रीवा में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला
Sandeep Kumar | Sept 09, 2024, 18:59 IST
Gudh son killed father
रीवा के गुढ़ में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पहले अपने पिता की डंडे से जमकर पिटाई की, इसके बाद उसने सिर पर पत्थर पटककर मौत के घाट उतार दिया...
रीवा के गुढ़ में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पहले अपने पिता को डंडे से पीटा और फिर सिर पर पत्थर पटककर कुचल दिया। आरोपी ने बहन के ऊपर भी जानलेवा हमला करने की कोशिश की। हालांकि वहां पर मौजूद ग्रामीणों ने बहन को किसी तरह से बचा लिया। घटना गुढ़ थाना क्षेत्र के कुआरी गांव की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अनिल साकेत ( Accused Anil Saket ) नशे का आदी है। जिसका पिता रामाश्रय साकेत ( Ramashray Saket ) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
आरोपी की बहन ज्योति साकेत के मुताबिक भाई अनिल साकेत पिछले तीन दिनों से नशे में रहता था। पिता रामाश्रय साकेत चुप-चाप खाट पर लेटे हुए थे। भाई नशे की हालत में पिता जी की खाट के पास जाकर हंगामा कर रहा था। इससे नाराज होकर पिता जी ने भाई को गाली बक दी। गाली सुनते ही में भाई ने पापा को 4-5 थप्पड़ जड़ दिए। मैं बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंची। ये सुनकर भाई मुझ पर आग बबूला हो गया। वो मुझे पीटने के लिए मेरे पीछे डंडा लेकर भागा। पापा दौड़कर आए मुझे बचाया। पापा ने भाई को कसकर पकड़ लिया और उसके हाथ से डंडे को छीनने की कोशिश करने लगे। इतने में भाई ने पापा पर लाठी-डंडे की बौछार शुरू कर दी।
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में घर में फंदे से लटकी थी बेटी , पलंग पर पड़ा था मां का शव, 20 दिन से बेटा लापता Vikram Jain
मृतक के मामा गोकुल प्रसाद साकेत ( Gokul Prasad Saket ) के मुताबिक आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन सभी ग्रामीणों ने मिलकर उसे पकड़ लिया। फिर उसको पकड़कर एक पेड़ में बांध दिया गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में उपयोग किए गए डंडे भी जब्त किए हैं।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
ऐसे हुआ बाप-बेटे में विवाद
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में घर में फंदे से लटकी थी बेटी , पलंग पर पड़ा था मां का शव, 20 दिन से बेटा लापता Vikram Jain
भागने के फिराक में था आरोपी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari