44 मिनट तक पति को आत्महत्या करते देखती रही पत्नी, रोका तक नहीं, अब पुलिस ने भेजा जेल
Raj Singh | Mar 22, 2025, 08:50 IST
REWA NEWS
मध्य प्रदेश के रीवा जिले में सोशल मीडिया पर युवक के लाइव सुसाइड के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। आरोपी सास और पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पिछले दिनों जिले के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड कर लिया था, जिसमें उसने पत्नी और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। अब इसी मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। रीवा पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी सास और पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पुलिस जांच में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जांच के मुताबिक, पति के लाइव आकर अपनी पीड़ा सुनाने से लेकर सुसाइड करने तक का 44 मिनट का घटनाक्रम पत्नी ऑनलाइन देखती रही। हालांकि, पत्नी ने एक बार भी पति को सुसाइड न करने या रोकने की कोशिश नहीं की।
खबरें ये भी हैं कि घटना वाले दिन युवक पत्नी को मनाने के लिए ससुराल भी गया था। हालांकि, ससुराल वालों ने वहां उसकी बेइज्जती और मारपीट की। इसके बाद वह अपने घर लौट आया और फांसी लगा ली।
ये भी खबर पढ़ें... पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग था युवक, इंस्टाग्राम लाइव पर आकर किया सुसाइड
पुलिस जांच के मुताबिक, शिव प्रकाश की शादी दो साल पहले बैकुंठपुर की प्रिया शर्मा से हुई थी। कुछ महीनों बाद पत्नी छिप-छिपकर किसी और से बात करने लगी, जिससे दोनों में विवाद बढ़ता गया। इसके कुछ ही दिनों बाद शिव प्रकाश का एक्सीडेंट हो गया और वह बैसाखियों पर आ गया। इसके बाद पत्नी नवजात बच्चे को लेकर मायके चली गई और लौटने से इनकार कर दिया।
ये भी खबर पढ़ें... AI इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा ही आगरा के TCS मैनेजर ने किया सुसाइड, पत्नी से था प्रताड़ित
इस पूरे मामले पर एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि पूरे मामले की जांच हो रही है। सोशल मीडिया वीडियो को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा गया है। शिव प्रकाश के फोन और सोशल मीडिया अकाउंट से सबूत इकट्ठा कर रही है।
खबरें ये भी हैं कि घटना वाले दिन युवक पत्नी को मनाने के लिए ससुराल भी गया था। हालांकि, ससुराल वालों ने वहां उसकी बेइज्जती और मारपीट की। इसके बाद वह अपने घर लौट आया और फांसी लगा ली।
ये भी खबर पढ़ें... पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग था युवक, इंस्टाग्राम लाइव पर आकर किया सुसाइड
कब का है मामला ?
गौरतलब है कि बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष की तरह 16 मार्च को रीवा के मेहरा गांव में 30 वर्षीय युवक शिव प्रकाश तिवारी ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर साड़ी को लकड़ी की थूनी (सीलिंग पर लगी लकड़ी की म्यार) से बांधकर फांसी लगा ली थी। इंस्टा लाइव में युवक ने पत्नी प्रिया त्रिपाठी और सास को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। शिव प्रकाश ने कहा था कि दोस्तों, आज मैं लाइव आया हूं, अपनी जिंदगी की आखिरी सांसें भी लूंगा। आज ही फांसी भी लगाऊंगा। मेरा घर बर्बाद करने का कारण मेरी सास और उनकी बेटियां हैं। भाइयों, मैं मर भी जाऊं तो उन्हें छोड़ना नहीं।
पत्नी का किसी और के साथ रिलेशन
ये भी खबर पढ़ें... AI इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा ही आगरा के TCS मैनेजर ने किया सुसाइड, पत्नी से था प्रताड़ित
प्रशासन ने क्या कहा ?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari