खास्तगी के साथ-साथ जेल की सजा भी संभव है।

यह मामला न केवल शैक्षणिक दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि फर्जीवाड़ा करके करियर बनाने की कोशिशें कितनी खतरनाक साबित हो सकती हैं। पुलिस की जांच से यह स्पष्ट होगा कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल हैं और कितने समय से यह धोखाधड़ी चल रही थी।

ये खबर भी पढ़ें.. लोन दिलाऊंगी बहनों, बस साइन कर दो’, आत्मनिर्भरता के नाम पर 20 लाख की ठगी

FAQ

  1. 1. क्या संकल्प तिवारी के पास फार्मेसी की असली डिग्री थी?
    उत्तर: नहीं, संकल्प तिवारी ने अपनी पत्नी शालिनी कलशा की बी. फार्मा की डिग्री को स्कैन कर उस पर अपना नाम डालकर फर्जी मार्कशीट तैयार की थी।
  2. 2. शिकायत किसने और क्यों दर्ज कराई?
    उत्तर: शिकायत संकल्प तिवारी की पूर्व पत्नी शालिनी कलशा ने की है। तलाक के बाद जब उन्हें संकल्प की नौकरी और फर्जी डिग्री की जानकारी मिली, तो उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। उत्तर: शिकायत संकल्प तिवारी की पूर्व पत्नी शालिनी कलशा ने की है। तलाक के बाद जब उन्हें संकल्प की नौकरी और फर्जी डिग्री की जानकारी मिली, तो उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। उत्तर: शिकायत संकल्प तिवारी की पूर्व पत्नी शालिनी कलशा ने की है। तलाक के बाद जब उन्हें संकल्प की नौकरी और फर्जी डिग्री की जानकारी मिली, तो उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।
  3. 3. इस तरह के फर्जीवाड़े में क्या कानूनी कार्रवाई हो सकती है?
    उत्तर: इस तरह के मामले में भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत धोखाधड़ी, कूटरचना और जालसाजी जैसी धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है। दोषी पाए जाने पर नौकरी से बर्खास्तगी और जेल तक की सजा हो सकती है।
divorce | wife | husband | fake marksheet | Bilaspur | chattisgarh | पति-पत्नी | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Bilaspur
  • बिलासपुर
  • husband
  • divorce
  • wife
  • पति-पत्नी
  • तलाक
  • chattisgarh
  • फर्जी अंकतालिका
  • फर्जी मार्कशीट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती